दुर्गा पंडाल में राक्षस के रूप में महात्मा गांधी को दर्शाया, हिंदू महासभा का कृत्य
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिण पश्चिम इलाके के क्रॉसिंग के निकट एक दुर्गा पंडाल में अक्टूबर 2 के दिन विवाद खड़ा हो गया था। दरअसल यहां अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने दुर्गा प्रतिमा के साथ लगाई गई असुर की प्रतिमा को महात्मा गांधी जैसा दिखाया था,जिसके बाद कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। हालांकि पुलिसिया कार्रवाई के चलते आयोजकों ने कहा की पुलिस ने हमें इसे बदलने के लिए कहा हमें बदल… read-more
Tags: Mahatma Gandhi, Kolkata, Durga Pooja, Devil
Courtesy: News18hindi
भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से झुलसे 42 लोग, 2 ने गंवा दी अपनी जान: उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश के भदोही के औराई थानाक्षेत्र के एक दुर्गा पंडाल में अक्टूबर 2 की देर रात अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 42 लोग झुलस गए है। वहीं, भदोही जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जानकारी दी है कि हादसे में दो लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है, जिसमें एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है। 9 घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 33 गंभीर घायलों को वाराणसी के नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है।
Tags: uttarpradesh, Durga Pooja, Massive Fire, Demise
Courtesy: Indiatv
UNESCO की अमूर्त विरासत सूची में शामिल हो सकता है गुजरात का गरबा
गुजरात का गरबा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो सकता है। इस वर्ष इसे नामित किया है। बता दें कि इससे पूर्व पिछले साल कोलकाता में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था, जिसके बाद इस वर्ष गरबा को शामिल करने के लिए नाम भेजा गया है। मूल्यांकन संस्था नामांकन फाइलों की जांच 2023 के मध्य तक करेगी। वर्ष 2023 के अंत तक इस संबंध में फैसला आएगा।
Tags: Gujarat, Garba, UNESCO, Durga Pooja
Courtesy: News 18 Hindi
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत भव्य जुलूस के साथ होगी, सीएम ममता ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी दी कि सितंबर एक को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद दिया जाएगा। बता दें कि दुर्गा पूजा एशिया का पहला त्योहार है जिसे यूनेस्को से मान्यता मिली है। वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार के सभी दफ्तर सितंबर 30 से अक्बूटर 10 तक बंद रहेंगे।
Tags: West Bengal, Durga Pooja, Mamata Banerjee, UNESCO
Courtesy: NDTV
यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया 'सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा
दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता मिल गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई यूनेस्को ने पेरिस में आयोजित अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया है। बंगाल सरकार ने यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की अपील की थी, जिसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी यूनेस्को ने ट्वीट कर दी है।
Tags: Durga Pooja, UNESCO, pride day, Tweet
Courtesy: Zee News
बांग्लादेश में नवरात्रि के दौरान हुई मां दुर्गा के पंडालों में तोड़-फोड़
बांग्लादेश की टीपू सुल्तान रोड पर मौजूद दुर्गा मंदिर में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं को दुर्गा पूजा करने से रोका गया और पंडालों में भी जमकर तोड़ फोड़ की गई। इस बात की जानकारी बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट कर दी है। बांग्लादेश सरकार द्वारा दुर्गा पूजा के लिए अस्थायी जगह दी गई है। इन घटनाओं पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों ने पंडालों के बाहर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है।
Tags: bangladesh islamist jihadi, Durga Pooja, Bangladesh
Courtesy: newsnationtv
बीजेपी ने दुर्गा पूजा के लिए छपवाए निमंत्रण पत्र: पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में इस वर्ष नवरात्रि शुरू होने के बाद तक बीजेपी ने दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए कुछ भी नहीं बोला था। लेकिन अब बीजेपी ने दुर्गा पूजा के आयोजन की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा संस्कृति मंत्रालय की ओर से संचालित ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर में दुर्गा पूजा को आयोजित किया जाएगा। इसी कारण बंगाल में बीजेपी द्वारा दुर्गा पूजा के लिए निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं जिसमें सभी को पूजा के लिए आमंत्रित किया गया है।
Tags: West Bengal, BJP, Durga Pooja
Courtesy: AajTak News
दुर्गा पूजा के लिए कोरोना प्रोटोकाल को लेकर सख्त हुई ममता बनर्जी
वेस्ट बंगाल में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदेश दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान महामारी संबंधी दिशा-निर्देश का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियम का पालन करने में लोग पुलिस और प्रशासन की मदद करे, पंडाल जाने से पहले सभी मास्क पहने और सेंनिटाइजर का प्रयोग करे। उन्होंने आगे बताया कि दुकाने खुली रहेंगी वरना दुकानदारों का कारोबार कैसे चलेंगा, शॉपिंग करते वक़्त लोगों को… read-more
Tags: Coronavirus, CM Mamata Banerjee, Durga Pooja
Courtesy: NDTV hindi