oben e bike

फोटो: ZigWheels

Oben की Rorr ई बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 200 किलोमीटर

भारत में दोपहिया ई वाहन पेश करते हुए Oben कंपनी ने Rorr ई बाइक बाजार में उतारी है। एलईडी हेडलैंप, गोल एलईडी डीआरएल, स्प्लिट स्टाइल सीट्स, बढ़ा हुआ पिछला हिस्सा और पिछले यात्री के लिए दो हिस्सों में बंटी ग्रैब रेल्स इस बाइक में दिए गए हैं।। सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक चलने वाली इस बाइक की कीमत महाराष्ट्र में 99,999 रुपये है। बाइक की बुकिंग मार्च से शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी जुलाई से होगी।

शनि, 14 मई 2022 - 03:28 PM / by रितिका

Tags: Oben, Electric bikes, E bike

Courtesy: Zee News

HOP OXO

फोटो: Jansatta

Hop Oxo : कम दाम में आ रही ये इलेक्ट्रिक बाइक, 999 में बुकिंग शुरू

Hop Electric कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है जिसकी बुकिंग 999 रुपए में शुरू हो गई है। इस बाइक की बैटरी को मात्र 30 सेकेंड में फुल चार्ज किया जा सकता है। सिंगल चार्ज में बाइक 100 किलोमीटर चलेगी। ऐसा माना गया है कि बाजार में उतरने के बाद Hop Oxo बाइक Revolt की बाइक्स को टक्कर देगी।इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहन का क्रेज तेजी से बढ़ा है जिससे इस बाइक को लेकर ग्राहक उत्साहित है।

 

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 06:40 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Startup India, Electric bikes

Courtesy: PATRIKA

Ola electric scooter

फोटो: FirstPost

भारत मे जल्द लॉन्च होगी Ola की इलेक्ट्रिक बाइक और कार

मशहूर कैब कंपनी Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने आते ही बाजार में तेज़ी से अपनी जगह बना ली है। इसी को देखते हुये Ola जल्द ही भारत मे अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और कार भी लॉन्च करने वाला है। इसकी जानकारी Ola के सीईओ ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि अब कंपनी Ola की इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार पर फोकस करेगी। हम देश की 130 करोड़ की जनता के लिए इस मल्टी-मॉडल मोबिलिटी को लाएंगे।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Ola, Electric Vehicles, Electric bikes, Twitter

Courtesy: Aajtak News