CM Yogi Vote

फोटो: Twitter

छठे चरण का मतदान जारी, योगी आदित्यनाथ की सीट पर मतदान आज

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए मतदान मार्च तीन को हो रहा है। यहां बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मतदान केंद्र जाकर अपना मत डाला। उन्होंने दावा किया कि हम 80% से अधिक सीटों को जीतेंगे। इस चुनाव में… read-more

गुरु, 03 मार्च 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government, Elections, up elections

Courtesy: Amarujala News

Election

फोटो: Jagran

यूपी में पांचवे चरण की वोटिंग आज, 61 सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान फरवरी 27 को किया जाएगा। इस फेज में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। इस फेज में कौशांबी की सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह, प्रतापगढ़ के रघुराज प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है। इस चरण में कुल 692 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Lucknow, up elections 2022, up elections

Courtesy: News18Hindi

CM Bhupesh Baghel

फोटो: The Indian Express

यूपी के दौरे से लौटे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा को लेकर दिया बड़ा बयान

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 6 दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे के बाद आज रायपुर लौटे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि, चार चरण के चुनाव के बाद यह साफ हो गया है कि यूपी से भाजपा जा रही है। प्रधानमंत्री के गोधन न्याय योजना की बात पर उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या भाजपा और बजरंग दल की ही देन है, जिसके लिए हमने योजना लाकर व्यवस्था की है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 03:15 PM / by Apurva Verma

Tags: up elections, CM Bhupesh Baghel, Prime Minister Narendra Modi

Courtesy: IBC24

Amit Shah

फोटो: NDTV

कैराना पहुंचे अमित शाह, घर घर जाकर किया पार्टी का प्रचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनवरी 22 को यूपी के कैराना पहुंचे। उन्होंने वहां हिंदुओ के पलायन वाले क्षेत्र में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार किया। उनके साथ मुस्लिम कार्यकर्ता भी नज़र आए। इस दौरान उन्होंने कहा यही कैराना है जहां पहले लोग पलायन करते थे, मगर अब यहाँ कोई डर नहीं है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अमित शाह पर निशाना… read-more

रवि, 23 जनवरी 2022 - 10:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kairana, Amit Shah, up elections, door to door campaign

Courtesy: Dainik Bhaskar

Owaisi Releases First List Of Candidates

फोटो: Outlook India

ओवैसी ने जारी की यूपी चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में डॉ महताब का नाम लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी का नाम गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ का नाम धौलोना (हापुड़), रफत खान का नाम सिवाल खास (मेरठ), जीशान आलम सरधना (मेरठ), तस्लीम अहम किठौर (मेरठ), अमजद अली, बेहट (सहारनपुर), शाहीन रजा खान को बरेली-124 (बरेली… read-more

रवि, 16 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Asaduddin Owaisi, releases, first list of candidates, up elections

Courtesy: Aajtak News

Anurag Thakur

फोटो: The Hans India

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे

केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जनवरी 7 को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने वहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वह नजर नहीं आते हैं। कल जो लोग तोड़फोड़ करते फिरते थे, आज उनकी संपत्ति पर ही बुलडोजर चल रहा है। पहले जो लोग आतंक फैलाते थे अब गायब हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहले से ज़्यादा सीटे लाएगी।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: BJP, Anurag Thakur, Yogi Adityanath, up elections

Courtesy: ABP News

Samajwadi Party Leader Arrested

फोटो: The Indian Express

सपा नेता हुआ गिरफ्तार, योगी के सभा स्थल को गंगाजल से किया था शुद्ध: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सितंबर 22 को संभल के कैलादेवी में जनसभा करने पहुंचे थे। सभा के बाद समाजवादी पार्टी के नेता भावेश यादव ने सभास्थल को गंगाजल से शुद्ध किया। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से धरती अशुद्ध हो गई थी। इस आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Samajwadi Party, CM Yogi Adityanath, UP government, up elections

Courtesy: News 18 Hindi

Congress Party

फोटो: Indian Express

यूपी चुनाव में पैसे लेकर कांग्रेस का टिकट दे रही है सोनिया गांधी की पार्टी!

कांग्रेस पार्टी ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव का टिकट देने के लिए 11000 रूपये की जमा राशि तय की है। उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए आवेदन के साथ 11,000 रुपये पार्टी फंड में जमा करने होंगे। इस राशि को पार्टी द्वारा सहयोग राशि का नाम दिया गया है। यूपी कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी तत्काल प्रभाव से जारी नए सर्कुलर को लागू कर दिया है। दिसंबर 25 आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख है।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Congress Party, up elections

Courtesy: Puri Dunia

Shia Personal Law Board

फोटो: Aajtak

यूपी चुनाव: लखनऊ में आज होगी शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक

यूपी में अगले साल फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड जुलाई 27 को लखनऊ में मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अहम बैठक करने वाला है। लखनऊ के मदरसा सुल्तानुल मदारिस में होने वाली इस बैठक में बोर्ड के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में यूपी की जनसंख्या नियंत्रण नीति समेत मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य साल 2022 के चुनाव पर बातचीत करेंगे।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: shia personal law board, meeting, up elections, Lucknow

Courtesy: Newstrack