RSS Dussehra

फोटो: Siasat.com

विजयादशमी कार्यक्रम में भागवत ने कहा- पुरुष नहीं कर सकते मातृशक्ति की बराबरी

विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हर कार्य में पुरुष महिला साथ मिलकर काम करते है। मातृशक्ति की पुरुष बराबरी नहीं कर सकते है। इस कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होने कहा कि दो बार गौरी शंकर की ऊंचाइयों को पार करने वाली संतोष शक्ति और चेतना की प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा भारत सुरक्षा के मामले में भी आत्मनिर्भर बन रहा है।

बुध, 05 अक्टूबर 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: dusshera, Dusshera Utsav, RSS, Mohan Bhagwat

Courtesy: Zee News

dubai hindu temple

फोटो: Zee News

दुबई में बने नए हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन, दशहरे से लोग कर सकेंगे दर्शन

संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के जेबेल अली में हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया है। दशहरे से एक दिन पूर्व महानवमी के मौके पर इस मंदिर को खोला गया है। हालांकि मंदिर में श्रद्धालु दशहरे के दिन से दर्शन कर सकेंगे। ये मंदिर दुबई के वरशिप विलेज में बनाया गया है। इस मंदिर में कुल 16 भगवानों की मूर्तियां है। इस मंदिर को सुबह 6.30 बजे से शाम आठ बजे तक खोला जाएगा। संभावना है कि मंदिर में रोज 1000 से 1200 श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: dusshera, hindu temple, Dubai

Courtesy: Amar Ujala

Rajnath singh

फ़ोटो: Indiatoday

चीन सीमा पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह

इस साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा महोत्सव उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह भारतीय सेना द्वारा दशहरा पर्व पर किए जाने वाले शास्त्र पूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वहीं, उत्तराखंड के चीन सीमा पर दो दिवसीय दौरे में राजनाथ सिंह का बद्रीनाथ जाकर दर्शन करने का भी कार्यक्रम लगभग तय बताया जा रहा है।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 03:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: china border, Rajnath Singh, भारतीय सेना, dusshera

Courtesy: Amar ujala

Mohan Bhagwat

फोटो: The Times of India

आरएसएस की दशहरा रैली में बदलेगी 97 सालों की परंपरा, महिला चीफ गेस्ट लेंगी हिस्सा

आरएसएस की दशहरा रैली इस बार बेहद खास होने वाली है क्योंकि 97 वर्षों की परंपार को तोड़ते हुए इस वर्ष मुख्य अतिथि के तौर पर रैली में महिला शामिल होंगी। इस वर्ष मुख्य अतिथि के तौर पर दो बार एवरेस्ट पर्वत को फतह करने वाली पहली महिला संतोष यादव को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि दशहरा रैली का कार्यक्रम इस बार नागपुर के रेशमबाग मैदान में आयोजित होगा।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 09:04 AM / by रितिका

Tags: dusshera, RSS, Chief Guest, Mohan Bhagwat

Courtesy: AajTak News

Uddhav Thackeray

फोटो: Moneycontrol

दशहरा रैली का उद्धव ठाकरे गुट ने किया ऐलान, कहा- 'चलो शिवतीर्थ'

उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट अब मुंबई की शिवाजी पार्क मैदान में होने वाली दशहरा रैली को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए है। उद्धव गुट ने नया पोस्ट जारी कर लिखा कि अब हिंदुत्व पार्टी की इच्छा शक्ति और ताकत होगी। पोस्टर में लिखा गया कि अब धोखेबाजों को माफी नहीं मिलेगी। पार्टी ने शिवसैनिकों को दशहरा रैली पर शिवाजी पार्क में पहुंचने को कहा है।

बुध, 21 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Uddhav Thackeray, CM Uddhav Thackeray, Shivsena, dusshera

Courtesy: Zee News

Uddhav Thackeray and eknath shinde

फ़ोटो: Indiatoday

बीकेसी ग्राउंड पर शिंदे का कब्जा, शिंदे गुट मनाएगा दशहरा

मुंबई में होने वाले विशाल दशहरा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को बीकेसी के एमएमडीआरए ग्राउंड की परमिशन मिल गई है। उद्धव गुट की शिवसेना का मैदान से भी हक चला गया है और यह उद्धव के लिए बड़ा झटका भी है। हालांकि शिंदे गुट यह रैली शिवाजी पार्टी में करना चाहता है जिसका निर्णय अभी बीएमसी ने नहीं लिया है। शिंदे गुट की माने तो शिवाजी पार्क की परमिशन मिलने पर कार्यक्रम वहां किया जाएगा।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 01:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: dusshera, BMC, mmdra ground, Eknath Shinde

Courtesy: Indiatv

Rss

फ़ोटो: The Economic Times

विजयादशमी: आरएसएस के कार्यक्रम में पहली बार एक महिला होंगी मुख्य अतिथि

विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में इस बार एक महिला मुख्य अतिथि होंगी। संघ ने अपने 92 साल के इतिहास को तोड़ते हुए इस बार पद्मश्री सम्मान से सम्मानित संतोष यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। वहीं, नागपुर महानगर के संघचालक राजेश लोया ने जानकारी दी है कि इस आयोजन में मुख्य वक्त के तौर पर सरसंघचालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, Chief Guest, Women, dusshera

Courtesy: Live hindustan

Sonia gandhi

फ़ोटो: Getty images

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ट्वीट के द्वारा लोगों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है, साथ ही सोनिया गांधी ने इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक कहकर संबोधित किया है। सोनिया गांधी ने लिखा -" विजयादशमी त्योहार का सबसे बड़ा संदेश यही है कि सरकार में जनता सर्वोपरि है और एक नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि अंत में सच की विजय ही नियति है। … read-more

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 05:41 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, dusshera

Courtesy: AMARUJALA NEWS