mars

फोटो: The Times of India

मंगल ग्रह पर मिला 7119 किलो कचरा

भारत सरकार के शहरी मामलों के मंत्रालय के डेटा के अनुसार मार्स यानी मंगल ग्रह पर इंसानों ने 7119 किलो कचरा छोड़ा है। यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर आउटर स्पेस अफेयर्स के डेटा के अनुसार 18 देशों ने इंसानों द्वारा बनाए गए कई यंत्र मंगल ग्रह पर भेजी, जिनमें से कई ने कचरा मंगल की सतह पर छोड़ा है, जिसमें बड़े धातु के टुकड़े, जालियां, विशेष प्रकार के कपड़े, चमकते हुए कांच के टुकड़े, कवर, फिलामेंट, स्प्रिंग, नट-बोल्ट आदि शामिल है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Earth, Mars, Mars Planet, planets

Courtesy: AajTak News

Earth

फोटो: TOI

पृथ्वी 24 घंटे से कम समय में ही अपनी धुरी का लगाया चक्कर, वैज्ञानिक हैरान

सबसे छोटे दिन के मामले में पृथ्वी ने फिर से अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। जुलाई 29 को धरती ने अपना पूरा चक्कर 1.59 मिलीसेकेंड्स कम समय में लगा लिया। 24 घंटे में पृथ्वी को एक चक्कर पूरा करने के लिए जितना समय चाहिए ये उससे कम है। इससे पहले 2020 में धरती पर सबसे छोटा महीना देखा गया था, उस साल 19 जुलाई को धऱती ने 1.47 मिलीसेकेंड पहले ही 24 घंटे का चक्र पूरा कर लिया। 1960 के बाद ऐसा पहली बार देखा गया।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 08:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Earth, recorD, Rotation, Scientist

Courtesy: Amar ujala

Global Warming

फोटो: Live Science

वैज्ञानिकों ने दी प्रलय लौटने की चेतावनी, नदियों से होगी शुरुआत

धरती पर फिर से प्रलय लौटने की चेतावनी वैज्ञानिकों ने दी है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण कई खतरनाक बैक्टीरिया और जहरीले शैवाल बढ़ रहे हैं जो नदियों और झीलों को खत्म कर रहे है। इनके कारण धरती पर नया प्रलय आएगा। बता दें कि धरती से लगातार जीवाश्म ईंधन निकल रहा है, जहां से प्रलय के सबूत भी मिले है। कनेक्टीकट यूनिवर्सिटी के सेडिमेंटोलॉजिस्ट क्रिस्टोफर फील्डिंग के मुताबिक वैश्विक तापमान परमियन काल के बराबर पहुंच रहा है।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: global warming, Earth, Climate Change, hot temperature

Courtesy: AajTak

Capston

फोटो: Space

नासा का सबसे छोटा कैप्स्टोन उपग्रह चंद्रमा की तरफ सफलतापूर्वक अग्रसर

पृथ्वी के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहा नासा का सबसे छोटा उपग्रह अपनी कक्षा से सफलतापूर्वक चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। इस उपग्रह को चांद पर पहुंचने में चार और महीने लगेंगे। यह उपग्रह कम से कम ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए अकेले ही चांद की ओर बढ़ रहा है। नासा ने इस पर 3.27 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। यदि आगे का अभियान सफल रहा तो कैप्स्टोन उपग्रह महीनों तक अहम सूचनाएं भेजता रहेगा।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Earth, NASA, moon, Launch, Sattelite

Courtesy: News18

Black hole

फ़ोटो: The Indian Express

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (ANU) के वैज्ञानिकों ने सूर्य से 3 अरब गुना द्रव्यमान का खोजा ब्लैकहोल

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (ANU) के वैज्ञानिकों ने नौ अरब सालों से सबसे तेजी से बढ़ते ब्लैक होल की खोज की है। यह इतना शक्तिशाली है कि हर सेकंड पृथ्वी के बराबर बढ़ रहा है। इसका द्रव्यमान भी सूर्य से 3 अरब गुना ज्यादा है। यह रिसर्च arXiv जर्नल में प्रकाशित हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक एक खास प्रकार के तारों की खोज के दौरान यह ब्लैक होल पाया गया।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Black Hole, ANU, Earth, Sun, Mass

