Elon Musk

फोटो: Deadline

ट्विटर के साथ एलन मस्क ने रद्द की डील

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्वीटर के साथ हुई डील को रद्द कर दिया है जिसके बाद ट्वीटर के शेयरों में भारी गिरावट आई है। ट्विटर के शेयर 11 फीसदी तक गिरे जिससे 3.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। ट्वीटर के साथ डील करने के बाद टेस्ला के शेयरों में भी गिरावट आई थी। डील होते ही एक ट्रिलियन डॉलर की कंपनी घटकर 906 अरब डॉलर की हो गई थी।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Twitter, Elon Musk, twitter deal

Courtesy: AajTak

Elon Musk

फ़ोटो: CNN

अमेरिकी सेना ने एलन मस्‍क की कंपनी के साथ किया समझौता

अमेरिकी सेना ने एलन मस्‍क की कंपनी के साथ समझौता किया गया है। जिसमें अमेरिकी हथियारों और अन्‍य सैन्‍य साजो-सामान को दुनिया में कहीं भी 60 मिनट के अंदर सामान पहुंचाया जा सकता है। अगर यह सफल रहता है तो मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स सैन्‍य रॉकेट का निर्माण शुरू कर सकती है। इससे चीन के साथ जंग की सूरत में प्रशांत महासागर में तत्‍काल मदद भेजी जा सकेगी।

गुरु, 23 जून 2022 - 03:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SpaceX, Elon Musk, America, Military, Rocket

Courtesy: News18

Elon Musk

फोटो: National Herald

एलन मस्क अब टेस्ला से कर्मचारियों की छटनीं करेंगे

टेस्ला कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में 10 प्रतिशत नौकरियों की छंटनी करने का फैसला किया है। उन्होंने कंपनी को भेजे एक पत्र में लिखा कि इकोनॉमी को लेकर फीलिंग काफी बुरी है। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को कहा कि या वो दफ्तर आएं या कंपनी छोड़ दें। हर कर्मचारी को सप्ताह में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारी का इस्तीफा देना माना जाएगा।

शनि, 04 जून 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Twitter, Jobs

Courtesy: Zee News

Elon Musk

फ़ोटो: CNN

Elon Musk ने दिए संकेत, Tesla में 10 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी

Tesla के 10% कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। एलन मस्क ने एक इंटरनल ईमेल में खुद इस बात के संकेत दिए हैं। Tesla के CEO एलन मस्क Elon Musk ने कहा है कि उन्हें इकोनॉमी की स्थिति लेकर काफी बुरा महसूस हो रहा है। मस्क ने Tesla के अधिकारियों को एक ईमेल लिखकर "दुनियाभर में हायरिंग रोकने" को कहा है। Elon Musk ने कहा था कि Tesla में हर व्यक्ति को हफ्तेभर में कम-से-कम 40 घंटे ऑफिस में स्पेंड करना होगा।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Tesla, Staff

Courtesy: Navbharat Times

Ev

फ़ोटो: Inside Ev

टेस्ला चलाने वाले अन्य वाहनों की अपेक्षा 50 फीसदी ज्यादा सुरक्षित

टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन से अन्य वाहनों की तुलना में उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना 50% कम होती है। यह अध्ययन कैम्ब्रिज मोबाइल टेलीमैटिक्स द्वारा किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के व्यवहार और सुरक्षा परिवर्तन को लेकर किए गए अध्ययन से पता चला है कि अन्य इलेक्ट्रिक वाहन को चलाने वाले की तुलना में टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहन चलाने चलाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बहुत कम है।

मंगल, 31 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tesla, Elon Musk, electric, accident

Courtesy: Amar ujala

Elon Musk

फ़ोटो: CNN

एलन मस्क भारत में नहीं स्थापित करेंगे टेस्ला प्लांट, बताया कारण

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक ने बताया है कि वह भारत में टेस्ला का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं लगाएंगे। एलन मस्क ने मई 27 को ट्वीट किया कि जब तक कंपनी को भारत में आयातित कारों को बेचने और सेवा देने की अनुमति नहीं दी जाती है, तब तक वहां कार प्लांट स्थापित नहीं हो सकता है। वहीं नितिन गडकरी ने कहा था कि अगर चीन में कार मैन्यूफैक्चरिंग कर वह भारत में उसकी बिक्री करना चाहते हैं तो यह "अच्छा प्रस्ताव" नहीं हो सकता है।

शनि, 28 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: electric, Tesla, Elon Musk, India

Courtesy: News18

Adani

फ़ोटो: Scroll

दुनिया के अमीरो के नेटवर्थ में आई भारी कमी, गौतम अडानी रहे फायदे में

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी तक की नेटवर्थ में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, टॉप-10 अरबपतियों की बात करें तो इस सूची में सिर्फ भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ही एकमात्र ऐसे रईस रहे, जो फायदे में रहे। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस दूसरे सबसे बड़े घाटे वाले अरबपति रहे। बीते 24 घंटे में उनकी नेटवर्थ में 8.48 अरब डॉलर (करीब 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा) की गिरावट दर्ज की गई।

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jeff Bezos, Elon Musk, Gautam Adani

Courtesy: Amar ujala

Twitter

फ़ोटो: Newstrack

ट्विटर ने दो बड़े अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, साथ ही बंद की नई नियुक्तियां

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने कंपनी में रिसर्च, डिजाइन और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को लीड करने वाले जनरल मैनेजर कायवन बेकपोर और प्रोडक्ट हेड ब्रूस फाल्क को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक और एलान किया है कि वे नई नियुक्तियों को बंद कर रहे है। अधिकारी बेकपोर ने इस मामले की लेकर कहा कि सच्चाई यह है कि ट्विटर छोड़ने की कल्पना कब और कैसे हुआ, पता नहीं, लेकिन यह मेरा निर्णय नहीं है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Twitter, Resign, Elon Musk

Courtesy: NDTV

elon musk

फोटो: BBC

डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से हटेगा बैन, एलन मस्क ने किया ऐलान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर से लगा बैन जल्द हटाया जाएगा। इसका ऐलान ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने किया है। मस्क ने कहा कि ट्रंप के अकाउंट पर बैन लगाना मूर्खतापूर्ण कार्य रहा है। बैन लगाने से पूर्व एक ठोस कारण होना चाहिए। मस्क ने कहा कि ट्विटर के इस फैसले को पलटा जाएगा। ट्विटर पर व्यक्ति राय देने का हकदार है। ये नैतिक रूप से गलत कार्य है।

बुध, 11 मई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Twitter, Donald Trump

Courtesy: AajTak News

Elon Musk

फ़ोटो: BBC

एलन मस्क इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण कार्य में तेजी के लिए खरीद सकते है खनन कंपनी

टेस्ला व ट्विटर के मालिक एलन मस्क खनन कंपनी को खरीद सकते हैं। मस्क ने एफटी फ्यूचर ऑफ द कार 2022 सम्मेलन में कहा कि ऐसा नहीं है कि हम खनन कंपनियों को खरीदना चाहते हैं, लेकिन अगर ट्रांसजेक्शन को तेज करने का यही एकमात्र तरीका है, तो हम ऐसा करेंगे। कंपनी का 2030 तक सालाना 20 मिलियन वाहनों का उत्पादन करने का लक्ष्य है, जिसे एलन मस्क ने "आकांक्षा, वादा नहीं" कहा है

बुध, 11 मई 2022 - 01:43 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Tesla, Electric cars

Courtesy: Jagran