Earthquake

फोटो: Latestly

अफगानिस्तान में महसूस हुए 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

अफ़ग़ानिस्तान में आज एक और शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर नवीनतम भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप हेरात प्रांत की राजधानी से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर आया था। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के एक बयान के अनुसार, अफगानिस्तान को शनिवार को विनाशकारी भूकंप का सामना करना पड़ा, जिसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 3,000 बताई गई है।

बुध, 11 अक्टूबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, Afghanistan

Courtesy: ABP Live

Earthquake

फोटो: Latestly

अंडमान सागर में सुबह-तड़के महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह अंडमान सागर में भूकप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। आज सुबह तीन बजकर बीस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। 

रवि, 08 अक्टूबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, andaman, Magnitude

Courtesy: India TV

Earthquack

फोटो: Latestly

सुनामी की चेतावनी! प्रशांत महासागर में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान ने जारी की एडवाइजरी

जापान ने आज प्रशांत महासागर में अपने बाहरी द्वीपों के पास आए जोरदार भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की। अधिकारियों के मुताबिक, आशंका है कि संभावित सुनामी एक मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती है। एडवाइजरी, चार-चरणीय चेतावनी प्रणाली का दूसरा सबसे निचला स्तर है, जो इज़ू श्रृंखला के द्वीपों पर लोगों को तटों और नदी के मुहाने से दूर रहने के लिए कहता है, जो मुख्य जापानी द्वीप होंशू पर… read-more

गुरु, 05 अक्टूबर 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Japan, issues, tsunami advisory, Earthquake

Courtesy: Live Hindustan

Earthquake,

फोटो: Latestly

उत्तराखंड में आज दो घंटे के अंतराल में महसूस हुए लगातार दो भूकंप के झटके

उत्तराखंड में आज दो घंटे के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। आज दोपहर देहरादून, ऋषिकेश और चमोली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 2: 51 बजे रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। दूसरा भूकंप शाम 5:04 बजे राज्य के पिथौरागढ़ जिले में आया। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं मिली है। 

मंगल, 03 अक्टूबर 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Uttarakhand, second tremors, pithoragarh

Courtesy: Jagran News

Earthquack

फोटो: India TV News

दिल्ली में महसूस हुए 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज दोपहर 2:51 बजे नेपाल में रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप के तुरंत बाद दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल में दो भूकंप आए हैं, एक दोपहर 2:25 बजे और दूसरा 2:51 बजे आया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप के झटके दिल्ली, पंजाब और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

मंगल, 03 अक्टूबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, delhi ncr

Courtesy: News 18

Earthquake

फोटो: Latestly

मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स में महसूस हुए 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में अक्टूबर दो को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तरी गारो हिल्स में शाम 6:15 बजे भूकंप की सूचना मिली। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय रेसुबेलपारा से लगभग 3 किमी दूर था। झटका आस-पास के राज्यों जैसे असम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग और सिक्किम में भी महसूस किया गया। एक अधिकारी ने कहा, "हमें जानमाल के… read-more

मंगल, 03 अक्टूबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Meghalaya, north garo hills, National Center for Seismology

Courtesy: NDTV Hindi

Earthquake

फोटो: Latestly

असम के धुबरी में आज सुबह महसूस हुए 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज तड़के असम के धुबरी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप सुबह 3:01 बजे 17 किलोमीटर की गहराई पर आया। NCS ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सुबह 3.01 बजे असम के धुबरी में 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह की जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।"

रवि, 01 अक्टूबर 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam, Earthquake, Dhubri

Courtesy: India.Com

Earthquake

फोटो: Latestly

अंडमान सागर में महसूस किये गए 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

अंडमान सागर और मणिपुर के उखरूल में आज सुबह दो अलग-अलग भूकंप आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 4.4 और 5.1 मापी गई। अब तक किसी जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनएससी) ने जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह 3.39 बजे (आईएसटी) अंडमान सागर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने ट्वीट किया, भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी और भूकंप… read-more

मंगल, 12 सितंबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, andaman, National Center for Seismology

Courtesy: Jagran News

Earthquake

फोटो: Latestly

बंगाल की खाड़ी में महसूस हुए 4.4 तीव्रता के ज़ोरदार झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज तड़के बंगाल की खाड़ी में ज़ोरदार भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप भारतीय मानक समय (IST) 01:29:06 बजे पृथ्वी की सतह से 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस भूकंपीय घटना का केंद्र अक्षांश 9.75 डिग्री उत्तर और देशांतर 84.12 डिग्री पूर्व पर स्थित था। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के… read-more

सोम, 11 सितंबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Bay of Bengal, National Center for Seismology

Courtesy: News 18

Earthquake

फोटो: Latestly

मोरक्को में भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, छह दशकों में मोरक्को के सबसे घातक भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई और लगभग इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए। सितंबर 9 की देर रात मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र माराकेच से लगभग 72 किमी दक्षिण-पश्चिम में था, जिसमें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सहित कई इमारतें गिर गईं। ऐतिहासिक पुराने शहर माराकेच को भी गंभीर क्षति हुई है।

रवि, 10 सितंबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Morocco, Earthquake, Death toll, national mourning

Courtesy: Jansatta News