फोटो: Nation One
1980 में विलुप्त हो चुके जानवर को वैज्ञानिकों ने किया जीवित
अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा विलुप्त हो चुकी प्रजाति को दोबारा जीवित कर लिया गया है। 'ब्लैक फुटेड फेरेट (Black Footed Ferrets)नाम की प्रजाति सन् 1980 के दशक में विलुप्त हो गई थी। हाल ही में वैज्ञानिकों को फेरेट का फ्रोज़न टिश्यू मिला था, जिसके बाद क्लोनिंग की प्रक्रिया के जरिए फेरेट को जिंदा किया गया है। बता दें कि धरती पर इस प्रजाति के मात्र 650 ब्लैक फुटेड फेरेट ही जीवित हैं।
Tags: Extinct animals, America, Researchers, Scientists
Courtesy: India times
फोटो: Earth.com
ऑस्ट्रेलिया में मिला 150 साल पहले विलुप्त हो चुके चूहों का डीएनए
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के आइसलैंड पर शार्क बे माउस नामक चूहों का डीएनए मिला है, चूहों की यह प्रजाति लगभग 150 साल पहले ही पृथ्वी से विलुप्त हो चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मिले डीएनए की मदद से चूहों की प्रजाति को दोबारा खोजा जा सकेगा और उन्हे पृथ्वी पर वापस लाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि 42 डीएनए सैंपल में से मिले 8 सैंपल की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।
Tags: Australia, Extinct animals, Shark Bay Mouse, Rats
Courtesy: Zee News
फोटो: Wikipedia
विलुप्त माना जा रहा गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में
गैलापागोस कन्ज़र्वेंसी के अनुसार 112 साल पहले विलुप्त घोषित गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में है। इक्वेडोर ने इस बात की पुष्टि की है। गैलापागोस नेशनल पार्क और गैलापागोस कंजरवेंसी के एक संयुक्त अभियान में इस मादा कछुए को ढूंढा गया था। इससे पहले कछुओं की इस विशाल प्रजाति के जीव को 1906 में मृत पाया गया था, येल विश्वविद्यालय के आनुवंशिकीविदों के अनुसार यह दोनों ही कछुए एक ही प्रजाति से सम्बन्ध रखते हैं।
Tags: rare species, Turtle, tortoise, Extinct animals
Courtesy: Down To Earth