Courtesy: News18

Earth

फोटो: BBC Earth

एक नए अध्ययन के मुताबिक जीवन की शुरुआत पृथ्वी पर 30 करोड़ साल और पहले से हुई थी

एक नया अध्ययन जो सूक्ष्म जीवों पर आधारित है उससे पता चला है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत जितना माना जाता था उससे 30 करोड़ साल पहले ही हो गई थी। ये अध्ययन एक छोटे पत्थर पर कनाड़ा और यूनिवर्सिटी काॅलेज लंदन में किया गया। इस अध्ययन के लेखक डॉ. डोमिनिक पाॅपिनो के मुताबिक पत्थर में बनी जटिल संरचनाओं का आधार जैविक है। इसका मतलब है कि जीवन पृथ्वी के बनने के 30 करोड़ साल के बाद ही शुरू हुआ।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by Varun Sharma

Tags: environment, life, Earth, Study

Courtesy: News 18

Asteroids

फोटो: People.com

अंतरिक्ष से धरती की ओर बहुत तेज़ी से आ रही है आफत, न्यूक्लीयर बम से तगड़ा हो सकता है विस्फोट

अंतरिक्ष से धरती की तरफ एस्टेरॉयड 2018 AH आ रहा है। इसकी लंबाई 190 मीटर है, जो कुतुबमीनार से 1.5 गुना अधिक है। हालांकि यह एस्टेरॉयड सिर्फ धरती के बराबर से गुजरेगा। अगर इसकी दिशा में एक डिग्री का फर्क आता है तो यह धरती मर हिरोशिमा और नागासाकी से भी ज़्यादा तबाही मचा सकता है। यह वही एस्टेरॉयड 2018 एएच है जो साल 2018 में धरती के पास से गुजरा था।

रवि, 05 दिसम्बर 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: NASA, Asteroid, Earth, India

Courtesy: Aaj Tak

Aliens

फोटो: The Guardian

मनुष्य की इन हरकतों की वजह से कभी भी एलियंस कर सकते हैं पृथ्वी पर हमला

एलियन को लेकर BioScience जर्नल में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक इंसान जितना अंतरिक्ष मे जाएगा उतना ही उसके साथ एलियन के वापस आने का खतरा बना हुआ है। यह कोई नही जानता कि वो एलियन कितने सूक्ष्म होंगे कि उन्हें आँखों से भी नही देखा जा सकेगा। अगर ऐसा हुआ तो पृथ्वी पर यह इंसानों के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होगा। ऐसे ही पृथ्वी के सूक्ष्म जीव भी यान के साथ अंतरिक्ष मे जा सकते हैं। 

शनि, 27 नवंबर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: BioScience Journal, aliens, Space, Earth

Courtesy: Aajtak News

firing solar flares

फोटो : DW

सूरज से लगातार निकल रहीं भयानक सौर लपटें, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

सूरज से लगातार भयानक सौर लपटों के उत्पन्न होने के कारण पावर ग्रिड और धरती का चक्‍कर काट रहे उपग्रहों को हानि हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार कई लपटें सीधे धरती की तरफ आ रही है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने बताया कि सूरज में नवंबर 1 से अब तक 3 बार भारी विस्‍फोट हुआ है। इस विस्फोट का नाम कोरोनल मास इजेक्शन है। इसके कारण अंतरिक्ष में गैस का गुबार और चुंबकीय क्षेत्र भी उतपन्न होता है। 

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: coronal mass ejections, firing solar flares, Earth, science news

Courtesy: navbharat times

Trees

फोटो: WBUR

आसमान में तारों की संख्या से ज़्यादा धरती पर मौजूद हैं पेड़

पृथ्वी पर पेड़ो की संख्या को लेकर अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक पूरी दुनिया हर साल 15 अरब पेड़ काटे जाते हैं। इसके बावजूद भी दुनिया भर में 34 खरब पेड़ मौजूद हैं। इसके साथ ही एक रोचक जानकारी भी सामने आई है कि आकाशगंगा में सितारों की संख्‍या 100 अरब से 400 अरब के बीच हो सकती है। जो पृथ्वी पर मौजूद पेड़ो से बहुत कम है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 07:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Trees, STARS, Earth, Galaxy

Courtesy: Zee News Hindi