Prajwal Revanna

फोटो: Lokmat News

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना का हासन लोकसभा सीट से चुनाव को रद्द घोषित किया गया

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सितंबर एक को हासन लोकसभा सीट से पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के चुनाव को रद्द घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति के नटराजन ने अपने फैसले में निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदाता जी देवराजेगौड़ा और तत्कालीन भाजपा के पराजित उम्मीदवार ए मंजू द्वारा दायर दो याचिकाओं को आंशिक रूप से अनुमति देते हुए भारत के चुनाव आयोग को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। … read-more

शनि, 02 सितंबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, prajwal revanna, deve gowda grandson, Election, declared null and void

Courtesy: ABP Live

BJP

फोटो: Jublee Post

बीजेपी ने जारी की अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

भाजपा ने फरवरी एक को अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल की विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने अरुणाचल में लुमला सीट के लिए त्सेरिंग ल्हामू को मैदान में उतारा है, जबकि दिलीप साहा को पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 8 फरवरी को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम… read-more

गुरु, 02 फ़रवरी 2023 - 12:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Election, candidates list, BJP, Arunachal Pradesh, lumla seat, Bengal, sagardighi seat

Courtesy: ABP Live

Congress-CWC-meeting

फोटो: India.com

अक्टूबर 17 को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की आज दोपहर को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अक्टूबर 17 को होगा। चुनाव की मतगणना अक्टूबर 19 को होगी। सूत्रों के अनुसार चुनाव के लिए सितंबर 22 को अधिसूचना जारी की जाएगी। सितंबर 24 को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम… read-more

रवि, 28 अगस्त 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Election, congress president post, 17th october, counting

Courtesy: Amar Ujala News

Sher Bahadur Deoba

फोटो: Mint

नेपाल में नवंबर 20 को एक चरण में होगा आम चुनाव, बैठक में हुआ फैसला

नेपाल में नवंबर 20 को एक चरण में आम चुनाव होगा। प्रधानंमत्री शेर बहादुर देउबा की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने बैठक में यह निर्णय लिया। नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय एसेम्बली के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। नेपाल की प्रतिनिधि सभा में 275 सीटें हैं जिनमें से 165 सदस्य सीधे चुने जाते हैं।  सत्तारूढ़ गठबंधन की एक बैठक में 20 नवंबर को दोनों ही स्तरों के लिए चुनाव कराने पर सहमति बनी थी।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 08:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nepal, Election, Sher Bahadur Deuba

Courtesy: Navbharat Times

Mp

फ़ोटो: Nai Duniya

मध्य प्रदेश में हो रहे नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के लिए जारी की गाइडलाइन

मध्य प्रदेश में हो रहे नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के लिए नई गाइडलाइन तैयार की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने पार्टी के सभी सांसद विधायक और पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर नगरी निकाय चुनाव को लेकर लंबी बैठक की। पार्टी ने सभी सांसद और विधायकों को नसीहत दी है कि चुनाव में हर एक को अपना परफॉर्मेंस देना होगा।

गुरु, 30 जून 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mp, Election, Shivraj Chauhan, MLA

Courtesy: News18

Naftali Bennett

फ़ोटो: Webur

इजराइल में सत्ता छोड़ रही गठबंधन सरकार संसद भंग करने के लाएगी फ़ास्ट ट्रेक विधेयक

इजराइल में सत्ता छोड़ रही गठबंधन सरकार संसद भंग करने के लिए इस हफ्ते शीघ्रता के साथ एक विधेयक लाएगी। अगर संसद भंग हुई, तो देश में तीन साल के अंदर पांचवीं बार संसदीय चुनाव होंगे। नेतन्याहू ने कहा कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और समान विचारधारा के लोगों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। वहीं न्याय मंत्री गिदोन सार ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमे झेल रहे नेतन्याहू की किसी कीमत पर वापसी नहीं होने देंगे। 

बुध, 22 जून 2022 - 01:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Israel, Prime Minister, Election, Naftali Benette

Courtesy: Jagran

Yogi Adityanath

फ़ोटो: NDTV

योगी ने रामपुर मे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- रामपुर के चाकू से कर रहे थे गरीबों के जमीन पर कब्जा

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिलासपुर पहुंचे। सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने रामपुर के चाकू का दुरुपयोग किया है। यहांं के गरीबों की जमीन पर कब्जा करने के लिए रामपुर के चाकू का प्रयोग किया गया।  जब से चाकू डबल इंजन की सरकार के हाथ में आया है, तब से व्यापारी की सुरक्षा हो रही है, गरीबों का हित हो रहा है।

मंगल, 21 जून 2022 - 04:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yogi, Rampur, knife, Election

Courtesy: Hindustan

Up

फ़ोटो: Aajtak

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों में नौ भाजपा और सपा ने 4 सीटों पर जमाया कब्जा

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर भाजपा के नौ और सपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित जेपीएस राठौर, दानिश आजाद अंसारी, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा और बनवारी लाल दोहरे शामिल हैं। सपा के विजयी चार सदस्यों में स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, जस्मीर अंसारी और शाहबाज खान हैं। 

सोम, 13 जून 2022 - 08:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, mlc, BJP, SP, Election

Courtesy: Amar ujala

Jammu Kashmir parisiman

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

जम्मू कश्मीर में जल्द हो सकतें हैं चुनाव, परिसीमन आयोग ने जारी की रिपोर्ट

परिसीमन आयोग ने केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के जारी होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्ट में जम्मू संभाग में छह व कश्मीर संभाग में एक विधानसभा सीट को बढ़ाया गया है। कुल सीटें 90 हैं जिनमें कश्मीर संभाग को 47, जम्मू संभाग को 43 सीटें दी गयी हैं।

 

गुरु, 05 मई 2022 - 03:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: jammu, kashmir, Election, Legislative Seat

Courtesy: Hindustan

Maithripala Sirisena

फ़ोटो: India Today

श्रीलंका के संकट पर बोले पूर्व राष्ट्रपति कहा- देश में बने नई सरकार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति  मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने पोलोन्नारुवा में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित मई दिवस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीलंका में अब चुनाव होना चाहिए देश एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। मैं देश में नई सरकार बनाना चाहता हूं। और हम यह करेंगे।' यहां तक पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जब देश में हजारों की संख्या में लोग संकट में हैं तो वह घर पर नहीं रह सकते।

सोम, 02 मई 2022 - 09:10 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Election, President

Courtesy: Jagran