rising temperature of earth

फोटो: WonderWorks

शोध: जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव खो रहे अपनी प्रजनन क्षमता

यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव अपनी प्रजनन क्षमता खो रहे हैं। बढ़ते तापमान की वजह से जीवों में नर बांझपन का असर बढ़ रहा है। यह अध्ययन नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च के अनुसार 43 फ्रूट फ्लाई (ड्रोसोफिला) प्रजातियों में लगभग आधी प्रजातियों के नरों में बांझपन हो गया है। जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्रजनन… read-more

गुरु, 27 मई 2021 - 04:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: global warming, temperature rise, Climate Change, Endangered Species

Courtesy: Down To Earth

Rare Fish

फोटो: Enterate24

अफ्रीकी मछुआरों को मिली 40 करोड़ साल पुरानी प्रजाति की मछली

हिंद महासागर के मेडागास्कर में अफ़्रीकी मछुआरों को 40 करोड़ साल पुरानी एक मछली की प्रजाति मिली है। सीउलैकैंथ के नाम की इस मछली के चार पैर और चार पंख हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी मछली का दोबारा मिलना बेहद मुश्किल है। खबरों के मुताबिक मछुआरों ने शार्क पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमे यह दुर्लभ मछली फंस गयी। बता दें, 1938 से इस मछली को विलुप्त माना जा रहा था।

सोम, 17 मई 2021 - 06:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: 40 crore years, Endangered Species, rare species, Africa

Courtesy: Oneindia

Polar beer Hotel

फोटो: Al Jazeera

चीन में खुला दुनिया का पहला ‘पोलर बियर’ होटल

उत्तर-पूर्व चीन के हार्बिन पोलरलैंड थीम पार्क में दुनिया का पहला पोलर बियर होटल खोला गया है। इस होटल में 21 कमरे हैं जिनमे रहने वाले लोगों को दुर्लभ ध्रुवीय भालुओं को देखने का मौका मिलेगा। बता दें,  2008 से लुप्तप्राय प्रजाति में शामिल इन ध्रुवीय भालुओं की सुरक्षा, परिसर के तापमान और वायु गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, कई संरक्षणवादी संगठन इस होटल का विरोध करते हुए लोगों से यहाँ नहीं रहने का आग्रह कर रहे हैं।

सोम, 15 मार्च 2021 - 08:00 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Polar bears, China, Endangered Species, theme parks

Courtesy: Livehindustan

Blue Whale

फोटोः Oceana

हिंद महासागर में लुप्तप्राय प्रजाति ब्ल्यू व्हेल की नई आबादी की हुई पुष्टि

इंसान द्वारा किये गए शिकार के कारण लुप्त होने की कगार पर आई ब्ल्यू व्हेल के एक नई आबादी की पुष्टि की गई है। इस ब्ल्यू व्हले का समूह वैज्ञानिकों को हिन्द महासागर में मिला है जिसके बारे में वे अब तक अवगत नहीं थे। दरअसल, ब्ल्यू व्हेल आपस में बहुत ही धीमी आवाज़ में बात करती है जो एक संगीत जैसा होता है और हर समूह का एक अलग गीत होता है। अध्ययनकर्ता साल्वातोर सर्चियो ने बताया की इस समूह की पचहान इनके अलग गीत से हुई।

बुध, 23 दिसम्बर 2020 - 11:24 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Endangered Species, Blue Whale, Indian ocean

Courtesy: AMARUJALA NEWS

94 Thousand South American Turtles Brazil

फोटोः India TV News

ब्राज़ील की नदी के तट पर हुआ 94 हज़ार से ज़्यादा लुप्तप्राय टर्टल्स का जन्म

ब्राज़ील की पुरस नदी के किनारे लुप्तप्राय प्रजाति साउथ अमेरिकन टर्टल्स के 94 हज़ार से अधिक बच्चे पैदा हुए है। ये एक बेहद दुर्लभ घटना है जिसका वीडियो ब्राज़ील वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन सोसाइटी द्वारा साझा किया गया है। इस प्रजाति के मांस और अंडो के अवैध व्यापार के कारण यह प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है। ब्राज़ील वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन सोसाइटी के मुताबिक इन बच्चो का जन्म संरक्षित इलाके में हुआ है जहाँ पर लोगो का आना जाना मना  है। वीडियो देखने हेतु यहाँ… read-more

बुध, 16 दिसम्बर 2020 - 03:54 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Turtle, Brazil Wildlife Conservation Society, Endangered Species

Courtesy: DAINIKBHASKAR

Corona Virus Transmission to Wildlife

फोटोः Deccan Herald

वन्य जीवों पर भी मंडराया कोरोना का खतरा

मैमल रिव्यू पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार शोधकर्ताओं ने पाया है कि कोरोना वायरस संक्रमण इंसानो से वन्य जीवों में भी फैल सकता है। शोध में पाया गया की कोरोना के जंगली स्तनपायी जीवो में फैलने से जंगल में मौजूद प्रजातियों को भीषण नुकसान पहुंच सकता है अथवा पहले से ही विलुप्ति की कगार पर खड़ी प्रजातियां पूर्णतः ख़तम हो सकती है। शोधकर्ताओं ने लोगो से आग्रह किया है कि किसी भी वन्य जीव से संपर्क में आने से बचे नहीं तो इसे रोकना बहुत मुश्किल… read-more

बुध, 07 अक्टूबर 2020 - 07:03 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Wildlife, Endangered Species

Courtesy: JAGRAN NEWS