Pakistan

फोटो: dawn

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई पेट्रोल की कीमत

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने देश में चल रहे आर्थिक संकट और मुद्रा के अवमूल्यन के बीच पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नवीनतम संशोधन के बाद, पेट्रोल की कीमत अब बढ़कर 282 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वित्त मंत्री इशाक डार ने लाइव संबोधन में बढ़ोतरी की घोषणा की, इस दौरान उन्होंने कहा कि डीजल और हल्के डीजल तेल की कीमतें क्रमशः 293 रुपये और 174.68 रुपये पर अपरिवर्तित रहेंगी।

रवि, 16 अप्रैल 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Economic crisis, increase petrol rate, Pakistan

Courtesy: Live Hindustan

Gotabaya Rajapaksa

फोटो: India TV News

श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने की इस्तीफे की घोषणा

श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने आज अपने इस्तीफे की घोषणा की है। कई नाराज प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास पर भीड़ लगा दी, जिससे उन्हें एक अज्ञात स्थान पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजपक्षे ने सूचित किया कि वह 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देंगे। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे द्वारा इस्तीफ़ा देने के बाद संसद के स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने राष्ट्रपति के इस्तीफा देने के फैसले की घोषणा की है।… read-more

रवि, 10 जुलाई 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Sri Lanka, Economic crisis, President Gotabaya Rajapaksa, announces resignation

Courtesy: Aajtak News

srilanka government fuel

फोटो: HT Auto

श्रीलंका में खत्म हुआ ईंधन, सड़कें हुई सुनसान

श्रीलंका में ईंधन पूर्ण रुप से खत्म हो गया है, जिसके बाद जून 17 को सरकार ने सार्वजनिक कार्यालयों और स्कूलों में आवाजाही खत्म करने के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। ईंधन खत्म होने के बाद राजधानी कोलंबो और आसपास की सड़कों सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक की फिलिंग स्टेशनों पर भी हजारो वाहनों की कतार देखने को मिली। बता दें कि श्रीलंका अपने इतिहास की सबसे अधिक आर्थिक मंदी से गुजर रहा है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, Fuel, Economic crisis

Courtesy: NDTV News

srilanka vs australia

फोटो: InsideSport

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से होने वाली आय से लोगों की मदद करेगा श्रीलंका बोर्ड

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून सात से प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू हो रही सीरीज से पूर्व श्रीलंका बोर्ड ने फैसला किया है सीरीज के लिए बिकने वाली टिकट से मिली राशि का उपयोग लोगों की मदद के लिए होगा। दोनों देशों के बीच तीन टी20, पांच वनडे, दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बोर्ड के सचिव मोहन डी सिल्वा ने सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मंगल, 07 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, srilanka cricket, Cricket Australia, Economic crisis

Courtesy: NEWS 18 HINDI

Medical Supplies

फ़ोटो: BHN News

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट को लेकर भारत ने भेजी मेडिकल सप्लाई

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच फिर से भारत ने मेडिकल सप्लाई भेजी है वहीं देश के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 1.8 बिलियन रुपये का फंड कोविड-19 हेल्थकेयर और सोशल सिक्योरिटी फंड को दिया है। इस फंड से आवश्यक दवाइयों का आयात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खाद्य सामग्री की किल्लत व अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को खाद की आपूर्ति का भरोसा दिया है। 

शनि, 04 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Economic crisis, Medical Supply, India

Courtesy: Jagran

Oil

फ़ोटो: Pakistan Today

पाकिस्तान में खाने के तेल और वनस्पति घी के दाम में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, 213 रुपये बढ़े दाम

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वनस्पति घी और खाने के तेल के दाम में 208 रुपये और 213 रुपये की जबर्दस्त बढ़ोतरी  हुई है। सरकारी यूटिलिटी स्टोर्स कार्पोरेशन तेल व घी के दामों में वृद्धि की पुष्टि की है। पाकिस्तान में खाद्य तेल व वनस्पति घी निर्माताओं ने निगम को इनकी आपूर्ति बंद कर दी है, क्योंकि उस पर हमारा 2-3 अरब रुपया बकाया हो गया है।

बुध, 01 जून 2022 - 08:58 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Economic crisis, Pak, ghee, Oil

Courtesy: Amar ujala

Economic Crisis In Sri Lanka

फोटो: Jagran Images

'आर्थिक संकट' के बीच श्रीलंकाई कैबिनेट ने दिया सामूहिक इस्तीफा

देश में सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच, श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने अप्रैल 3 को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंप दिया। शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धन ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने अपने सामूहिक इस्तीफे पीएम महिंदा राजपक्षे को सौंपे हैं। विशेष रूप से, श्रीलंका के नागरिक आर्थिक संकट के बीच राजपक्षे प्रशासन के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sri Lanka, new cabinet, Economic crisis

Courtesy: Navbharat Times