Kiwi

फोटो: Wikimedia

कैंसर की बीमारी से बचाव करती है कीवी

कीवी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है जो ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है। रोज़ाना कीवी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोज़ाना कीवी का सेवन करने से त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रहते हैं। कीवी खाने से आंखों की कई बीमारियां दूर हो जाती है।

बुध, 24 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kiwi fruit, Cancer, eye sight

Courtesy: Nari Punjab Kesari

eyes pain

फोटो: Eyeweb

आंखों में दर्द से राहत देने के लिए अपनाएं घरेलू उपचार

कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन का उपयोग करना इन दिनों काफी अधिक हो गया है। इनका उपयोग करने से आंखों में दर्द की समस्या और परेशानी काफी अधिक हो गई है। आंखों की रोशनी भी कम होने लगी है। सेब का सिरका आंखों की सिकाई करने के लिए उपयोग होता है। खीरे की ठंडी तासीर होने के कारण ये आंखों की जलन और दर्द से राहत देता है। कैस्टर ऑयल का उपयोग भी आंखों को राहत देने में किया जाता है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: healthy eyes, eyes, eye care, eye sight

Courtesy: Zee News

watercress

फोटो: Wikimedia

कैंसर के खतरे को कम करते हैं जलकुंभी के फूल

जलकुंभी में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद होता है जो शरीर पर फ्री रेडिकल्‍स के असर को कम करता है। जलकुंभी का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा कम हो जाता है। आंखों के लिए भी जलकुम्भी का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, एंटीऑक्‍सीडेंट की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों की रौशनी के लिए फायदेमंद होती है। स्किन के लिए भी जलकुंभी का सेवन फायदेमंद होता है।

शुक्र, 24 जून 2022 - 09:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: watercress, Cancer, Heart attack, eye sight

Courtesy: Newstrack

Black Pepper Ghee Benefits

फोटो: Zee News

स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से करें काली मिर्च और शहद का सेवन

काली मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए, फ्लेवोनोइड्स और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। सूखी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच देसी घी में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है। रोज़ाना काली मिर्च और घी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और साथ ही आँखों की जलन से भी छुटकारा मिलता है।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 09:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Black Pepper Powder, ghee, eye sight

Courtesy: Newstrack

Benefits Of Green Chillies

फोटो: Hop Scotch

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है हरी मिर्च, जानिये क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ

हरी मिर्च में भरपूर मात्रा में आयरन, कॉपर, पोटैशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, बीटा-कैरोटीन, क्रिप्टोक्सैन्थिन, ल्यूटेन जेन्थाइन, विटामिन ए, बी6 और सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है। हरी मिर्च में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और डाइट्री फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ पेट से संबंधित कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से… read-more

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 08:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Benifits of green chillies, immunity booster, eye sight

Courtesy: Newstrack

BLACK FUNGUS

फोटोः Firstpost

देश में फ़ैल रहा है ब्लैक फंगस का आतंक, जा सकती है आंखों की रोशनी

भारत में कोरोना महामारी के साथ साथ अब एक और संक्रमण ने हमला बोल दिया है। दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात और मुंबई में लोगों में एक अजीब और दुर्लभ इंफैक्शन ब्लैक फंगस का असर देखा जा रहा है। ब्लैक फंगस को म्यूकॉरमाइकोसिस भी कहा जाता है I इस वायरस का असर होने पर अगर 2 दिनों में सही इलाज ना मिले तो आंखों की रोशनी जाने के साथ साथ मौत का भी खतरा होता है।

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 01:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BLACK FUNGUS, hospital, eye sight

Courtesy: panjab kesari

carrot

फोटो: mirror

आँखों की सेहत के लिए फायदेमंद होती है गाजर

एक शोध के अनुसार दुनिया के करीब 33 प्रतिशत लोग आंखों की समस्या का सामना कर रहे हैं। अगर आप अपनी आँखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से गाजर का सेवन करें। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, ल्युटिन और विटामिन के मौजूद होते हैं जो आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गाजर में ल्युटिन एंटी आक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है जो आँखों में मौजूद रेटिना को सुरक्षित रखती है और आँखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करती है।

शनि, 10 अक्टूबर 2020 - 06:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: carrot, eyes, eye sight, vitamins

Courtesy: panjab kesari