Face Masks Mandatory In UP

फोटो: India TV News

कोविड मामलों में तेजी के बीच लखनऊ, नोएडा और उत्तर प्रदेश के 4 अन्य जिलों में फेस मास्क अनिवार्य

उत्तरप्रदेश सरकार ने कोविड -19 मामलों में वृद्धि के मद्देनज़र छह जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ये छह जिले गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ हैं। यूपी सहित कई राज्यों ने पहले लोगों को मास्क नहीं पहनने के लिए दंडित करना बंद करने का फैसला किया था। पिछले 24 घंटों में गौतम बौद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए कोविड मामलों की पुष्टि हुई है।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Covid-19, face masks mandatory

Courtesy: TV9 Bharatvarsh