Black footed ferrets

फोटो: Nation One

1980 में विलुप्त हो चुके जानवर को वैज्ञानिकों ने किया जीवित

अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा विलुप्त हो चुकी प्रजाति को दोबारा जीवित कर लिया गया है। 'ब्लैक फुटेड फेरेट (Black Footed Ferrets)नाम की प्रजाति सन् 1980 के दशक में विलुप्त हो गई थी। हाल ही में वैज्ञानिकों को फेरेट का फ्रोज़न टिश्यू मिला था, जिसके बाद क्लोनिंग की प्रक्रिया के जरिए फेरेट को जिंदा किया गया है। बता दें कि धरती पर इस प्रजाति के मात्र 650 ब्लैक फुटेड फेरेट ही जीवित हैं।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 07:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Extinct animals, America, Researchers, Scientists

Courtesy: India times

Shark Bay Mouse

फोटो: Earth.com

ऑस्ट्रेलिया में मिला 150 साल पहले विलुप्त हो चुके चूहों का डीएनए

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के आइसलैंड पर शार्क बे माउस नामक चूहों का डीएनए मिला है, चूहों की यह प्रजाति लगभग 150 साल पहले ही पृथ्वी से विलुप्त हो चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मिले डीएनए की मदद से चूहों की प्रजाति को दोबारा खोजा जा सकेगा और उन्हे पृथ्वी पर वापस लाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि 42 डीएनए सैंपल में से मिले 8 सैंपल की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।

बुध, 30 जून 2021 - 10:50 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Australia, Extinct animals, Shark Bay Mouse, Rats

Courtesy: Zee News

गैलापागोस का विशालकाय कछुआ

फोटो: Wikipedia

विलुप्त माना जा रहा गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में

गैलापागोस कन्ज़र्वेंसी के अनुसार 112 साल पहले विलुप्त घोषित गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में है। इक्वेडोर ने इस बात की पुष्टि की है। गैलापागोस नेशनल पार्क और गैलापागोस कंजरवेंसी के एक संयुक्त अभियान में इस मादा कछुए को ढूंढा गया था। इससे पहले कछुओं की इस विशाल प्रजाति के जीव को 1906 में मृत पाया गया था, येल विश्वविद्यालय के आनुवंशिकीविदों के अनुसार यह दोनों ही कछुए एक ही प्रजाति से सम्बन्ध रखते हैं।

शनि, 29 मई 2021 - 01:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: rare species, Turtle, tortoise, Extinct animals

Courtesy: Down To Earth