Harjot Singh Bains

फोटो: Daily Sanwad

सहायक प्रोफेसर की आत्महत्या मामला: विरोध के बीच पुलिस डीडीआर में पंजाब के शिक्षा मंत्री का नाम

पंजाब के रोपड़ में सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर की आत्महत्या मामले में मृतक के परिवार और अकाली दल ने राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध बढ़ने पर राज्य पुलिस ने आज मंत्री का नाम डीडीआर में जोड़ दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, सहायक प्रोफेसर को 2021 में उनकी नियुक्ति के बाद स्टेशन आवंटित नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

मंगल, 24 अक्टूबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: assistant professor suicide case, Punjab, Education Minister, harjot singh bains

Courtesy: India TV News

Dharmendra Pradhan

फोटो: Telegraph India

साल में दो बार कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य नहीं होगा: शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, 'साल में दो बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य नहीं होगा।' शिक्षा म्नत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से ऑप्शनल होगा। उन्होंने कहा कि, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य एकल अवसर के डर से होने वाले छात्रों के तनाव को कम करना है।

रवि, 08 अक्टूबर 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: class 10 and 12 board exams, twice, not mandatory, Education Minister

Courtesy: India TV

Dharmendra Pradhan

फोटो: Latestly

NEET, JEE को CUET में मर्ज करने की कोई योजना नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्रों को संबोधित करते हुए एलान किया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के साथ एकीकृत करने की तत्काल कोई योजना नहीं है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी घोषणा की है कि कम से कम अगले दो वर्षों तक ऐसी कोई संयुक्त परीक्षा नहीं दी जाएगी। हालांकि, मंत्री ने कहा कि प्रशासन परीक्षणों… read-more

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Neet jee cuet, Merger, Education Minister, Dharmendra Pradhan

Courtesy: Editorji

Maharashtra 10th Board Result

फोटो: ABP live

आज घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के परिणाम

एक अधिकारी ने बताया कि, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकेंड एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। उन्होंने बताया कि नतीजे शुक्रवार को दोपहर एक बजे आधिकारिक वेबसाइट https://mahresult.nic.in और www.sscresult.mkcl.org पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। इस साल मार्च-अप्रैल में हुई 10वीं की… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ssc result 2022, Education Minister, releasing, Maharashtra

Courtesy: India.Com

Akshay kumar

फ़ोटो: Hindustan

अक्षय कुमार ने इतिहास की पढ़ाई को लेकर उठाया सवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की खास अपील

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से खास अपील की है। अक्षय ने इंटरव्यू में कहा कि हमें जो इतिहास पढ़ाया गया है, उसमें हमारे राजाओं जैसे महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान के बारे में बहुत कम बताया गया है। हमें महाराणा प्रताप जैसे महान राजाओं के बारे में जानना चाहिए। अक्षय ने शिक्षा मंत्री सेे इतिहास की पढ़ाई को बैलेंस करने की अपील की। 

बुध, 01 जून 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akshay Kumar, Education Minister, History

Courtesy: Live hindustan

Bengaluru curfew

फोटो: The News Minute

कर्नाटक में सोमवार से हटेगा रात्रि कर्फ्यू, बेंगलुरु में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

कर्नाटक सरकार ने जनवरी 31 से रात्रि कर्फ्यू को हटा लिया है। शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बताया कि अब बेंगलुरु में स्कूल भी खुलेंगे। राज्य में सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता से चलेंगे। होटल, रेस्तरां, क्लब, पब और बार भी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। हालांकि, जिम को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। बता दें कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए मामले सामने आए थे और 50 लोगों की मौत हुई थी।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 05:10 PM / by अमिताभ गुंजन

Tags: Night Curfew, Karnataka, Education Minister, School

Courtesy: Punjab Kesari

Dharmendra Pradhan

फोटो: Times Now

शिक्षा मंत्रालय ने 'पढ़े भारत' कैंपेन के लिए जारी की पुस्तकों की सूची

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिवसीय "पढ़े भारत" कैंपेन की शुरुआत के बाद अभियान की पहली पांच पुस्तकों की सूची जारी की है। इसमें एटॉमिक हैबिट्स बाय जेम्स क्लियर​, लिटिल बुक ऑफ हैप्पीनेस बाय रस्किं बोंड​, रिफ्लेक्शन बाय स्वामी विवेकानंद​, चिलिका बाय कबीबरा राधानाथ रे​, प्रायश्चित बाय फकीर मोहन सेनापति (ओडिया लेखक)​ की किताबों को शामिल किया गया है। इस अभियान का मकसद छात्रों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: Education, ministry of education, Education Minister, Dharmendra Pradhan

Courtesy: TV 9 Hindi

School Reopen In Haryana

फोटो: Times Now News

हरियाणा में दिसंबर एक से शत प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे स्कूल: शिक्षा मंत्री कंवर पालो

हरियाणा में स्कूल दिसंबर 1, 2021 से सभी कक्षाओं के लिए फिर से खोलने के लिए तैयार हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल की हालिया घोषणा के अनुसार, राज्य के सभी स्कूलों को उल्लिखित तिथि से 100% क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी जाएगी। हरियाणा में निजी और सरकारी दोनों तरह के स्कूल अब सभी कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की गई है। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: school reopen in haryana, Education Minister, Kanwar Pal

Courtesy: NDTV Hindi

arvind pandey

फोटोः Amar Ujala

संस्कृत शिक्षकों का मानदेय बढ़ने पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को किया गया सम्मानित

श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में सितंबर 9 को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत प्रबंधकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का सम्मान किया है। उन्हें संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने तथा 155 संस्कृत शिक्षकों का वेतन बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 09:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Sanskrit, language, Uttrakhand, Education Minister

Courtesy: Dainik Jagran

taliban government

फोटोः Amar Ujala

नए शिक्षा मंत्री ने सारी डिग्री को बताया बकवास: अफगानिस्तान

तालिबानी सरकार ने अफगानिस्तान का नाम ‘इस्लामिक अमीरात’ घोषित करने के साथ ही उच्च शिक्षा के मामले में भी एक घोषणा की है। देश का शिक्षा मंत्री बनते ही तालिबानी नेता शेख मौलवी नूरुल्लाह मुनीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पीएचडी और मास्टर डिग्री की कोई आवश्यकता नहीं है। सब देख सकते हैं कि मुल्ला और तालिबान आज सत्ता में हैं और इनके पास किसी भी चीज की डिग्री नहीं है। … read-more

बुध, 08 सितंबर 2021 - 08:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Taliban, Afganistan, Higher Studies, waste, Education Minister

Courtesy: TV9 hindi