फोटो: Loudwire
संयुक्त राष्ट्र ने धरती के लिए जारी की चेतावनी, भयानक आपदा की आशंका
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2030 तक दुनिया भर में गर्म हवाएं तेजी से चलेंगी। इसके अलावा सूखा पड़ने की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 30% तक हो सकती है। रिपोर्ट में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण कोरोना महामारी, आर्थिक मंदी, खाद्य समस्याएं भी उत्पन्न हुई है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई की दुनिया को अभी ही संभलना होगा वरना इससे होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी।
Tags: environment, Environment news, United Nations
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: DNA India
लॉकडाउन में कम हुआ दिल्ली और हैदराबाद का तापमान
कोविड 19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के तापमान में 5 डिग्री और हैदराबाद के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई थी। आईआईटी तिरुपति, ऑस्ट्रेलिया और इटली के शोधकर्ताओं द्वारा मिलकर की गई स्टडी में ये जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं ने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया है। इसमें मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के तापमान की स्टडी की गई। इसमें सामने आया कि अप्रैल 2019 की तुलना में अप्रैल 2020 में तापमान कम था।
Tags: environment, Environment news, Temperature, IIT
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Indian Express
दिल्ली में 24 घंटो की बरसात ने तोडा 71 साल पुराना रिकॉर्ड
दिल्ली में बरसात ने पिछले 71 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए है। मई 20 की सुबह 8:30 बजे तक 24 घण्टे के दौरान दिल्ली में रिकॉर्ड 119.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने के दौरान एक दिन में दिल्ली में इतनी बरसात 1951 में दर्ज की गई थी। भारी बारिश से दिल्ली के कई जगहों पर जलभराव देखा गया है। बता दें, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी होने की जानकारी दी है।
Tags: heavy rains, Delhi, Environment news, Climate
Courtesy: IndiaTv
Aajtak
पेड़ लगाओ, ऑक्सीजन बनाओ का संदेश दे रहा है ये चार साल का बच्चा
गुजरात के सूरत में एक चार साल का बच्चा, डियांस दूधवाला सड़क पर खड़ा होकर ऑक्सीजन के महत्व को समझा रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्चे ने अपनी पीठ पर एक ऑक्सीजन किट पहनी हुई है। बच्चे के समर्थन में उसके माता-पिता भी साथ खड़े हैं। पेड़ नहीं होने से ऑक्सीजन नहीं बन पाएगा, इसी महत्व को समझाने के लिए डियांस लोगों को पेड़ न काट कर पर्यावरण को बचाने की सीख दे रहा है।
Tags: oxygen, Gujrat News, Surat, Environment news
Courtesy: Aajtak News
फोटो: WallpaperCave
विश्व गौरैया दिवस: जानिए क्यों घट रही है इनकी संख्या!
दुनिया भर में हर साल मार्च 20 को 'विश्व गौरेया दिवस' मनाया जाता है। गौरेया पक्षियों की संख्या लगातार घट रही है, जिसके संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत है। अध्ययन बताते हैं कि गौरेया की संख्या में 60 फीसदी तक कि कमी दर्ज की गई है। इंसानो की बदलती जीवनशैली से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ना ही गौरेया के तेजी से विलुप्त होने का कारण है। गौरेया को बचाने के लिए घर की छत पर दाना, पानी रखें और आसपास पेड़ पौधे लगाएं जिससे उसे प्राकृतिक परिवेश… read-more
Tags: Sparrow, world sparrow day, Environment news, deforestation
Courtesy: News18