kerala landslide

फोटो: Hindustan Times

केरल में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर परिवार के पांच सदस्यों की मौत

केरल में तोडुपुझा के एक गांव में भूस्खलन होने पर एक परिवार इसकी चपेट में आ गया। हादस में परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। बीते दो दिनों से केरल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश होने से केरल के पत्तनमथिट्टा जिले और मल्लापल्ली तालुक में बाढ़ की स्थिति भी बन गई है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Kerala, landslide, environment

Courtesy: News 18 Hindi

rss

फोटो: Odisha Bytes

पर्यावरण को बचाने के लिए स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग देगा संघ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर्यावरण के बचाव की दिशा में अहम कदम उठाने जा रहा है। संघ अपने सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण बचाने की ट्रेनिंग देगा। अखिल भारतीय स्तर पर वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई है। इस अभियान का नाम संघ की ओर से “सुमंगलम” रखा गया है। इस अभियान से केंद्रत सरकार के पांच मंत्रियों को भी जोड़ा जाएगा। इस अभियान से किसानों और आम आदमी को जोड़ने का प्रयास होगा।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Worker, environment, Modi Government

Courtesy: News 18 Hindi

Air Quality

फोटो: AmarUjala

जुलाई में बीते आठ वर्षों में सबसे साफ रही हवा

दिल्ली में जुलाई के महीने में वायु गुणवत्ता कुल 24 दिन संतोषजनक रही है। हवा संतोषजनक रहने के कारण जुलाई के महीने में पूरे आठ वर्षों बाद सबसे स्वच्छ हवा दर्ज हुई है। ये जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी है। बोर्ड के मुताबिक जुलाई में औसतन एक्यूआई 87 दर्ज हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2020 में एक्यूआई 84 दर्ज किया गया था, मगर जुलाई में कोविड 19 केकारण लॉकडाउन लगना इसका मुख्य कारण था।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: AQI, air quality, Delhi AQI, environment, CPCB

Courtesy: news 18

Manipur

फोटो: Hindi News

मणिपुर में भुस्खलन के कारण दफन हुए 50 लोग

मणिपुर के टुपुल जिले स्थित निर्माण स्थल पर भयावह भुस्खलन की घटना में भयानक भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन में लगभग 48 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस भूस्खलन की चपेट में आने से सेना के 29 जवानों की भी मौत हुई है। गोरखा जवानों के घायल होने की ये अबतक की सबसे बड़ी घटना है। बचाव दल ने राहत कार्य शुरू कर लापता लोगों की तलाश शुरू की है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Manipur, landfall, environment, landslide

Courtesy: Ndtv

assam floods

फोटो: NDTV

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 117

असम में कई जिलों में नदियों में पानी खतरे के निशान से उपर बह रहा है। यहां जून 24 को बाढ़ से 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस दौरान कुल 10 लोगों की जान बाढ़ के कारण गई है। राज्य में कुल 117 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके है। बाढ़ के कारण 91658.49 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। राज्य में सेना, पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मी राहत कार्य में जुटे है।

शनि, 25 जून 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Floods, Assam floods, environment, assam flood

Courtesy: ABP Live

chhattisgarh monsoon

फोटो: Skymet Weather

छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने दी दस्तक, जून 23 तक होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही मॉनसून का आगमन भी हो गया है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में जून 23 तक के लिए चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से चार जिलों में चार लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने जून 20 को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। कई इलाकों में गरज, चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

सोम, 20 जून 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Chhattisgarh, environment, MONSOON, rainfall

Courtesy: TV9 Hindi

rivers toxic metals pollution

फोटो: The Hindu

नदियों में जहरीले मेटल के खतरनाक लेवल के कारण बढ़ा धातु प्रदूषण : रिपोर्ट

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 117 नदियों के अधिकतर निगरानी स्टेशनों में सीसा, लोहा, निकल, कैडमियम, आर्सेनिक, क्रोमियम और तांबा खतरनाक स्तर पर दर्ज हुआ है। गंगा के 33 निगरानी स्टेशनों में से 10 स्टेशनों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक देखने को मिला है, जो बेहद चिंताजनक विषय है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2085 तक जलवायु परिवर्तन के नुकसान की गंभीरता भी बढ़ेगी।

सोम, 06 जून 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: River, ganga river, river pollution, environment

Courtesy: NDTV News

single use plastic

फोटो: Hindustan Times

केंद्र सरकार लगाएगी सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पन्नियों, पानी की बोलतों के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने के सुझाव दिए है। केंद्र सरकार का कहना है कि इससे स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। देश में 2100 निकायों को सिंगल-यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध करना बाकी है।

रवि, 05 जून 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Single use plastic, Central Government, environment, Environmental Issues

Courtesy: Zee News

pm modi

फोटो: ABP News

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, भारत ने समय से पहले हासिल किया एथेनॉल लक्ष्य

पीएम मोदी ने मिट्टी बचाओ आंदोलन को जून पांच को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संबोधित करते हुए बताया कि भारत ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य प्राप्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस लक्ष्य को हासिल करने की सीमा से पांच महीने पूर्व ही इस उपलब्धि को हासिल कर चुका है। उन्होंने बताया इस वर्ष देश में 13 बड़ी नदियों के संरक्षण का अभियान भी शुरू हुआ है।

रवि, 05 जून 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, PM Modi, Modi govt, environment

Courtesy: AajTak News

polluted air

फोटो: USA Today

भारत में जहरीली हवा से हुई 16 लाख से अधिक की मौत : रिपोर्ट

दुनिया में वर्ष 2019 के दौरान वायु प्रदूषण के कारण 90 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं भारत में ये आंकड़ा 16.7 लाख रहा। प्रदूषण और स्वास्थ्य पर लैंसेट आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषण का प्रभाव युद्ध, आतंकवाद आदि से भी काफी अधिक है। अत्यधिक वायु प्रदूषण के लिए जलवायु परिवर्तन भी समान रूप से जिम्मेदार है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषण के कारण अधिक मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती है।

बुध, 18 मई 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: environment, Air Pollution, Pollution Deaths, Lancet

Courtesy: News 18 Hindi