फोटो: ABP Live
पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता मार्च 13 को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मंथन होगा। मार्च 14 को योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। इसके बाद शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार की रुपरेखा तैयार होगी। इसमें मंत्रिमंडल समेत विधायक दल के नेता का चयन भी किया… read-more
Tags: Yogi Adityanath, up election, BJP Leader, PM Modi, JP Nadda
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: ETV Bharat
यूपी में चुनाव ड्यूटी पर आए केरल के CRPF जवान ने खुद को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चुनाव ड्यूटी पर आए CRPF के जवान केरल निवासी 38 वर्षीय विपिन दास ने मार्च 5 को देर रात ने ड्यूटी की रायफल से ही अपने आपको गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सीआरपीएफ और चंदौली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
Tags: CRPF Jawans, Suicide, up election, election duty
Courtesy: AmarUjala
फोटो: News18
चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के प्रचार करने पर लगाया 24 घंटे का बैन
चुनाव आयोग ने यूपी के सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर विवादित बयान के कारण प्रचार करने पर 24 घंटे प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बयान दिया कि जो हिंदू उन्हें वोट नहीं देगा उसका DNA टेस्ट करेंगे की उनकी रगों में हिन्दू का ही खून है मुस्लिम का खून है। इस बयान को लेकर EC द्वारा फरवरी 28 सुबह 6 बजे से मार्च 1 को सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध लगाया है।
Tags: Election Commission, up election, BJP MLA, Banned
Courtesy: Hindustan Live
फोटो: India Today
यूपी में पांचवे चरण का मतदान खत्म, 53.98% हुई वोटिंग
उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण का मतदान फरवरी 27 की शाम खत्म हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक इस दौरान 61 सीटों के लिए 53.98% मतदान हुआ। इस फेज में कई दिग्गज चेहरों की किस्मत दाव पर लगी हुई है, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल है। मतदान शुरु होने के बाद कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली थी जिसे बाद में ठीक किया गया। इस फेज में 693 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।
Tags: up election, up election 2022, Election Commission Of India
Courtesy: ABP Live
फोटो: Times Now News
यूपी चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की नई सूची में शामिल हैं शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी ने सपा (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारकों की नई सूची में नामित किया है। विधानसभा चुनाव से पहले सपा की ओर से जारी प्रचारकों की सूची में शिवपाल का नाम गायब था। सूत्रों के अनुसार, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, जिन्होंने करहल निर्वाचन क्षेत्र में अपने बेटे के लिए प्रचार किया था, सात चरणों के चुनाव के शेष चरणों में पार्टी के प्रचार का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।
Tags: up election, shivpal singh yadav, star campaigner
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: ThePrint
उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण के लिए दिग्गज नेता करेंगे प्रचार
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए आज कई नेता चुनाव मैदान में उतरने वाले है। उत्तर प्रदेश में अब तीसरे चरण के चुनाव होने है। इसके लिए प्रचार जोर शोर से किया जा रहा है। फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी सीतापुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड में वोट मांगेंगे। वहीँ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अवध में प्रचार करने उतरेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी कानपुर में हुंकार भरेंगी।
Tags: up election, PM Modi, PM Narendra Modi
Courtesy: ABP Live
फोटो: AajTak
पीएम मोदी आज मथुरा, आगरा और बुलंदशहर में करेंगे वर्चुअल रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी छह को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वर्चुअल संबोधन करेंगे। पीएम मोदी का संबोधन मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं के लिए दोपहर 1.30 बजे शुरु होगा। पीएम मोदी की डिजिटल रैली का ये तीसरा सैट है। मतदान शुरु होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा प्रचार में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब लगातार रैलियों और जनसभाओं का वर्चुअल तरीके से आयोजन होगा।
Tags: Assembly Elections, PM Modi, up election
Courtesy: ABP Live
फोटो: Hindustan Times
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश चुनावों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक सेवा दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी पर आचार संहिता और कोविड 19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद 400 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि एक रैली में आचार संहिता और कोविड 19 मानदंडों का उल्लंघन किया गया है।
Tags: Akhilesh Yadav, Jayant chaudhary, up election
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: ABP News
अखिलेश यादव ने किया वादा, 10 रुपये में उपलब्ध होगी पौष्टिक थाली
उत्तर प्रदेश में चुनावों से पूर्व जनवरी 29 को एक प्रेस वार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि वो जीत के बाद मात्र 10 रुपये में मिलने वाली समाजवादी थाली लाएंगे। इस थाली में गरीबों को पौष्टिक आहार सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अपना 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा भी दोहराया। इस वार्ता में उनके साथ आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद थे।
Tags: Akhilesh Yadav, up election, up election 2022
Courtesy: Zee News
फोटो: Mint
सपा की सरकार बनने पर आईटी सेक्टर में देंगे 22 लाख नौकरियां: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनवरी 22 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया किअगर सपा की सरकार बनी तो आईटी सेक्टर में 22 लाख नौकरी दी जाएंगी। इससे पहले वो 300 यूनिट फ्री बिजली देने का भी एलान कर चुके हैं। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जो लोग बरेली के झुमके की बात करते हैं, वो बताएं कि बरेली की इंडस्ट्री के लिए क्या सपोर्ट किया? नया कारखाना या कोई उद्योग आया हो तो मुझे बताइए।
Tags: India, Akhilesh Yadav, IT sector, up election
Courtesy: ABP News