Durga Pooja

फोटो: Wikimdeia

दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किये गए 20,000 से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाबल: बिहार

दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान पंडाल-दर्शकों की भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए, बिहार पुलिस ने राज्य भर में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 20,000 से अधिक अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। बिहार पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, "राज्य पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में 20,000 से अधिक अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।"

रवि, 22 अक्टूबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Security Forces, maintain law and order, Durga Puja, Bihar

Courtesy: The Print

Delhi Goverment

फोटो: India TV

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दी दुर्गा पूजा, रामलीला समारोहों के दौरान आधी रात तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 22 को दुर्गा पूजा और रामलीला समारोहों के दौरान आधी रात तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की विशेष छूट दे दी है। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत है. सीएमओ ने यह भी कहा कि फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल को भेज दी गई है। यह घोषणा केजरीवाल द्वारा लव कुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के एक दिन बाद आई है।

शनि, 23 सितंबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, CM Arvind Kejriwal, allows loudspeakers, midnight, Durga Puja, Ramlila

Courtesy: Jagran News

Durga pandal

फ़ोटो: The wire

देवी दुर्गा की फोटो खींचने वाले आदिवासियों को ग्राम प्रधान ने पीटा: झारखंड

झारखंड के रांची के करीब पाल्हे गांव के बीटा पंचायत से आदिवासियों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां देवी दुर्गा पंडाल में मूर्ति की फोटो खींचने वाले पांच आदिवासी युवकों की ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह ने अपने आठ लोगों के साथ मिलकर पिटाई की है। इनमे से एक आदिवासी युवक का सिर तक मुंडवा दिया। आदिम जनजाति परिषद के जिलाध्यक्ष नन्हेश्वर कोरवा ने कार्यवाही की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 02:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Adivasis, Durga Puja, Jharkhand, caste discrimination

Courtesy: Indiatv

Hyderabad incident

फ़ोटो: Navodaya Times

हैदराबाद: दुर्गा पांडाल में बुर्का पहनकर घुसी महिलाओं ने खंडित की देवी की प्रतिमा

हैदराबाद के खैरताबाद में सितंबर 27 के दिन बुर्का पहने दो महिलाओं ने दुर्गा पांडाल में प्रवेश कर मूर्ति को खंडित कर दिया है। दोनों अज्ञात महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और थाने ले जा कर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी है की आरोपी महिलाओं ने पहले एक चर्च में मदर मैरी की मूर्ति तोड़ने की कोशिश की थी और फिर उसके बाद घटना को अंजाम देने दुर्गा पांडाल पहुंची थी। 

बुध, 28 सितंबर 2022 - 06:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Durga Puja, Hyderabad, Muslim Women, statue destroyed

Courtesy: Aajtak

idol

फोटो: Pexels

नवरात्र से पहले दलितों के साथ दुर्व्यवहार, माता की मूर्ति स्थापना से रोका : यूपी

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दलितों को माता की मूर्ति स्थापना करने से रोका गया है। मामला सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि दलितों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। इस घटना के बाद गांव प्रधान ने उच्चाधिकारियों के पास जाकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया की दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 07:53 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Navratri Special, Idols, Durga Puja

Courtesy: NDTV News

kolkata Metro

फोटो: India.com

दुर्गा पूजा 2022: महोत्सव के दौरान पूरी रात चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता मेट्रो रेलवे प्राधिकरण ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मेट्रो ट्रेन सेवाएं पूरी रात चलेंगी। पूरी रात मेट्रो को चुनिंदा दिनों के लिए ही चलाने का फैसला लिया गया है। सप्तमी अक्टूबर 2, अष्टमी अक्टूबर 3 और नवमी अक्टूबर 4 को मेट्रो रात भर चलेंगी। इसके अलावा पंचमी सितंबर 30 और षष्ठी को मेट्रो सुबह 8 बजे से आधी रात तक चलेगी। सप्तमी से नवमी तक मेट्रो दोपहर 1 बजे से सुबह 5 बजे… read-more

रवि, 18 सितंबर 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kolkata Metro, Durga Puja, at night

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

 terror alert

फोटोः Punjab kesari

दुर्गा पूजा के दौरान आतंकी हमले का अलर्ट जारी: पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले कुछ महीने में एनआईए और कोलकाता स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसके कारण राज्य में आतंकी मॉड्यूल की गतिविधियों का पता लगा है। आतंकी गुर्गे बांग्लादेश की झरझरा सीमा से देश में घुसते हैं। राज्य के गृह विभाग ने भीड़ की आवाजाही, पूजा पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखने के आदेश दिए हैं। 

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: wb news, terror alert, Durga Puja, india news

Courtesy: News Nationtv

Durga Puja

फोटो: The Indian Express

पहली बार चार महिलाएं करेंगी बंगाल में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा का आयोजन

कोलकाता की 66 पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी ने चार महिला पुजारियों के एक समूह द्वारा संपूर्ण दुर्गा पूजा अनुष्ठान आयोजित कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का अपना खास महत्व है। ये कदम एक नई मिसाल कायम करता है। यह फैसला पिछले साल वरिष्ठ पुरुष पुजारी के देहांत के बाद लिया गया है। नंदिनी,रुमा, सीमांती और पॉलोमी नाम की महिलाएं सभी शास्त्रों का ज्ञान रखती हैं।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 07:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: West Bengal, Durga Puja, National

Courtesy: India.com

Bihar Police

फोटो: Google

मुंगेर: मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, एक की मौत, पांच घायल

बिहार के मुंगेर में अक्टूबर 26 को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक हिंसक झड़प में एक व्यक्ति के मरने और कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में फायरिंग भी हुई, जिससे पुलिस और प्रशासन सवालों के घेरे में हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार गोली पुलिस के द्वारा चलाई गई थी। कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव करने पर पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई, वहीं पुलिस का कहना है कि इस झड़प में 17 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

मंगल, 27 अक्टूबर 2020 - 02:15 PM / by तूलिका स्वाति

Tags: Bihar, Bihar Police, Durga Puja

Courtesy: AMARUJALA NEWS

PM Modi

फ़ोटो: Indian express

पीएम मोदी ने किया पंडाल का उद्घाटन, बंगाल से किया संवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की दुर्गापूजा में वर्चुअल रूप से शामिल होकर अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी ने बंगाल में दुर्गापूजा के मद्देनजर एक दुर्गापण्डाल का उद्घाटन भी किया और बंगाल वासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं भी दी। पीएम मोदी ने अपने संवाद की शुरुआत बंगाली भाषा की कुछ पंक्तियों से की और केंद्र की नीतियों को समझाते हुए कहा-"केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके तहत… read-more

गुरु, 22 अक्टूबर 2020 - 01:42 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, West Bengal, Durga Puja

Courtesy: Aajtak news