American Airlines Flight

फोटो: India TV News

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही अमेरिकन एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग

ओहायो हवाईअड्डे से अप्रैल 23 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक विमान में पक्षियों के टकराने से गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। सौभाग्य से, पायलट विमान सुरक्षित रूप से वापस आ गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 1958 सुबह करीब 7:45 बजे कोलंबस के जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और फीनिक्स की ओर जा रही थी।… read-more

सोम, 24 अप्रैल 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: american airlines flight, Engine, Fire, take off

Courtesy: Latestly News

Honda

फोटो: Bike Dekho

Honda ने Dio स्कूटर किया लॉन्च, 110 cc की दमदार इंजन से लैस

Honda ने BS6-कम्प्लायंट Honda Dio स्कूटर लॉन्च कर दिया। यह स्कूटर दो वेरियंट- स्टैंडर्ड और डीलक्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 59,990 रुपये और 63,340 रुपये है। नई होंडा डिओ में BS6 कम्प्लायंट 110cc इंजन दिया गया है। यही इंजन हाल में लॉन्च हुए ऐक्टिवा 6जी में भी है। डिओ का इंजन 8,000rpm पर 7.79hp का पावर और 5,250rpm पर 8.79Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 04:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, BS6, Dio, Engine, Power

Courtesy: Jagran

Triumph

फोटो: Bike Dekho

ट्रायम्फ ने अपने बोनविले एडिशन के तहत नया T100 मॉडल किया लॉन्च

दोपहिया वाहन निर्माता ट्रायम्फ ने अपने बोनविले एडिशन के तहत नया T100 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 9.59 लाख रुपये रखी गई है और यह जबरदस्त 900cc इंजन के साथ आती है। ट्रायम्फ बोनविले T100 एक रेट्रो लुक वाली बाइक है, जिसमें गोल हेडलाइट, एक फ्लैट सीट, पीशूटर निकास और वायर-स्पोक व्हील्स दिया गया है। इसमें जेट ब्लैक पेंट में सिंगल-टोन फिनिश है जबकि अन्य को डुअल-टोन कलर स्कीम मिलती है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 09:19 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Triumph, Bonville, Engine, Headlight

Courtesy: Amar ujala

Mini Cooper SE

फोटो: Hindustan Times

मार्च 2022 में लॉन्च होगी Mini की पहली इलेक्ट्रिक कार Cooper SE

ऑटोमोबाइल कंपनी Mini ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Cooper SE को मार्च 2022 में लॉन्च करने का एलान कर दिया है। इसकी मेन हाईलाइट इसका पॉवरफुल 32.6kWh बैटरी पैक इंजन है। जो 181 bhp का पावर और 270 Nm का टार्क जेनेरेट करेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 270 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। रफ्तार के मामले में यह कार 7.3 सेकण्ड में 0 से 100 KM/H स्पीड पकड़ सकती है।

 

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, mini cooper se, Electric Car, Engine

Courtesy: Amar Ujala

Suzuki S-Cross 2022

फोटो: Autocar India

Suzuki ने पेश की अपनी नई SUV S-Cross 2022

मशहूर कार निर्माता कंपनी Suzuki ने अपनी नई SUV S-Cross 2022 मॉडल से पर्दा उठा लिया है। यह नई SUV पुरानी वाली की तुलना में काफी आकर्षक लग रही है। नई Suzuki S-Cross में 48 वोल्ट SHVS माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 1.4-लीटर DITC इंजन मिलता है। जो 5,500 rpm पर 129 PS का पावर जेनरेट करता है। इसी वजह से यह कार सिर्फ 9.5 सेकंड में ही 0 से 100 KM/H की रफ्तार पकड़ लेती है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 03:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Maruti Suzuki, Suzuki S-Cross, Engine

Courtesy: Amar Ujala