EVM

फोटो: Deccan Herald

पांच राज्यों के कुल 32% उम्मीदवारों पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले: ADR

चुनाव सुधार हिमायती समूह, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स ने मार्च 15 को जारी रिपोर्ट में बताया कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में कुल 219 यानी 32% उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। रिपोर्ट में सामने आया कि विधानसभा चुनावों में जीतने वाले 45% उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए है। जीतने वाले 87% यानी 598 उम्मीदवार करोड़पति है। इस विश्लेषण में कुल 690 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है।

बुध, 16 मार्च 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: politics, Report, Election Results, Assembly Elections

Courtesy: NDTV News

kanpur police

फोटो: The Economic Times

मतगणना वाले दिन की गड़बड़ी तो कानपुर पुलिस मारेगी गोली, फरमान जारी

कानपुर में अगर मतगणना वाले दिन यानी मार्च 10 को किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो पुलिस सीधा गोली मारने के आदेश दिए है। इस संबंध में कानपुर देहात पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त आदेश दिए है। एसपी स्वप्निल ममगई ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें भ्रामक खबरें फैलानों वालों, माहौल खराब करने, सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती होगी।

बुध, 09 मार्च 2022 - 10:30 AM / by रितिका

Tags: Election Results, UP assembly election, UP Assembly Elections 2022, Kanpur

Courtesy: TV9Hindi

UP Board exam

फोटो: AmarUjala

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो सकती हैं 20 मार्च से शुरू

उत्‍तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं छात्रों को परीक्षा मार्च 20, 2022 से शुरू हो सकती है। यूपी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी शेड्यूल जारी किया नहीं है। माना जा रहा है कि राज्‍य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने के बाद बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी प्रशासन की नज़र रहेगी। इस वर्ष 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 55 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 05:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: UP BOARD EXAMS, up election 2022, Election Results, Board Examination

Courtesy: Aaj Tak

Prakash Raj and Machu Vishnu

फोटो: Indian Express

अभिनेता प्रकाश राज को मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के चुनावों में मिली हार

अभिनेता प्रकाश राज मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में मांचू विष्णु से 106 मतों से हार गए है। चुनावों में प्रकाश राज को 274 मत मिले। मांचू विष्णु जिन्हें 380 वोट मिले, वो दक्षिण भारतीय फिल्मों के फेमस अभिनेता मोहन बाबू के बेटे है। इन चुनावों में मांचू के पैनल (जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष) ने भी जीत दर्ज की है। प्रकाश राज इससे पहले 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा चुनाव हार गए थे।

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: prakash raj, Elections, Election Results, Entertainment

Courtesy: Amar Ujala news

Prakash ambedkar

फ़ोटो: Getty images

बिहार में किसी भी पार्टी को एक हाथ की सत्ता नहीं मिलेगी- प्रकाश अंबेडकर

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के पौत्र व वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अम्बेडकर ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में किसी भी पार्टी को एक हाथ की सत्ता नहीं मिलेगी। वहीं,उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनावी गठबंधन प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट को बिहार में करीब 20 -25 सीटें मिलने जा रही है। बता दें कि प्रकाश अम्बेडकर ने यह बयान बिहार विधानसभा को लेकर महाराष्ट्र के अकोला में की गई प्रेस… read-more

सोम, 09 नवंबर 2020 - 10:08 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bihar Assembly Elections, Election Results, Bihar

Courtesy: Aajtak news