Aditya Thackeray

फ़ोटो: Hindustan times

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को दी चुनाव की चुनौती, कहा - चुनाव में हमारा सामना क्यों नहीं किया?

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनाव की चुनौती दी है। अपनी एक सभा के संबोधन में उन्होंने कहा -"जब हमने आपको सबकुछ दिया तो आपने हमारी पीठ में छुरा क्यों घोंपा और आपने इस्तीफा देकर चुनाव का सामना क्यों नहीं किया, जैसा कि लोकतंत्र में होता है।" वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे बीएमसी चुनाव से पहले इस्तीफा दे और फिर चुनाव का सामना करें।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 01:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, Aaditya Thackeray, Elections, Maharashtra

Courtesy: Indiatv

BJP

फोटो: News Nation

बीजेपी ने UP और कर्नाटक में विधान परिषद उपचुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जुलाई 30 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर अगस्त 11 को होने वाले उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए प्रत्याशी… read-more

रवि, 31 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: BJP, releases, list of candidates, Legislative Council, Elections, Uttar Pradesh, Karnataka

Courtesy: Amar Ujala News

Himachal Pradesh

फोटो: AmarUjala

कांग्रेस नेता जुड़े हिमाचल प्रदेश चुनाव की रणनीति बनाने में

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनावों के लिए दिल्ली में मंथन भी किया। पार्टी के नवनियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल अगस्त सात को शिमला के दौरे पर भी जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस 27 जुलाई प्रदेश भर में बेरोजगारी यात्रा की शुरुआत करेंगे। बता दें कि पार्टी महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Himachal Pradesh, Assembly Elections, Congress, Elections

Courtesy: ABP Live

Arvind Kejriwal

फोटो: ABP News

आप पार्टी ने गुजरात में किया फ्री बिजली देने वा ऐलान

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जुलाई 21 को ऐलान किया कि गुजरात में 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि महंगाई बढ़ने के साथ ही राज्य में बिजली के दाम बढ़े है। मगर आप पार्टी दिल्ली-पंजाब के बाद गुजरात में भी 300 यूनिट तक फ्री बिजली उपलब्ध कराएगी। गुजरात को बदलाव की आवश्यकता है क्योंकि यहां 27 वर्षों से एक ही पार्टी की सत्ता रही है।
 

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by रितिका

Tags: AAP, Arvind Kejriwal, Gujarat Elections, Elections

Courtesy: Zee News

Presidential Election

फोटो: Jagran

राष्ट्रपति चुनाव में 13 सदस्यों ने नहीं किया मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए जुलाई 18 को हुए मतदान में कुल 13 सांसदों और विधायकों ने मतदान नहीं किया है। इसमें आठ सांसद हैं जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है। कुछ सांसद जेल में है तो कोई इलाज के लिए विदेश गया हुआ है। कुल पांच विधायकों ने भी मतदान नहीं किया है। छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 100% वोटिंग हुई है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 01:05 PM / by रितिका

Tags: Elections, presidential election, parliament, monsoon session

Courtesy: AajTak

MP Elections

फोटो: Hindustan Times

मध्यप्रदेश में पार्षद चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की मौत

मध्यप्रदेश में रीवा के हनुमना के पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता की मौत हो गई है। उन्हें हार्ट अटैक आ गया है। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने हरिनारायण गुप्ता को 14 मतों से मात दी है। चुनाव हारने की खबर सुनते ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। नगर निकाय चुनाव की मतगणना जुलाई 17 को हुई है, जिसमें भाजपा सतना, बुरहानपुर और खंडवा में चुनाव में जीत हासिल की है।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: Elections, election result, Congress, BJP

Courtesy: News 18 Hindi

Draupadi Murmu

फोटो: HerZindagi

जनता दल सेक्युलर का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को देगी समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी मजबूत हो गई है। अब जनता दल (सेक्युलर) ने भी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी जनता दल (सेक्युलर) विधायक दल के उप नेता बंदीप्पा काशेमपुर ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक में ये फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डी कुमारस्वामी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी.एम. इब्राहिम मौजूद थे।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, president election, Janata Dal Secular, Elections

Courtesy: ABP Live

BJP

फोटो: Deccan Herald

बीजेपी ने हासिल की हरियाणा निकाय चुनाव में जीत

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को 46 में से 25 नगर पालिका सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में पार्टी को मुख्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के क्षेत्र में जीत नहीं मिली है। तीन शहरों में गठबंधन ने जीत हासिल की है। 19 निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे है। राज्य में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आप पार्टी ने भी एक सेट पर जीत के साथ खाता खोला है।

गुरु, 23 जून 2022 - 01:55 PM / by रितिका

Tags: Haryana, Haryana Government, Elections, Manohar Lal Khattar

Courtesy: AajTak News

devendra fadnavis and uddhav thackeray

फोटो: Maharashtra Times

महाराष्ट्र में बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में हासिल की जीत

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों का रिजल्ट आ चुका है, जिसमें भाजपा ने 10 में से पांच सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं पांच सीटों पर सत्तारुढ़ गठबंधन ने जीत हासिल की है। चुनाव नतीजे आने के बाद से ही भाजपा में खुशी की लहर है। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अंतिम समय पर पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे, जिससे गठबंधन के हाथ से जीत निकल गई।

मंगल, 21 जून 2022 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, mlc, Elections

Courtesy: Zee News

Haryana Municipal Councils Voting

फोटो: Bhaskaras Sets

18 नगर परिषदों, 28 नगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी: हरियाणा

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आज 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के लिए वोटिंग शुरू हो गई। मतों की गिनती जून 22 को की जाएगी। चुनाव के मद्देनज़र आज चुनावी क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित किया गया है, जिसके चलते शराब के ठेकों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। मानव संसाधन विभाग ने द्वारा जारी के पत्र के मुताबिक निजी क्षेत्र में मतदान के दिन जून 19 वेतन सहित छुट्टी रहेगी। 

रवि, 19 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Elections, haryana municipal councils, voting, Polling

Courtesy: News 18