single use plastic

फोटो: Hindustan Times

केंद्र सरकार लगाएगी सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पन्नियों, पानी की बोलतों के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने के सुझाव दिए है। केंद्र सरकार का कहना है कि इससे स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। देश में 2100 निकायों को सिंगल-यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध करना बाकी है।

रवि, 05 जून 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Single use plastic, Central Government, environment, Environmental Issues

Courtesy: Zee News

Summer

फोटो: The Indian Express

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में मार्च अंत और अप्रैल में भीषण गर्मी होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक दिल्ली का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मार्च 29 तक पारा 38 डिग्री और मार्च 30 तक 40 डिग्री पहुंच सकता है। अप्रैल में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस बार भीषण गर्मी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: environment, Environmental Issues, summer, hot weather

Courtesy: News Nation TV

Spain volcano burst

फोटो: CBC News

पचास साल बाद फटा कैनरी आईलैंड स्थित ला-पाल्मा ज्वालामुखी

स्पेन के कैनरी आईलैंड पर पचास साल बाद ला-पाल्मा ज्वालामुखी (la Palma Volcano) फट गया है। ज्वालामुखी के पांच तरफ से निकलने वाला लावा हजारों फीट तक के दायरे के लिए खतरा बन चुका है। ज्वालामुखी से निकलता लावा अब तक 166 से अधिक घर जला चुका है। हालांकि करीबी इलाकों से अब तक सात हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार-पांच दिन ज्वालामुखी से इसी प्रकार लावा निकलते रहने की संबावन है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 10:50 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: volcano, Environmental Issues, destruction of nature, Spain.

Courtesy: AajTak

Greenhouse Gases Effect

फोटो: Food Business News

बढ़ती ग्रीन हाउस गैसों का अटलांटिक महासागर पर पड़ रहा है बुरा प्रभाव

ग्रीन हाउस गैसों में बढ़ोतरी के चलते अटलांटिक महासागर की जलवायु पर बुरा असर पड़ रहा है। हाल में की गई यूनिवर्सिटी ऑफ ऐरीजोना की रिसर्च के मुताबिक 1,250 सालों में जेट स्ट्रीम में बदलाव दर्ज किए गए हैं। दरअसल,जेट स्ट्रीम वातावरण में मौजूद जेट धारा में तेजी से घूमने वाली हवा की धाराओं में से एक है, जिसके बदलाव से मौसम और जलवायु पर प्रभाव पड़ता है। इसी के चलते अटलांटिक जेट स्ट्रीम की पोजिशन में बदलाव की संभावनाएं बढ़ गई है।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Greenhouse gas emissions, Climate Change, Environmental Issues, Climate crisis

Courtesy: Navbharat Times

John Kerry Special Ambassador

फोटो: Navbharat Times

तीन दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष राजदूत

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन के विशेष राजदूत जॉन केरी सितंबर 12 को भारत आएंगे। जॉन केरी अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत में स्वच्छ ऊर्जा तथा वैश्विक जलवायु लक्ष्यों पर चर्चा करेंगे। जिस दौरान जॉन भारत में अपने समकक्षों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले भारत के पर्यावरण मंत्री उपेंद्र यादव ने भी जॉन केरी से स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्धता की बात कही थी।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: America, Climate Change, Environmental Issues, National

Courtesy: Jagran

Pushkar Singh Dhami

फोटो: The National Bulletin

उत्तराखंड: बिगड़ते मौसम को देख सीएम ने जारी किए सख़्त निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सख्त सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने उत्तरकाशी देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश का अंदेशा भी जताया है। सीएम द्वारा सभी सुरक्षा संसाधन जुटाने को कहा गया है जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।   

मंगल, 20 जुलाई 2021 - 03:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand CM, Pushkar Singh Dhami, Environmental Issues

Courtesy: GKM News

world environment day

फोटो: India Tv News

हर साल जून 5 को मनाया जाता है 'विश्व पर्यावरण दिवस', जानिए इसका महत्व और इतिहास

हर साल की जून 5 के दिन 'विश्व पर्यावरण दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के नागरिकों को पर्यावरण प्रदूषण की चिंताओं से अवगत कराना और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।  विश्व पर्यावरण दिवस के लिए इस साल की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली' (Ecosystem Restoration) है। इसमें हर साल 143 से भी अधिक देश हिस्सा लेते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से साल 1972 में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए विश्व… read-more

शनि, 05 जून 2021 - 11:45 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: environment, Environmental Issues, Enviroinment Awareness, World Environment Day

Courtesy: Brifly News Hindi

Sunderlal Bahuguna

फोटो: The Better India

चिपको आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन हो गया है। उनका उपचार ऋषिकेश में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था। मई 21 की दोपहर 12 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। इन्हीं के नेतृत्व में विश्व विख्यात चिपको आंदोलन हुआ था। इसके अलावा इन्होंने एंटी टिहरी डैम आंदोलन की अगुवाई भी की थी। बहुगुणा ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को भी अपना समर्थन दिया था।

शुक्र, 21 मई 2021 - 02:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Chipko movement, Environmental Issues, Covid deaths, Rishikesh

Courtesy: Aajtak News

Earth Day

फोटो: Teen Vouge

'Restore Our Earth' की थीम के साथ अप्रैल 22को विश्व मना रहा है पृथ्वी दिवस

1970 से हर साल अप्रैल 22 को जलवायु संकट और पर्यावरणीय समस्या की और जागरूकता फैलाने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस साल इसकी थीम 'पृथ्वी को पुनर्स्थापित' करना है। पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में की थी परंतु एड्डी अलबर्ट ने इस दिवस के निर्माण में अहम भूमिका दी, यही कारण है कि हर साल अलबर्ट के जन्मदिन अप्रैल 22 को यह दिवस मनाया जाने लगा।

गुरु, 22 अप्रैल 2021 - 05:32 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: earth day 2021, restore our earth, Environmental Issues

Courtesy: Ndtv

Environmental Issues

फोटो: Financial Times

फेस मास्क दुनियाभर में पर्यावरणीय खतरे को दे रहा बढ़ावा

एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हर महीने 129 अरब फेस मास्कों का उपयोग होता है, जिसका मतलब यह है कि हर मिनट 30 लाख मास्कों का उपयोग किया जाता है। जिनमें से ज्यादातर प्लास्टिक माइक्रोफाइबर से बने डिस्पोजेबल फेस मास्क हैं। शोध में चेतावनी के रूप में कहा गया है कि इस वक़्त प्लास्टिक बैग की तुलना में मास्क की चिंता अधिक होनी चाहिए, जिसके अनुचित तरीके से निपटान की वजह से पर्यावरणीय खतरे बढ़ सकते हैं, जिसे अगली प्लास्टिक की समस्या बनने… read-more

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 08:44 PM / by Shruti

Tags: facemask, Disposal, Worldwide, Research Report, Environmental Issues

Courtesy: Downtoearth News