फ़ोटो: Zee business
भारत की अर्थव्यवस्था में हो रहा है सुधार, अप्रैल-जून तिमाही में 13.5% हुआ जीडीपी ग्रोथ
महामारी कोरोना के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर दौड़ रही है। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े कर रहे है। आंकड़ों के अनुसार अर्थव्यवस्था को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में13.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, ऐसा मुख्य रूप से आधार प्रभाव के चलते मुमकिन हुआ है। बता दें कि बीते वर्ष अप्रैल-जून 2021-22 की इसी अवधि में जीडीपी में 20.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
Tags: Economy, GDP, Growth, Nirmala Sitharaman
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Chaupal TV
दुनियाभर में बढ़ रही है महंगाई, कई देशों ने खाद्य निर्यात पर लगाई पाबंदी
दुनियाभर में आसमान छूती महंगाई के बीच लोगों को सबसे ज्यादा परेशान खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें कर रही हैं। विकासशील देशों के अलावा सिंगापुर जैसी उन्नत अर्थव्यवस्था वाला देश भी इसकी मार से अछूता नहीं है। घरेलू कीमतों को काबू में करने के लिए कई देशों ने खाद्य निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। मलेशिया ने पिछले महीने जिंदा ब्रॉइलर चिकन के निर्यात पर रोक लगा दी।
Tags: Economy, SINGAPORE, close, food
Courtesy: Hindustan
फोटो: The Economic Times
पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- देश में आर्थिक सुधार वाली सरकार, लेकिन नहीं बन रही व्यापक सहमति
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाता है तो देश की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है। इस वक्त देश में आर्थिक सुधारों का प्रयास करने वाली सरकार है लेकिन दुर्भाग्यवश इन सुधारों को लेकर व्यापक सहमति नहीं पा रही है। सरकार को बैंकिंग सेक्टर में और बेहतर रिफॉर्म करने चाहिए। अभी बैंक इकोनॉमी को आगे बढ़ाने की बजाय उनके रास्ते में खड़े नजर आ रहे हैं।
Tags: RBI, Raghuram rajan, Economy, India
Courtesy: News18
फ़ोटो: Mint
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- 30 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 30 हजार अरब डॉलर का अनुमान
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था लगभग 3.2 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की है। आगामी 30 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था बढ़कर 30 हजार अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा रूस यूक्रेन युध्द के बीच भारत अपने यहां की मुद्रास्फीति को कम स्तर पर बनाए रखने में सफल रहा।
Tags: Central Minister, Piyush Goyal, Economy, India, Inflation
Courtesy: News18
फ़ोटो: DNA India
यूपीआई से होने वाले लेन-देन की संख्या और उसका मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में हुआ दोगुना
यूपीआई ने देश में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दिया और डिजिटल लेनदेन आसान बना दिया। Worldline की 'इंडिया डिजिटल पेमेंट्स रिपोर्ट' के अनुसार, जनवरी-मार्च 2022 के दौरान 10.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट माध्यमों के जरिए किया गया।इसमें UPI के जरिए 936 करोड़ लेन-देन किए गए। पिछले वर्ष की तुलना में UPI से होने वाले लेन-देन की संख्या और उसका मूल्य लगभग दोगुना हो गया है।
Tags: UPI, Cashless, Transaction, Economy, Digital Payments
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: Tamil Gaurdian
श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर उगाएं फसल
श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने घर के आसपास में फसलें उगाने के लिए हर हफ्ते एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी लें ताकि भोजन की बढ़ती कमी को रोका जा सके। श्रीलंका के प्रेसीडेंट गोटबाया राजपक्षे ने पिछले साल देश में रासायनिक खादों का आयात बंद कर दिया था। श्रीलंका को ग्रीन इकोनॉमी बनाने के लिए किए गए इस निर्णय से देश में खाद्य संकट आ गया, क्योंकि पैदावार में 50% से ज्यादा की कमी आ गई।
Tags: Sri Lanka, Agriculture, crisis, Economy
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: The Hans India
अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ औद्योगिक उत्पादन में 7.1 फीसदी का इजाफा
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। देश में चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले महीने अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन में 7.1 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो आठ महीने में सबसे ज्यादा है। मार्च, 2022 में औद्योगिक उत्पादन में 2.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इसी के साथ बिजली का उत्पादन 11.8 फीसदी, खनन उत्पादन 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई। एनएसओ ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्राइमरी गुड्स में 10.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है
Tags: Economy, India, INDUSTRIAL DEVELOPMENT, Growth
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: Business Today
एसबीआई ने 2022-23 के जीडीपी दर में वृद्धि का बताया अनुमान
एसबीआई रिसर्च ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के वृद्धि अनुमान में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के साथ ही इसके 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। हालांकि महामारी आने से पहले के वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में यह सिर्फ 1.5 प्रतिशत ही अधिक है। अर्थशास्त्री सौम्यकांति घोष ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 11.1 लाख करोड़ रुपये की होगी। यह चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि को दर्शाता है… read-more
Tags: SBI, GDP, Growth, Economy
Courtesy: News18
फ़ोटो: Jagran
जनवरी-मार्च के जीडीपी आंकड़े जारी, ग्रोथ रेट में आई गिरावट
बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के जीडीपी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जनवरी-मार्च की अवधि में जीडीपी में 4.1 फीसदी की वृद्धि हुई। बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था में 5.4 फीसदी की वृद्धि हुई थी। ओमिक्रॉन और रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से इस तिमाही में ग्रोथ रेट धीमी हो गई है। वहीं फरवरी और मार्च माह में यूक्रेन-रूस जंग की वजह से भारत समेत ग्लोबली इकोनॉमी पर असर पड़ा है।
Tags: GDP, Growth, Economy, omicron
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: NDTV
पुतिन ने पश्चिमी देशों से कहा- हमें अलग थलग करने में सिर्फ आपका ही होगा नुकसान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे देश मुख्य रूप से केवल अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मॉस्को को अलग-थलग करना असंभव है। युद्ध के चलते वैश्विक खाद्य और ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि, पुतिन हिलने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। पुतिन यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम के सदस्यों से वीडियो के माध्यम से बात कर रहे थे, जिसमें कई पूर्व-सोवियत राष्ट्र शामिल… read-more
Tags: Putin, World, Western World, Economy
Courtesy: Navbharat Times