BMW SUV

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX भारत में लॉन्च

BMW ने अपनी पहली BMW IX ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में 1.15 करोड़ रुपये कीमत पर ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। BMW IX के साथ भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। इसकी डिलिवरी भारत में अगले साल अप्रैल से शुरु होने वाली है। माना जा रहा है कि BMW IX का भारत में मौजूद मर्सिडीज-बेंज इक्यूसी, ऑडी ई-ट्रॉन एसयूवी और स्पोर्टबैक और जगुआर आई-पेस को कम्पीट करेगी।

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 01:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BMW, Electric Car, Automobile

Courtesy: Aaj Tak

Mini Cooper SE

फोटो: Hindustan Times

मार्च 2022 में लॉन्च होगी Mini की पहली इलेक्ट्रिक कार Cooper SE

ऑटोमोबाइल कंपनी Mini ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Cooper SE को मार्च 2022 में लॉन्च करने का एलान कर दिया है। इसकी मेन हाईलाइट इसका पॉवरफुल 32.6kWh बैटरी पैक इंजन है। जो 181 bhp का पावर और 270 Nm का टार्क जेनेरेट करेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 270 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। रफ्तार के मामले में यह कार 7.3 सेकण्ड में 0 से 100 KM/H स्पीड पकड़ सकती है।

 

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, mini cooper se, Electric Car, Engine

Courtesy: Amar Ujala

Electric car

फोटो: Asianet

इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाई इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर चल सकती 185 किलोमीटर

मध्यप्रदेश के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु पटेल ने एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है, जो बाजार में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक कारों से बहुत सस्ती है। ये कार फुल चार्ज होने के बाद 185 किलोमीटर चल सकती है। इसकी बैटरी कार चलने के साथ खुद ही चार्ज होती है। इसे बनाने में 2 लाख रुपये का खर्च आया है। इसकी टॉप स्पीड 50 KM/H है। इसे फुल चार्ज करने में 30 रुपये की बिजली का खर्च आता है।

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 07:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: engineering student, Electric Car, India, Madhya Pradesh

Courtesy: Amar Ujala News

BMW iX SUV

फोटो: Autocar India

दिसंबर 11 को लॉन्च होगी BMW iX SUV इलेक्ट्रिक कार

बड़ी-बड़ी कार निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने में लगी हैं। अब BMW भी अपनी इलेक्ट्रिक कार BMW iX SUV दिसंबर 11 को लॉन्च करने वाली है। यह ईवी भारत मे सीबीयू रुट के माध्यम से बिकेगी। यह दो वेरिएंट्स xDrive 40 और xDrive 50 में आती है। xDrive 40 सिंगल चार्ज पर 414 और xDrive 50, 611 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

सोम, 29 नवंबर 2021 - 02:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, BMW, Electric Car, speed

Courtesy: Amar Ujala

G9 SUV

फोटो: CNET

5 मिनट की चार्जिंग में 200 किलोमीटर चलती है यह कार

इन दिनों दुनियाभर की ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कार बनाने पर ज़ोर दे रही हैं। अब चीन की Xpeng Motors ने G9 SUV नाम की एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है। यह कार पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाई गयी है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 5 मिंट की चार्जिंग में 200KM तक का सफर तय कर सकती है। कंपनी ने इसे ऑटो गुआंगज़ौ 2021 में पेश किया है। हालांकि यह कब तक मार्केट में आएगी इसका खुलासा होना बाकी है।

रवि, 21 नवंबर 2021 - 03:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: China, G9 SUV, Electric Car, 200 KM

Courtesy: Dainik Bhaskar

Tesla electric car

फोटो: Jansatta

जल्द शुरू होगा भारत में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन

जल्द ही भारत में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन शुरू होने की बात कही है। कार्यक्रम में मंत्री ने टेस्ला के भारतीय बाजार में प्रवेश को लेकर सरकार और कंपनी के बीच लगातार बातचीत करने की जानकारी देते हुए, कारों की कीमत लगभग 35 लाख रूपये के आसपास बताई है।

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 12:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tesla, Nitin Gadkari, Electric Car, Tesla CEO Elon Musk

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Mercedes

फोटो: Electric Motor Engineering

मर्सिडीज ब्रैंड की नई इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में चलेगी 1,000 किलोमीटर से ज्यादा

मर्सिडीज विजन EQXX को एक इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के रूप मे पेश किया गया है, जिसे मुख्य रूप से रेंज और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत मर्सिडीज-बेंज वर्तमान में विजन EQXX इलेक्ट्रिक कार विकसित कर रही है, जो सामान्य स्थिति में 1,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी और हाइवे ड्राइविंग स्पीड पर 6 मील प्रति किलोवाट से अधिक यानि प्रति 100 किलोमीटर के लिए सिंगल-डिजिट टारगेट रखती है। 

शनि, 24 जुलाई 2021 - 06:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mercedes, electronic technology, Electric Car, Mercedes Benz

Courtesy: Live Hindustan

Tesla

फ़ोटो: Outlook india

ऑटो पायलट मोड पर चलने वाली टेस्ला कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

कार निर्माता कंपनी टेस्ला की ऑटो पायलट मोड वाली कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस इलेक्ट्रिक कार का एक्सीडेंट टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में हुआ है जहां कार पेड़ से जा टकराई और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई थी और यह आग इतनी विशाल थी कि इस पर काबू पाने के लिए 121133 लीटर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा।

मंगल, 20 अप्रैल 2021 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Tesla, Electric Car, accident

Courtesy: Punjab kesari

Kia_EV6

फोटो: Autocar India

फुल चार्ज होने पर 500 किमी चलेगी Kia की EV6 SUV

साउथ कोरिया की ऑटो दिग्गज Kia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार EV6 को लॉन्च किया है। ये कार एक डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। Kia की ये कार पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल है जो एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलती है। Kia Motors ने पूरी दुनिया में इस साल 30,000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है। Kia Motors ने इलेक्ट्रिक कारों को लेकर एक बहुत बड़ा प्लान तैयार किया है। कंपनी की योजना 2026 तक 11 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की है, EV6 इस प्लान की… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 07:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kia Motors India, South Korea, new car, Launch, Electric Car

Courtesy: Zee News

Id 4

फ़ोटो: Carzone

फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में 2022 तक लांच करेगी इलेक्ट्रिक एसयूवी

कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन 2022 तक अपनी नई आईडी.4 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाज़ार में लांच करेगी। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इस कार को सीमित संख्या में भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा। 201 बीएचपी पावर वाली इस कार की खासियत की बात करें तो इसमें हॉरिजोन्टल लेयर्ड डैशबोर्ड, फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर व इंफोटेनमेंस सिस्टम होगी। साथ ही इसमें खास इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जिसे 77 किलोवॉट ऑवर की बैट्री से जोड़ फुल चार्ज पर 520 किलोमीटर… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 09:43 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Volkswagen, Electric Car, new launch

Courtesy: Punjab kesari