Farmers Protest

फोटो: ABP News

स्थगित हुआ किसान आंदोलन, दिसंबर 11 से घर वापसी करेंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा की दिसंबर नौ को हुई बैठक के बाद किसान आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। किसानों की घर वापसी की प्रक्रिया दिसंबर 11 से शुरू होगी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, दिसंबर 15 को एसकेएम की बैठक में इसके आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार दाएं बाएं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 03:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kisan Andolan, farmer protest, SKM, National

Courtesy: Zee News Hindi

Kangana Ranaut

फोटो: The New Indian Express

खालिस्तानी वाले बयान पर कंगना के खिलाफ हुई दूसरी एफआईआर

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। ये उनके खिलाफ दूसरा मुकदमा है। हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ये मुकदमा उनके खिलाफ किसने किया है। इससे पहले दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में भी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दरअसल हाल ही में कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इंदिरा गांधी और… read-more

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Kangana Ranaut, Farmers, farmer protest

Courtesy: ANI

Narendra Modi

फोटो: One India

कृषि कानून वापस लेने का फैसला, आंदोलनकारियों से घर लौटने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलनरत किसानों से अपने-अपने घर लौटने का आग्रह किया। कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी तपस्या में शायद कोई कमी रह गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी का गठन करने का फैसला लिया है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 11:15 AM / by अमित व्यास

Tags: PM Modi, new agriculture law, farmer protest

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

nationwide protests

फोटोः Dainik Jagran

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया देशव्यापी प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा ने अक्टूबर 26 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देशव्यापी प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर इस आंदोलन का आह्वान किया, इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ़्तारी की भी मांग की। संयुक्त राष्ट्र मोर्चा ने मजिस्ट्रेट के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन को खत्म किया। 

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 06:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Sanyukt Kisan Morcha, farmer protest, politics, National

Courtesy: ndtv news

Farmers in Karnal

फोटो: Outlook India

करनाल में चार दिन से बाधित इंटरनेट सेवा को किया गया बहाल

हरियाणा स्थित करनाल के लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के कारण राज्य के पांच जिलों में रोकी गई इंटरनेट सेवाओं को दोबारा चालू कर दिया गया है। चार दिन बाद इंटरनेट सेवा शुरु होने से स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और व्यापारियों को राहत मिली है। बता दें कि राज्य के करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और पानीपत में इंटरनेट सेवाएं रोकी गई थी। इस कारण कई कार्य बाधित हो रहे थे।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: farmer protest, Haryana, Karnal, Internet Ban

Courtesy: ABP News

Kisan Mahapanchayat

फोटो: The Indian Express

हरियाणा के करनाल में आज होगी किसानों की महापंचायत

कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में लगातार विरोध  प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज हरियाणा के करनाल में सितंबर 7 को किसानों की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सितंबर पांच को यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में भी कई किसान संगठन उपस्थित हुए थे। हरियाणा सरकार इस महापंचायत को लेकर अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक और धारा 144 लगा दी गई है। 

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 09:40 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Haryana, Karnal, farmer protest, National

Courtesy: Aaj Tak

rakesh tikait

फोटोः DNA India

किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के राकेश टिकैत

करनाल में हुई बीजेपी पार्टी की बैठक के खिलाफ अगस्त 28 को किसानों के प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे किसानों के नेता राकेश टिकैत का गुस्सा बढ़ गया है। अगस्त 29 को एएनआई से बात करते समय टिकैत ने कहा कि भारत में सरकारी तालिबान के कब्जे के साथ उनके कमांडर भी मौजूद हैं। उन्होंने पुलिसकर्मी को सरकारी तालिबान का कमांडर बताया। इस कारण कई जगहों पर सड़कों को जाम कर दिया गया है।

रवि, 29 अगस्त 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Karnal, farmer protest, rakesh tikait, Police

Rakesh Tikait

फोटो: Hindustan Times

किसानों के हित में अपनी आवाज न उठाने वाले सांसद की निंदा की जाएगी: राकेश टिकैत

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज जंतर-मंतर पहुंचे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अब अपनी संसद बैठाएंगे। सदन में अगर सांसद किसानों के हित में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके क्षेत्र में ही उनकी निंदा की जाएगी, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से हों।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 04:25 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, BKU, parliament, Member of parliament, jantar mantar, farmer protest

Courtesy: ANI News

Rakesh Tikait

फोटो: ANI

जुलाई 22 से 200 लोग संसद के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा की है कि जुलाई 22, से 200 लोग संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। टिकैत ने कहा "अगर केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर चर्चा चाहती है, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर बातचीत नहीं होती है या अच्छे परिणाम नहीं आते हैं तो हमारे लोग विरोध करेंगे"। बीकेयू नेता जीएस चारुनी ने कहा, 'जब तक वे हमारी मांगें नहीं सुनते, हम संसद के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: BKU, rakesh tikait, monsoon session, farmer protest, Delhi, Union Agriculture Minister

Courtesy: ANI News

Rakesh Tikait

फोटो: Patrika News

भारतीय किसान यूनियन ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि भारतीय किसान यूनियन केंद्र और योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन में तेजी लाने को किसानों का हल्ला बोल अभियान करेगा। गन्ना किसानों के बकाया और महंगी बिजली के खिलाफ अगस्त 1 से पूरे यूपी और उत्तराखंड में आंदोलन होगा। सरकारों के रवैए को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भी तेजी देने के लिये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गांव-गांव में अभियान चलाया जायेगा। 

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: BKU, rakesh tikait, Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Uttarakhand, Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border

Courtesy: Amarujala News