Earthquake

फोटो: Latestly

राजस्थान के बीकानेर में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, राजस्थान के बीकानेर में 6 जून को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप 6 जून की देर रात 11:36 बजे आया, जबकि आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक भूकंप से संबंधित किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 685 किलोमीटर पश्चिम में था, जबकि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में… read-more

बुध, 07 जून 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Bikaner, Earthquake, magntitude

Courtesy: News 18

Earthquake

फोटो: Latestly

हरियाणा के झज्जर में सुबह-सुबह महसूस हुए 2.5 भूंकप के झटके

हरियाणा के झज्जर में सुबह- सुबह भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि भूकंप के झटके बहुत तेज नहीं थे, लेकिन अचनाक जमीन कांपने से लोग डरकर अपने अपने घरों से निकल बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी। 

मंगल, 06 जून 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jhajjar, Earthquake, tremors, Haryana

Courtesy: Jagran News

Earthquack

फोटो: News Live

न्यूजीलैंड के दक्षिणी तट पर आया 6.2 तीव्रता का भूकंप

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार आज ऑकलैंड द्वीप, न्यूजीलैंड के दक्षिणी तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। न्यूजीलैंड में जियोनेट मॉनिटरिंग एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 21 मील (33 किलोमीटर) नीचे था। सूनामी की कोई तत्काल चेतावनी नहीं की गई है और न्यूजीलैंड की मुख्य भूमि पर क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। न्यूज़ीलैंड के दक्षिणी तट पर स्थित द्वीप अधिकांश भाग निर्जन रहते हैं।

बुध, 31 मई 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, strikes, New Zealand, south coast

Courtesy: Aajtak News

Earthquake

फोटो: The Desert Son

अफगानिस्तान के फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके

ईएमएससी ने कहा कि फैजाबाद, अफगानिस्तान से 70 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में सुबह 5.9 तीव्रता के झटके महसूस किये गए। भूकंप के कारण लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह करीब 10.19 बजे पर महसूस किये गए। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

रवि, 28 मई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Afghanistan, Fayzabad, Srinagar

Courtesy: Jagran News

Earthquake

फोटो: Latestly

म्यांमार में महसूस हुए 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

म्यांमार में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गयी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमार में भूकंप सुबह करीब 8:15 बजे आया। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले, न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी क्षेत्र में लॉयल्टी द्वीप समूह के दक्षिण-पूर्व में आए 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था… read-more

सोम, 22 मई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, 4-5 magnitude hits, Myanmar

Courtesy: News 18

Earthquake

फोटो: Latestly

प्रशांत महासागर में आज फिर महसूस हुए 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

प्रशांत महासागर में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी क्षेत्र में लॉयल्टी द्वीप समूह के दक्षिण-पूर्व में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गयी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक हल्की सुनामी फिजी, किरिबाती, वानुअतु, वालिस और… read-more

शनि, 20 मई 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Pacific Ocean, New Caledonia, tsunami warning alert

Courtesy: ABP Live

Tusunami

फोटो: Latestly

भूकंप के बाद प्रशांत द्वीपीय देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी

आज दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई प्रशांत द्वीप देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी हो गई। यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने बताया कि तीन फीट ऊंची लहरें वानुअतु से टकरा सकती हैं। लगभग 300,000 की आबादी वाले एक द्वीप राष्ट्र वानुअतु के अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों के लोगों से उच्च भूमि पर जाने का आग्रह किया है।

शुक्र, 19 मई 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: tsunami warnings, pacific island, Earthquake

Courtesy: Live Hindustan

Earthquake

फोटो: Latestly

अफगानिस्तान के काबुल में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। भूकंप के झटके सुबह 8.14 मिनट पर महसूस किये गए। हालांकि अभी tk भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान, माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि, तीन दिन पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।

रवि, 14 मई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, magnitude strikes, Kabul

Courtesy: Jagran News

Earthquack

फोटो: News 18

जापान के उओजू में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की अभी कोई चेतावनी नहीं

जापान के उओजू में आज रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप 14:42 (स्थानीय समयानुसार) पर 60 किमी की गहराई में आया। कालांकि अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर आया , जो जापान सागर के तट पर है।

शुक्र, 05 मई 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Japan, uozu ishikawa, Tsunami

Courtesy: India TV News

Earthquake

फोटो: Latestly

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप: रिपोर्ट

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 169 किमी (116.81 मील) की गहराई में आया था। इससे पहले मई दो को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद से 96 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

बुध, 03 मई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, Afghanistan, tremors, Hindu Kush Region

Courtesy: India TV News