Munakka

फोटो: AbBP News

मुनक्का खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

कई औषधीय गुणों से भरपूर मुनक्का गर्म तासीर वाला होता है, जो कई रोगों के इलाज में इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। बीटा कैरोटीन युक्त मुनक्का आंखों की सेहत को सुधारता है। अगर बच्चों को रोज पांच से छह मुनक्के खाने के लिए दिए जाएं तो इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मुनक्का लगातार खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Munakka, health benefits, Health, Dry fruits

Courtesy: Hindustan

Cashew

फोटो: Healthnut

कोविड-19 महामारी के बाद से ही देश में काजू की खपत 3 लाख टन पहुँची

कोविड-19 महामारी के बाद से ही ड्राई फ्रूट और अन्‍य सेहत वाले उत्‍पादों की खपत बढ़ रही है। काजू एवं कोकोआ विकास निदेशालय (DCCD) ने बताया है कि देश में अब काजू की सालाना खपत बढ़कर 3 लाख टन पहुंच गई है, जो महामारी से पहले तक 2 लाख टन रहती थी। देश में खपत के मुकाबले काजू का उत्‍पादन नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में मांग को पूरा करने के लिए अफ्रीका से कच्‍चे काजू का आयात किया जाता है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 01:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Covid-19, DCCD, Dry fruits, Cashew

Courtesy: News18

Dry Fruits

फोटो: The New Indian Express

अफगानिस्तान से सूखे मेवों की आपूर्ति बाधित, दिल्ली में 40% तक बढ़े दाम

पुरानी दिल्ली में सूखे मेवों के थोक बाजार खारी बावली के व्यापारियों के मुताबिक अफगानिस्तान से माल की आपूर्ति नहीं होने के कारण दामों में 40% की बढ़ोतरी हुई है। सूखे मेवों में हुई 150-300 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी त्योहारों के मौसम तक जारी रहेगी। बीते एक महीने में बादाम, किशमिश, अंजीर की कमी हुई है। हालांकि कुछ समय बाद में आपूर्ति में सुधार होने की संभावना है जिससे कीमतों में गिरावट आ सकती है।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Taliban, Dry fruits, Dry Fruits price

Courtesy: Navbharat Times