विजयादशमी कार्यक्रम में भागवत ने कहा- पुरुष नहीं कर सकते मातृशक्ति की बराबरी
विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हर कार्य में पुरुष महिला साथ मिलकर काम करते है। मातृशक्ति की पुरुष बराबरी नहीं कर सकते है। इस कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होने कहा कि दो बार गौरी शंकर की ऊंचाइयों को पार करने वाली संतोष शक्ति और चेतना की प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा भारत सुरक्षा के मामले में भी आत्मनिर्भर बन रहा है।
Tags: dusshera, Dusshera Utsav, RSS, Mohan Bhagwat
Courtesy: Zee News
दुबई में बने नए हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन, दशहरे से लोग कर सकेंगे दर्शन
संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के जेबेल अली में हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया है। दशहरे से एक दिन पूर्व महानवमी के मौके पर इस मंदिर को खोला गया है। हालांकि मंदिर में श्रद्धालु दशहरे के दिन से दर्शन कर सकेंगे। ये मंदिर दुबई के वरशिप विलेज में बनाया गया है। इस मंदिर में कुल 16 भगवानों की मूर्तियां है। इस मंदिर को सुबह 6.30 बजे से शाम आठ बजे तक खोला जाएगा। संभावना है कि मंदिर में रोज 1000 से 1200 श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे।
Tags: dusshera, hindu temple, Dubai
Courtesy: Amar Ujala
चीन सीमा पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह
इस साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा महोत्सव उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह भारतीय सेना द्वारा दशहरा पर्व पर किए जाने वाले शास्त्र पूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वहीं, उत्तराखंड के चीन सीमा पर दो दिवसीय दौरे में राजनाथ सिंह का बद्रीनाथ जाकर दर्शन करने का भी कार्यक्रम लगभग तय बताया जा रहा है।
Tags: china border, Rajnath Singh, भारतीय सेना, dusshera
Courtesy: Amar ujala
आरएसएस की दशहरा रैली में बदलेगी 97 सालों की परंपरा, महिला चीफ गेस्ट लेंगी हिस्सा
आरएसएस की दशहरा रैली इस बार बेहद खास होने वाली है क्योंकि 97 वर्षों की परंपार को तोड़ते हुए इस वर्ष मुख्य अतिथि के तौर पर रैली में महिला शामिल होंगी। इस वर्ष मुख्य अतिथि के तौर पर दो बार एवरेस्ट पर्वत को फतह करने वाली पहली महिला संतोष यादव को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि दशहरा रैली का कार्यक्रम इस बार नागपुर के रेशमबाग मैदान में आयोजित होगा।
Tags: dusshera, RSS, Chief Guest, Mohan Bhagwat
Courtesy: AajTak News
दशहरा रैली का उद्धव ठाकरे गुट ने किया ऐलान, कहा- 'चलो शिवतीर्थ'
उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट अब मुंबई की शिवाजी पार्क मैदान में होने वाली दशहरा रैली को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए है। उद्धव गुट ने नया पोस्ट जारी कर लिखा कि अब हिंदुत्व पार्टी की इच्छा शक्ति और ताकत होगी। पोस्टर में लिखा गया कि अब धोखेबाजों को माफी नहीं मिलेगी। पार्टी ने शिवसैनिकों को दशहरा रैली पर शिवाजी पार्क में पहुंचने को कहा है।
Tags: Uddhav Thackeray, CM Uddhav Thackeray, Shivsena, dusshera
Courtesy: Zee News
बीकेसी ग्राउंड पर शिंदे का कब्जा, शिंदे गुट मनाएगा दशहरा
मुंबई में होने वाले विशाल दशहरा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को बीकेसी के एमएमडीआरए ग्राउंड की परमिशन मिल गई है। उद्धव गुट की शिवसेना का मैदान से भी हक चला गया है और यह उद्धव के लिए बड़ा झटका भी है। हालांकि शिंदे गुट यह रैली शिवाजी पार्टी में करना चाहता है जिसका निर्णय अभी बीएमसी ने नहीं लिया है। शिंदे गुट की माने तो शिवाजी पार्क की परमिशन मिलने पर कार्यक्रम वहां किया जाएगा।
Tags: dusshera, BMC, mmdra ground, Eknath Shinde
Courtesy: Indiatv
विजयादशमी: आरएसएस के कार्यक्रम में पहली बार एक महिला होंगी मुख्य अतिथि
विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में इस बार एक महिला मुख्य अतिथि होंगी। संघ ने अपने 92 साल के इतिहास को तोड़ते हुए इस बार पद्मश्री सम्मान से सम्मानित संतोष यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। वहीं, नागपुर महानगर के संघचालक राजेश लोया ने जानकारी दी है कि इस आयोजन में मुख्य वक्त के तौर पर सरसंघचालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।
Tags: RSS, Chief Guest, Women, dusshera
Courtesy: Live hindustan
सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ट्वीट के द्वारा लोगों को दी दशहरा की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है, साथ ही सोनिया गांधी ने इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक कहकर संबोधित किया है। सोनिया गांधी ने लिखा -" विजयादशमी त्योहार का सबसे बड़ा संदेश यही है कि सरकार में जनता सर्वोपरि है और एक नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि अंत में सच की विजय ही नियति है। … read-more
Tags: Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, dusshera
Courtesy: AMARUJALA NEWS