Putin

फ़ोटो: NDTV

पुतिन ने पश्चिमी देशों से कहा- हमें अलग थलग करने में सिर्फ आपका ही होगा नुकसान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे देश मुख्य रूप से केवल अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मॉस्को को अलग-थलग करना असंभव है। युद्ध के चलते वैश्विक खाद्य और ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि, पुतिन हिलने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। पुतिन यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम के सदस्यों से वीडियो के माध्यम से बात कर रहे थे, जिसमें कई पूर्व-सोवियत राष्ट्र शामिल… read-more

शुक्र, 27 मई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Putin, World, Western World, Economy

Courtesy: Navbharat Times

srilanka petrol price

फोटो: Hindustan Times

श्रीलंका में 420 रुपये लीटर का हुआ पेट्रोल और डीजल

श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब है जिस कारण पेट्रोल डीजल की कीमत में 24.3% और 38.4% का इजाफा हुआ है। श्रीलंका में मई 24 को 82 रुपये और डीजल के दामों में 111 रुपये की कीमत बढ़ोतरी हो गई है। इसी के साथ पेट्रोल 420 और डीजल 400 श्रीलंकन रुपये हो गई है। बता दें कि भारत के एक रुपये की कीमत श्रीलंका के 4.64 रुपये के बराबर हो चुका है।

बुध, 25 मई 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, Economy

Courtesy: AajTak News

IMF

फ़ोटो: TOI

आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% रहने का बताया अनुमान

आईएमएफ ने साल 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। इस अनुमान के साथ भारत तीव्र वृद्धि वाली बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। हालांकि आईएमएफ का यह अनुमान पिछले साल जतायी गयी वृद्धि संभावना से 0.8 प्रतिशत कम है। आर्थिक वृद्धि दर अनुमान में कमी का एक प्रमुख कारण यूक्रेन युद्ध है। अमेरिका और ब्रिटेन की विकास दर भी कम रहने का अनुमान है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 10:26 AM / by Pranjal Pandey

Tags: IMF, Growth Rate, GDP, Economy

Courtesy: Jagran

Raghuram Rajan

फोटो: photogallery.indiatimes.com

Russia -Ukraine: युद्ध के असर से तेल व गैस के अलावा कई वस्तुएं हो सकती हैं महंगी: राजन

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि, रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव केवल तेल व नेचुरल गैस नहीं बल्कि अन्य आवश्यक चीजों पर भी पड़ेगा। CNBC को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "दुनियाभर में गेहूं के निर्यात में रूस व यूक्रेन बड़ा योगदान देते हैं। इसलिए अनाज के दाम भी बढ़ सकते हैं।" राजन ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की रिकवरी खतरे में है।read-more

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 12:05 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Ukraine-Russia, Raghuram rajan, Economy

Courtesy: moneycontrol hindi

Mukesh Ambani

फोटो: News 18

जल्द 10 ट्रिलियन इकॉनोमी बनेगा भारत: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा की भारत 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनेगा। ये लक्ष्य 2025, 2027 में हासिल हो सकता है या फिर 2030 या 2032 में भी इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुकेश अंबानी फरवरी 23 को एशिया आर्थिक वार्ता में सतत भविष्य के लिए हरित ऊर्जा पर बोल रहे थे। उन्होंने हरित ऊर्जा के संबंध में भारत की भूमिका पर रोशनी डाली।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Mukesh Ambani, Indian Economy, Economy

Courtesy: Times Now Hindi

PM Narendra Modi

फोटो: Prabhasakshi

अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए PM मोदी ने विभिन्न कंपनियों के सीईओ संग की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 20 को प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की। इस बैठक के जरिए पीएम मोदी ने अगले साल के बजट से पहले सभी सीईओ से सुझाव मांगे हैं। इस बैठक में बैंकिंग, ऑटोमोबाइल्स, टेलीकॉम, उपभोक्ता वस्तुओं, टेक्सटाइल, नवीकरणीय ऊर्जा, हॉस्पिटैलिटी, प्रौद्योगिकी, हेल्थकेयर, अंतरिक्ष और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़े सीईओ शामिल हुए। अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बैठक काफी अहम थी। 

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 11:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: PM Modi, bussiness, Economy, National

Courtesy: India TV news

Share Market

फोटो: Corporate Finance Institute

एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाज़ार में दिसंबर तीन को एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार सुबह बढ़त के साथ खुला था लेकिन दिन के अंत में सेंसेक्स 765 और निफ्टी 201 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सिर्फ चार कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए। शेयर मार्केट में गिरावट के पीछे ओमिक्रॉन को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sensex, Nifty, SHARE MARKET, business, Economy

Courtesy: Aaj Tak News

UPI Payments

फोटो: Times Now News

अक्टूबर में UPI ट्रांजैक्शन वैल्यू रिकॉर्ड 100 अरब डॉलर के पार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने अक्टूबर में पहली बार एक महीने में 100 अरब $ का आंकड़ा पार किया है। महीने में 7.71 लाख करोड़ रुपये के 4.2 अरब यूपीआई लेनदेन हुए, जो पांच साल पुराने भुगतान चैनल के लिए दोनों मामलों में अब तक के उच्चतम स्तर को चिह्नित करता है। त्योहारी सीजन और ई-कॉमर्स बिक्री की शुरुआत को चिह्नित करते हुए खरीदारी की होड़ से अक्टूबर में वृद्धि को बढ़ावा मिला। 

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 12:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: transactions, UPI, Economy

Courtesy: Zee Biz

Dollar

फोटो: Geo.tv

भारत के विदेशी कर्ज में हुई 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के विदेशी कर्ज में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी कर्ज से भारत का जीडीपी अनुपात 21.1 फीसदी दर्ज किया गया है। यह अनुपात मार्च 2020 के अंत में 20.6 फीसदी था। विदेशी कर्ज में बढ़ोतरी का कारण कोरोना से उपजी असामान्य परिस्थितियों को बताया जा रहा है। फिलहाल भारत का कुल विदेशी कर्ज 570 अरब डॉलर है।  

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 11:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: National, business, Economy, GDP

Courtesy: India TV News

Shaktikant Das

फोटो: Times Now News

मजबूत, निष्पक्ष घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए योजना बनाने की जरूरत : शक्तिकांत दास

48 वें AIMA राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में बोलते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने सितंबर 22 को कहा कि, इस बात के संकेत हैं कि दुनिया कोरोनावायरस महामारी के प्रभाव से उभर रही है। दास ने कहा "कोविड -19 हमारे युग में एक वाटरशेड घटना है। इसने जीवन और आजीविका की व्यापक तबाही मचाई है। इस सदमे के बहुत कम समानताएं हैं"। दास ने कहा, "महामारी विश्व अर्थव्यवस्था पर अमिट छाप छोड़ सकती है"

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SHAKTIKANTA DAS, Economy, Employment

Courtesy: Amar Ujala News