खराब आर्थिक हालात के चलते मजबूर श्रीलंकाई कर रहे भारत की तरफ पलायन
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका से अब तमिल पलायन कर भारत आने लगे है। मार्च 22 को करीब 16 श्रीलंकाई शरणार्थी समुद्र के रास्ते तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे। अगले कुछ दिनों में 31 लोगों के आने की उम्मीद है। सभी शरणार्थियों को प्रशासन ने निगरानी में रखा है। मानवीय आधार पर उनके लिए प्रबंध किए जा रहे है। हालांकि सभी को अभी अवैध प्रवासी के तौर पर देखा जा रहा है।
Tags: Srilanka, ECONOMIC DISTRESS, Migration, Tamilnadu
Courtesy: DW Hindi
लॉकडाउन के दौरान नौकरियों पर पड़ा बेहद बुरा असर: CMIE
कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी के बीच CMIE (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी) के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुशार लॉकडाउन के दौरान नौकरियों पर बुरा असर हुआ है। पिछले साल का औसत देखा जाये तो इस साल अब तक 1 करोड़ 90 लाख सैलरीड लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है । सिर्फ जुलाई में ही 50 लाख लोगों की नौकरियां चली गयी हैं। हालांकि वर्ल्ड बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था 3.2% से कम होने का अनुमान लगाया थी।
Tags: CMIE, ECONOMIC DISTRESS, Coronavirus
Courtesy: Ndtv India