Manya made eco friendly pepar from peels of onion and garlic

फ़ोटो: Indiatimes

10 साल की मान्या ने बनाये प्याज़, लहसुन के छिलकों से इको-फ्रेंडली पेपर

छठी क्लास में पढ़ने वाली मान्या ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। 10 साल की मान्या ने प्याज़, लहसुन और टमाटर के छिलकों से A4 साइज के इको-फ्रेंडली पेपर बनाए हैं। ये कारनामा करने के बाद मान्या की हर तरफ तारीफ हो रही है। मान्या ने अब तक प्रकृति के विषय पर पांच किताबें भी लिखीं हैं। मान्या लगातार लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करती रहती है।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 06:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: eco friendly, Tomato, Onion, garlic, peels

Courtesy: Zee News

cow dung house

फोटो: The Better India Hindi

हरियाणा के ‘शिव दर्शन’ गोबर से करते हैं सीमेंट और ईंट का निर्माण

हरियाणा के शिव दर्शन गाय के गोबर से सीमेंट और ईंट का निर्माण करते हैं। इससे उन्हें 50 लाख का सालाना टर्नओवर प्राप्त होता है। शिव दर्शन ने 100 से भी ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी है। शिव दर्शन ने अपने काम की शुरुआत 2015-16 में प्रोफेशनल लेवल पर की थी। वो गाय के गोबर में जिप्सम, ग्वारगम, चिकनी मिट्टी और नींबू पाउडर का प्रयोग करके सीमेंट तैयार करते हैं और यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली है।

गुरु, 03 जून 2021 - 05:10 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: eco friendly, cow dung, cow-dung, Haryana

Courtesy: Bhaskar News

plantation

फोटो: The Better India

घर के कबाड़ को प्लांटर बना कर पेश कर रहें हैं ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ का उदाहरण

नागपुर के रहने वाले संजय मधुकर पिछले 10 सालों से हर बेकार चीज़ में पौधे लगा रहे हैं। संजय ने बताया,"अक्सर घरों में छत को ‘डंपयार्ड’ की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हमारे घर का भी यही हाल था, जिसे मैंने धीरे-धीरे हर कबाड़ को प्लांटर में बदल दिया।" यह गार्डन 1500 वर्ग फ़ीट में फैला ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ का बेहतरीन उदाहरण है। संजय के बगीचे में सब्जियां, फल, सक्यूलेंट, अडेनियम, बोनसाई के अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी है। 

रवि, 30 मई 2021 - 12:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Plantation drive, Fruits, vegetables, eco friendly

dragon fruit

फोटो: Solid Starts

इंटरनेट से जानकारी लेकर किसान ने उगाए ड्रैगनफ़्रूट, लाखों में हो रहा मुनाफ़ा

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के रहने वाले रविंद्र पांडेय ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं, जिससे उनकी कमाई लाखों में हो रही है। रविंद्र इंटरनेट की मदद से ड्रैगन फ्रूट की खेती से जुड़ी जानकारी लेते थे। खेती से साल 2019 में रविंद्र को एक लाख का वहीं साल 2020 में रविंद्र को 5 लाख का मुनाफा हुआ है। रविंद्र अन्य किसानों को भी ड्रैगन फ्रूट के पौधे उपलब्ध कराते हैं और उससे जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं।

शनि, 29 मई 2021 - 02:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Dragon Fruit, Farmers, Uttar Pradesh, eco friendly

Courtesy: The Better India

Hawker

फोटो: Kinetr

केरल के युवक ने किया सूरज की रोशनी से मच्छरों को मारने वाले यंत्र का आविष्कार

केरल के रहने वाले मैथ्यूस ने सूरज की रोशनी से मच्छरों को मारने वाले यंत्र का आविष्कार किया है। एक दिन गौर करने पर मैथ्यूस ने महसूस किया कि मच्छर रोशनी की तरफ आकर्षित होते हैं और वे  ठंडक और नमी वाली जगह तलाशते हैं, जहां वे प्रजनन कर सकें। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कई सालों की मेहनत के बाद, उन्होंने यह ‘हॉकर’ यंत्र बनाया है। यह यंत्र रसायन मुक्त और इको फ्रेंडली है।

गुरु, 27 मई 2021 - 03:15 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Mosquitoes, eco friendly, Kerala, Invention

