Stone Pelting

फ़ोटो: News18

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव

ईद के अवसर पर जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुबह की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर जमकर पत्थरबाज़ी हुई है। ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कुछ असमाजिक तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दखल दिया तो उन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरबाजी की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

मंगल, 03 मई 2022 - 11:05 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Anant nag, EID, jammu, kashmir, Stone Pelting

Courtesy: Navbharat Times

Joe Biden

फ़ोटो: NDTV

ईद के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया भर में हिंसा का शिकार हो रहे हैं मुस्लिम

व्हाइट हाउस में ईद-उल-फितर के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने त्यौहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय  हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है, यद्यपि वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है। जो बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है।

मंगल, 03 मई 2022 - 10:45 AM / by Pranjal Pandey

Tags: EID, Joe BIden, Islam, Islamophobia

Courtesy: Amar ujala

Ruckus’s in Jodhpur

फ़ोटो: Patrika

जोधपुर में ईद व अक्षय तृतीया के पूर्व दो समुदायों में तनाव, इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थान के जोधपुर में जालोरी गेट सर्कल पर परशुराम जयंती को देखते हुए कुछ लोगों ने भगवा झंडे लगाए थे। दूसरे पक्ष ने वो झंडे हटाकर वहां पर इस्लामी प्रतीक वाले झंडे लगा दिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तनातनी इतनी बढ़ी कि आधी रात को भीषण पथराव हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के… read-more

मंगल, 03 मई 2022 - 09:52 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Jodhpur, EID, Akshay Tritiya, Rajasthan

Courtesy: Amar ujala

delhi police high alert

फोटो: Zee News

ईद के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी किया अलर्ट

ईद के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखे के लिए बड़ अधिकारियों को भी जिम्मेदारी मिली है। पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, जहांगीरपुरी, मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली समेत कई जगहों पर अधिक बल तैनात किया है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की एक दर्जन से अधिक कंपनियां भी तैनात की गई है। बता दें कि जहांगीरपुर की घटना के बाद अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

सोम, 02 मई 2022 - 06:45 PM / by रितिका

Tags: Delhi Police, jahangirpuri, EID

Courtesy: ABP Live

Eid ul fitr

फोटो: DNA India

देशभर में मई तीन को मनेगी ईद, शाही इमाम का ऐलान

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम के ऐलान के बाद देश भर में ईद का त्योहार मई तीन को मनेगा। जामा मस्जिद से शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने बताया कि देश में कहीं भी मई एक को चांद का दीदार नहीं हुआ है। ऐसे में अब ईद मई तीन को मनाई जाएगी। ईद के साथ ही 30 दिनों तक चलने वाले रमजान के पाक महीने का भी समापन होगा।

सोम, 02 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: EID, Eid-ul-Fitr, Jama Masjid

Courtesy: News Nation TV

eid

फोटो: PiPa News

लखनऊ में चांद दिखने के बाद अप्रैल तीन से रोजे शुरू

इस वर्ष रमजान का महीना अप्रैल तीन से शुरू हो गया है। रमजान की शुरुआत होने की जानकारी एक दिन पूर्व यानी अप्रैल दो को मिली, जब लखनऊ में छोटी सी दूरबीन की सहायता से लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने चांद देखा और रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की। राशिद ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी। बता दें कि रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: EID, Lucknow, ramdaan, Ramzaan

Courtesy: News 18 Hindi

Tiger Shroff

फोटो: AajTak

टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म "हीरोपंती 2" का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म "हीरोपंती 2" का ट्रेलर  मार्च 17 को रिलीज हो गया है। ये फिल्म ईद के मौके पर अप्रैल 29 को रिलीज की जाएगी। ट्रेलर में नवाजुद्दीन विलेन के किरदार में दिख रहे हैं, जबकि टाइगर श्रॉफ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की बागी 2 और बागी 3 के डायरेक्टर अहमद खान ने ही इस फिल्म को भी डायरेक्ट किया है। आनेवाले समय में फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज होगी।

गुरु, 17 मार्च 2022 - 08:20 PM / by Anand Mishra

Tags: Heropanti 2, TigerShroff, Nawazuddin Siddiqui, EID

Courtesy: Navbharat Times

Salman Khan

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली'

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की रिलीज डेट का घोषणा हो चुकी है। ये फिल्म साल 2023 में ईद को मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस जानकारी को फिल्म किटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सलमान खान के साथ इस फ़िल्म में पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। इससे पहले साल 2021 में ईद के मौके पर यह फिल्म… read-more

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bollywood, Salman Khan, Movies, Release Date, EID

Courtesy: India TV

contestants selfie

फोटो: Bollywood Life

'खतरों के खिलाड़ी-11' के कंटेस्टेंट्स ने केपटाउन में मनाई ईद

'खतरों के खिलाड़ी' के सभी कंटेस्टेंट्स ने इस साल ईद केपटाउन में मनाई है। कोरोना की वजह से इस सीजन की शूटिंग केपटाउन में हो रही है। सना मकबूल ने ईद के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला और आस्था गिल सहित और कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है, 'खतरों के खिलाड़ी' के फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट से जुड़ी छोटी-सी अपडेट को लेकर भी उत्सुक रहते हैं।

शनि, 15 मई 2021 - 04:15 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Stunt, Cape Town, EID, Instagram

Courtesy: Jagran News

EID

फोटो: Daily Motion

इस ईद मस्जिदों में भीड़ लगाने की जगह घर में ही पढ़े नमाज

ईद के त्यौहार के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कुछ मुस्लिम कमेटियों ने इस ईद पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है। देवबंद के अनुसार मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से बेहतर है कि घर में ही नमाज़ अदा करें। इस पर पुलिस प्रशासन भी काफी सख़्ती बरत रही है। साथ ही जामा मस्जिद के पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि मस्जिद में कुछ ही लोगो ने नमाज़ की है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 03:10 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: EID, Coronavirus, Covid-19 guidelines, Jama Masjid

Courtesy: Dainik bhaskar