S Jaishankar

फोटो: India TV News

आज गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा नामांकन दाखिल करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा कि जयशंकर आज दोपहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तीन राज्यों- गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। वोटों की गिनती उसी दिन होगी। 

सोम, 10 जुलाई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: S Jaishankar, Rajya Sabha Nomination, Gujarat, Gandhinagar, Elections

Courtesy: Jansatta News

Congress

फोटो: India TV News

कांग्रेस ने किया कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव नहीं कराने का फैसला

कांग्रेस की संचालन समिति ने आज (24 फरवरी) सीडब्ल्यूसी के चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी अध्यक्ष को इसके गठन के लिए अधिकृत किया गया। कांग्रेस ने कहा है कि करीब 45 नेताओं ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) चुनाव के मुद्दे पर बात की और सहमति बनी। पार्टी के प्रभारी महासचिव संचार जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष को नए सीडब्ल्यूसी के गठन के लिए अधिकृत करने के लिए सर्वसम्मति से… read-more

शुक्र, 24 फ़रवरी 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: congres, hold, Elections, Congress Working Committee, Jairam ramesh

Courtesy: Jagran News

CPI with uddhav Thackeray

फ़ोटो: Indian express

आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाकपा ने दिया उद्धव गुट को समर्थन

महाराष्ट्र में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उद्धव गुट की शिवसेना को अपना समर्थन दे दिया है। जानकारी के अनुसार पार्टी नेता प्रकाश रेड्डी और मिलिंद रानाडे ने उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में उनसे मुलाकात की और अंधेरी पूर्वी विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए अपना समर्थन दिया। बता दें कि इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहले से ही उद्धव गुट की शिवसेना का समर्थन कर रहे है।

गुरु, 13 अक्टूबर 2022 - 04:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Uddhav Thackeray, Shivsena, Communist Party of India, Elections

Courtesy: Amar ujala

NCP shivsena

फोटो: The Indian Express

शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह मामले पर एनसीपी का बयान, कहा हैरान करने वाला फैसला

अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरन शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह अब उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट उपयोग में नहीं ला सकेंगे। चुनाव आयोग ने दोनों पर इसके उपयोग करने की रोक लगाई है। इस पर एनसीपी ने बयान दिया कि चुनाव आयोग का ये फैसला हैरान करने वाला है। एनसीपी ने कहा कि आयोग के फैसले से उद्धव ठाकरे गुट कमजोर या हतोत्साहित नहीं होगा। 

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Elections, Election Commission, NCP, Shivsena

Courtesy: ABP Live

Giorgia Meloni

फोटो: The Hollywood Reporter

इटली को 77 सालों में पहली बार मिली महिला प्रधानमंत्री

इटली में आम चुनावों में बड़े अंतर से जीत हासिल करने के बाद जॉर्जिया मेलोनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पूर्व पीएम मारियो द्रागी को बड़े अंतर से मात दी है। जानकारी के मुताबिक इटली के 77 वर्षों के इतिहास में ये 70वीं बार सरकार बदली है। बता दें कि जॉर्जिया मुसोलिनी समर्थक के तौर पर जानी जाती है। जानकारी के मुताबिक जॉर्जिया को 26% वोट मिले जबकि उनके और द लीग के गठबंधन को 43% वोट मिले है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Forza Italia, Italy, Elections, Giorgia Meloni

Courtesy: AajTak News

Shashi tharoor

फोटो: Mint

अब शशि थरूर और पवन बंसल भी भरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने भी फॉर्म लिया है। दोनों नेता जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक शशि थरूर सितंबर 30 की सुबह नामांकन करेंगे। वहीं पवन बंसल ने फॉर्म लिए जाने को लेकर कहा कि उन्होंने फॉर्म लिए है मगर वो पर्चा नहीं भरेंगे। माना जा रहा है कि पवन ने फॉर्म किसी और के लिए लिया है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Shashi Tharoor, Congress Party, Elections

Courtesy: ABP Live

Digvijay Singh

फ़ोटो: Opindia

दिग्विजय सिंह बन सकते हैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपने ही बयान से दिए संकेत

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल हो सकते है। दरअसल मीडिया के एक सवाल पर दिग्विजय ने कहा की 30 सितंबर तक का इंतजार कीजिए तब तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और मेरे कई दोस्त मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है। दिग्विजय के साथ साथ चुनावी रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक व सोनिया गांधी के करीबी के सी वेणुगोपाल का नाम सामने आ रहा है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Digvijaya Singh, Congress Party, President, Elections

Courtesy: Aajtak

election

फोटो: India.com

मध्यप्रदेश में 18 जिलों के 46 नगर निकायों में आज होगा मतदान

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सितंबर 27 को होगा, जिसमें 46 नगरीय निकाय में वोट पड़ेगा। इस चरण में छिंदवाड़ा, सागर जैसी हाईप्रोफाइल सीटों पर भी मतदान होना है। बता दें कि सागर में कांग्रेस तो छिंदवाड़ा में बीजेपी के लिए विपक्षी पार्टियों ने मुश्किल खड़ी की है। इन जिलों में अधिकतर सीटें आदिवासी बाहुल्य की है। इस चरण के लिए शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, कांग्रेस से कमलनाथ समेत पार्टी दिग्गजों में जमकर प्रचार किया है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chouhan, kamalnath, Elections

Courtesy: News 18 Hindi

Raghav Chaddha

फोटो: The Economic Times

आप पार्टी में बड़ा बदलाव, राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी मामलों का सह प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राघव चड्ढा ने आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए वो जान की बाजी लगा देंगे। बता दें कि इससे पहले पंजाब चुनावों में भी राघव ने अहम भूमिका निभाई थी।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: AAP, Raghav Chaddha, Guajrat, Elections

Courtesy: ABP Live

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Hindustan times

गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे में यह साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य की हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सभा में केजरीवाल ने कहा -"दो महीने रह गए हैं, भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी आ रही है और हम गुजरात की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।" बता दें कि इस वक्त केजरीवाल गुजरात दौरे पर है जहां वे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरस रहे है।

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, Gujarat, Elections

Courtesy: NDTV