Courtesy: The Better India

low cost pen

फोटो: THE BETTER INDIA

तेलंगाना के राजू मुप्परपु ने मकई की भूसी से बनाया 'इको-फ्रेंडली' पेन

तेलंगाना में गोपालपुरम गाँव के रहने वाले राजू मुप्परपु ने मकई की भूसी का इस्तेमाल करके इको-फ्रेंडली पेन का आविष्कार किया है। उन्होंने कम लागत वाले कई आविष्कार किये हैं, जिनमें स्ट्रीट लाइट के लिए सेंसर और बैटरी से चलने वाली साइकिल भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अप्रैल 27 को भूसी से इको फ्रेंडली पेन बनाया है। पेन बनाने के लिए धातु की छड़ और मेजरिंग टूल का इस्तेमाल किया, जिसमें मकई का भूसा ऊपर लपेटा है।

रवि, 23 मई 2021 - 10:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: pen, eco friendly, Idea, natural

Eco-friendly house

फोटो: Solar Reviews

मंजू नाथ ने पत्नी संग मिलकर बनाया इको-फ्रेंडली घर

मंजू नाथ और उनकी पत्नी गीता ने बेंगलुरु में इको फ्रेंडली घर बनाया है। इस घर में बिजली-पानी के साथ, सब्जियां उगाने के लिए भी वे प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करते हैं। ईंट-पत्थरों से बना ये घर पूरी तरह से सोलर-पावर से चलता है। हर साल दोनों मिलकर हजारों लीटर बारिश के पानी के साथ बिजली की भी बचत करते हैं। साथ ही घर से निकले कचरे के इस्तेमाल से खाद बना वें तरह-तरह कि सब्जियाँ भी उगाते हैं।

बुध, 19 मई 2021 - 01:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: eco friendly, Natural house, vegetables, Bangalore

Natural house

फोटो: Home Designing

रामचंद्रन सुब्रमण्यम ने प्रकृति का सहारा लेकर बनाया 'इको-फ्रेंडली' घर

तमिलनाडु के रहने वाले रामचंद्रन सुब्रमण्यम ने अपने घर को इको-फ्रेंडली तरीके से बनाया है। इन्होने घर बनाने के लिए लगभग 23 हजार सीएसईबी ब्लॉक बनवाए हैं। घर में रीसाइकल्ड’ मटेरियल का इस्तेमाल किया है। घर के बाथरूम और टॉयलेट में उन्होंने कोई टाइल्स नहीं लगवाई है। बल्कि उन्होंने पत्थरों से बचे छोटे-छोटे टुकड़ों को डिजाइनिंग के लिए इस्तेमाल किया है। घर के चारों तरफ ढेर सारे पेड़-पौधे लगे हैं  जिसके कारण उनके घर में शुद्ध हवा आती है।

बुध, 12 मई 2021 - 08:24 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: eco friendly, Clay, Natural house

Planted 1400 plant in 8 years

फोटो: The News Minute

बेंगलुरु के सुमेश नायक ने 8 सालों में अपने घर पर लगाए 1400 पेड़

बेंगलुरु के रहने वाले सुमेश नायक और उनकी पत्नी मीतू नायक ने अपने घर में 1400 से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए हैं। सुमेश औऱ उनकी पत्नी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने के साथ 8 सालों से गार्डनिंग कर रहे हैं। उन्होंने घर में इंडोर प्लांट के साथ-साथ, मौसमी सब्जियां और लगभग 25 किस्म के फल वाले पेड़ लगाए हैं। साल 2007 में बेंगलुरु आने के बाद घरों में हरियाली न देखकर उन्होंने टमाटर, मिर्च, बैगन और भिंडी जैसी सब्जियां उगाना शुरू किया। 

शनि, 08 मई 2021 - 08:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Greenery, Tree Plantations, Fruits, eco friendly

House made without cement

फोटो: The Better India

राजस्थान के सिविल इंजीनियर आशीष ने बिना सीमेंट के बनाया इको-फ्रेंडली घर

राजस्थान डूंगरपुर में रहनेवाले सिविल इंजीनियर आशीष पंडा का घर इको-फ्रेंडली तरीके से बना हुआ है। कॉलेज के शुरुआती दिनों से ही आशीष का सामाजिक विषयों और प्राकृतिक संसाधनों की ओर काफी झुकाव था। इसलिए उन्होंने अपने घर का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल किया है, जिसमें नींव से लेकर बाहर-भीतर तक, सबकुछ पर्यावरण के अनुसार है। इस घर में बलवाड़ा के पत्थर, घूघरा के पत्थर, चूना इत्यादि लोकल सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ है।

गुरु, 06 मई 2021 - 08:35 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Natural house, eco friendly, Unique, Invention