Elephant

फोटो: The Dodo

असम के गोलाघाट में हत्या के आरोप में मादा हाथी और उसका बच्चा गिरफ्तार

असम के गोलाघाट जिले में 14 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मादा हाथी और उसके बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। जुलाई 8 को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में दुलुमोनी नाम के हाथी ने लड़के की हत्या कर दी थी। लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया और महिला हाथी और उसके बच्चे को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्र, 16 जुलाई 2021 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Elephant, murder, pulice

Courtesy: Newstrack Live

Baby Elephant

फोटो: MSN

15 फीट गहरे कुएं से निकाला गया बेबी एलीफैंट

ओडिसा के मयूरभंज जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा शेयर कि गयी इस वीडियो में एक साल की उम्र के एक हाथी के बच्चे को 15 फीट गहरे कुएं से जेसीबी मशीन की मदद से निकला जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट बॉक्स में रेस्क्यू टीम की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ लोग इसे लोगो की लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

मंगल, 13 अप्रैल 2021 - 09:32 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Elephant, Baby Elephant, RESCUE OPERATION, 15 feet deep well

Courtesy: Ndtv

Elephant

फोटोः Holidify

दस साल पहले मारे गए हाथी के हत्यारों को हुई जेल

तमिलनाडु में न्यायलय ने 2010 में जंगली हाथी की मौत पर दो भाइयों को तीन साल की जेल और 10 हज़ार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। गोविंदराजन और भाई कनगराज पर सिरुमुगई रेंज में एक जंगली हाथी को मारने का आरोप था। इन्होंने अपने केले के बागान के आस-पास जंगली जानवरो को दूर रखने हेतु अवैध रूप से बिजली की बाड़ लगाई थी जिससे एक हाथी की मृत्यु हो गयी। यह आरोप भाइयों के पिता अम्मासाइ पर भी था परन्तु इस उनका देहांत हो गया है। 

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 04:45 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Electrocution, Elephant Death Case, Elephant

Courtesy: India Times