Akhilesh Yadav

फोटो: NDTV

अखिलेश यादव ने की एक और बड़ी घोषणा, बहाल की जाएगी पुरानी पेंशन व्यवस्था

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनवरी 20 को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा अगर सपा की सरकार बनती है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी जो कहती है वो करती है, आपको कथनी और करनी में कहीं भेदभाव नज़र नहीं आएगा। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के गोरखपुर से चुनाव लड़ने को लेकर कहा गोरखपुर के कई लोग सम्पर्क में हैं। उनसे बात करके निर्णय लिया जाएगा।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, up election, pension

Courtesy: ABP News

Yogi Adityanath

फोटो: India Today

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सपा उम्मीदवारों को बताया पेशेवर अपराधी

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी रण सज चुका है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल, खेल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 17 को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सपा ने पेशेवर अपराधियों को टिकट देकर अपने वास्तविक चरित्र को दिखा दिया है। इसके साथ ही इन्होंने कहा कैराना से लेकर बुलंदशहर तक जो चेहरे सामने आए हैं, वह कैराना के व्यापारियों के पलायन के लिए जिम्मेदार हैं।

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Yogi Adityanath, BJP, Samajwadi Party, up election

Courtesy: ABP News

Nandkishor Gurjar

फोटो: Hindustan

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, समाजवादी पार्टी को बताया आतंकवाद की पार्टी

बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 107 उम्मीदवारों के नामो पर मुहर लगा दी है। बीजेपी ने गाज़ियाबाद की लोनी विधानसभा  सीट पर मौजूदा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर फिर से भरोसा जताया है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सपोर्ट करने वाली माफिया, गुंडों और भ्रष्टाचारियों को समर्थन करने वाली पार्टी सपा है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि वो किसी एक पार्टी के थे ही नहीं।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, BJP, up election, BJP MLA

Courtesy: ABP News

poster

फोटो: AajTak

आचार संहिता लागू होते ही हटाए गए पोस्टर बैनर: उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। अब प्रशासन बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, दीवारों पर लिखे नारे आदि को हटाने में जुट गया है। पुलिस, प्रशासन और निकाय के अधिकारियों ने राज्य के 75 जिलों और 403 विधानसभाओं में आचार संहिता का पालन कराने के लिए मोर्चा संभाला है। आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों का भी सख्ती से पालन करना भी प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है।

रवि, 09 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: up election, Assembly Elections, Elections

Courtesy: Navbharat

voters

फोटो: DNA India

विधानसभा चुनावों में 14.66 लाख मतदाता पहली बार देंगे वोट: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में 18 से 19 वर्ष के लगगभग 14.66 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे। 18-19 वर्ष के कुल 19.89,902 मतदाता वोट देंगे। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने जनवरी पांच को जानकारी दी है। उन्होंने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि इस  बार कुल 52,80,882 नए मतदाता लिस्ट मं जोड़े गए है। इसमें महिलाएं 28,86,988, पुरुष 23,92,258 और ट्रांसजेंडर 1,636 मतदाता है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, UP government, Youth Voters, up election

Courtesy: NDTV News

Akhilesh Yadav

फोटो: Jansatta

यूपी में सपा की सरकार बनी तो मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जनवरी एक को प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नव वर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामना! अब 22 में ‘न्यू यूपी’ में नयी रोशनी से नया साल होगा। 300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री व सिंचाई बिल माफ़ होगा।

रवि, 02 जनवरी 2022 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, up election, Twitter

Courtesy: ABP News

sushil chandra

फोटो: Hindustan Times

अपने तय समय पर होंगे विधानसभा चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा अपने तय समय पर ही किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दिसंबर 30 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी दलों ने समय पर चुनाव कराने की मांग की है। पार्टियों ने कहा है कि सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव करवाए जाएं। चुनाव आयोग ने तीन दिनों तक तैयारियों की समीक्षा की है, जिसके बाद समय पर चुनाव कराने का फैसला हुआ है।

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government, up election

Courtesy: News 18 Hindi

rally

फोटो: ABP News

भाजपा की जन विश्वास यात्रा की कल से होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश में भाजपा दिसंबर 19 से छह अलग अलग स्थानों पर जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेगी। इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ करेंगे। इसका मकसद राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का है। इस यात्रा के जरिए पूर्व की सरकारों में व्याप्त गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताना है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: BJP, JP Nadda, up election

Courtesy: Times Now Hindi

Akhilesh Yadav and Keshav Prasad Maurya

फोटो: Punjab Kesari

मथुरा की विवादित जमीन को लेकर यूपी में सियासत गरमाई

उत्तर प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव से पहले श्रीकृष्ण मंदिर का मुद्दा गर्म है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिसंबर एक को मथुरा को लेकर ट्वीट किया था। इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में कोई रथ यात्रा या मंत्र बीजेपी के काम आने वाली नही है। अब इसपर उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव से पूछा कि वह श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर का निर्माण चाहते हैं कि नही।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Keshav prasad maurya, up election, Akhilesh Yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

political party

फोटो: English.newstrack.com

यूपी में फिर से बजेगा बीजेपी का डंका, पंजाब सहित पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार: सर्वे

सी वोटर सर्वे की मानें तो यूपी में बीजेपी को 213 - 221 विधानसभा सीटें मिल सकती है। पंजाब में आप पार्टी को 45-53 सीटें मिल सकती है। उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर संभव है। यहां बीजेपी 36-40 सीटें, वहीं कांग्रेस को 30-34 सीटें मिल सकती है। गोवा में बीजेपी को 19-23 सीटें मिलने का अनुमान है। मणिपुर में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगी।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 02:45 PM / by अमित व्यास

Tags: up election, Indian Politics, BJP, AAP, Congress

Courtesy: TV9 bharatvarsh