UP Election 2022

फोटो: TV9 Bharatvarsh

यूपी चुनाव: सातवें और आखिरी चरण में 54 सीटों पर आज जारी है मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में मार्च 7 को चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र और वाराणसी में मतदान जारी है। इस चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होनी है। 54 विधानसभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी हैं, इनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं। इन 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

सोम, 07 मार्च 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, 7th phase, voting, polling booth

Courtesy: Jagran

voting

फोटो: India Today

यूपी में पांचवे चरण का मतदान खत्म, 53.98% हुई वोटिंग

उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण का मतदान फरवरी 27 की शाम खत्म हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक इस दौरान 61 सीटों के लिए 53.98% मतदान हुआ। इस फेज में कई दिग्गज चेहरों की किस्मत दाव पर लगी हुई है, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल है। मतदान शुरु होने के बाद कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली थी जिसे बाद में ठीक किया गया। इस फेज में 693 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: up election, up election 2022, Election Commission Of India

Courtesy: ABP Live

Uttar Pradesh Assembly Election 2022

फोटो: The Indian Express

UP Election Phase 5 Live: पांचवें चरण में 11बजे तक 21.39% फीसदी मतदान, चित्रकूट में सबसे ज्यादा वोटिंग

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। चित्रकूट में सुबह 11 बजे तक चित्रकूट में करीब 25.59% वोट डाले गए। इस फेज में कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में 693 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 90 महिला हैं। मतदान में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें से 1.20 करोड़, 1.05… read-more

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 03:40 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: up election 2022, Election Commission, Uttar Pradesh

Courtesy: ABP live

CM Yogi Aadityanath

फोटो: ABP News

यूपी के सुल्तानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर्स के साथ निकाली चुनावी रैली

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली फरवरी 25 को अपनी चुनावी रैली में आम जनता को संबोधित किया। सीएम योगी की इस चुनावी रैली में लोगों की भीड़ के साथ ही रैली स्थल पर बुलडोजर भी देखने को मिले। जिन पर “बुलडोजर बाबा” का स्टिकर चस्पा किया गया था। अपनी इस रैली में सीएम योगी ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों को भी गिनाया।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 08:00 PM / by Apurva Verma

Tags: up election 2022, CM Yogi Adityanath, Bhartiya Janta Party, Sultanpur

Courtesy: ABP News

EVM Machine

फोटो: Aaj Tak

यूपी के लखीमपुर खीरी में अजीबोगरीब मामला, EVM में किसी ने डाला फेविक्विक

यूपी के लखीमपुर खीरी सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम मशीन में अराजक तत्वों ने फेवीक्विक डाल दिया। फेविक्विक डालने से बटनें जाम हो गयी। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। बाद में शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने ईवीएम बदलवाकर दोबारा मतदान शुरू कराया गया। बता दे, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, polling booth, Fevikwik

Courtesy: NEWS18

Mayank Meets SP Chief Akhilesh Yadav

फोटो: Times Now News

यूपी चुनाव 2022: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक ने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान से एक दिन पहले फरवरी 22 को बीजेपी की लोकसभा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। यादव ने मयंक जोशी से मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट की और इसे "अनौपचारिक बैठक" बताया। हिंदी में एक ट्वीट में, यादव ने कहा, "मयंक जोशी (श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार मुलाक़ात) के साथ एक… read-more

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, bjp mp rita bahuguna, mayank joshi, sp chief akhilesh yadav

Courtesy: Aajtak News

election voting

फोटो: Zee Business

यूपी में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान पश्चिमी व मध्य यूपी समेत बुंदेलखंड़ में फरवरी 20 को जारी है। इस चरण में  2.16 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुरण में कई वीआईपी सीटों पर भी मतदान होना है। इसमें मुख्य रुप से सपा का गढ़ मैनपुरी से अखिलेश यादव, कानपुर से नीलिमा कटियार, भोगांव, जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव जैसै उम्मीदवार मैदान में है।

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: up election 2022, uttar pradesh elections 2022, Elections

Courtesy: News Nation TV

UP MLC election

फोटो: TV9 Bharatvarsh

यूपी के रामपुर में फर्जी वोटिंग के आरोप में चार महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुए है। उत्तर प्रदेश में दूसरे फेज की वोटिंग के बीच रामपुर में रजा डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग सेंटर पर छह लोगों को फर्जी वोटिंग करते हुए पकड़े गए। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल है। इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदर ने बताया कि, पकड़ी गई दो महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी हैं। आरोपी पर केस दर्ज किया जा रहा है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, fake voting, polling booth, Assembly Elections, womens, arrested

Courtesy: Aaj Tak

UP Election

फ़ोटो: Naidunia.com

आज होगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए फरवरी 10 को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। प्रथम चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण के मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, first phase, polling booth, Election Commission

Courtesy: NDTV India

Amit Shah

फोटो: Times Now News

यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जारी करेंगे बीजेपी का घोषणापत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज फरवरी 8 को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। भाजपा का घोषणापत्र, जिसका शीर्षक लोक कल्याण संकल्प पत्र है, फरवरी 6 को जारी होने वाला था, पर महान गायिका लता मंगेशकर के निधन के आलोक में इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि दिसंबर 15, 2022 को सीएम योगी ने आकांक्षा पेटी लांच करके कल्याण संकल्पपत्र के लिए पूरे प्रदेश से सुझाव मांगे थे। 

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, Amit Shah, BJP, manifesto

Courtesy: India.Com