फोटो: The Economic Times
शीतकालीन सत्र के दौरान निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर कल फैसला लेंगे किसान संगठन
संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की थी कि कृषि कानूनों के विरोध में जारी प्रदर्शन के एक वर्ष पूर्ण होने पर नवंबर 29 से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में संसद तक दैनिक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इस मुद्दे पर सिंघु बॉर्डर पर नवंबर 21 को किसान संगठनों की होने वाली संयुक्त बैठक में फैसला किया जाएगा। संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद इसे प्रभाव में आने की प्रतीक्षा है।
Tags: Kisan Andolan, Bharatiya Kisan Union, Samyukta Kisan Morcha, Farmer's Bill
Courtesy: PTI
फोटो: Indian Express
कृषि कानून वापस लेना चुनावी स्टंट: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानून वापस लिए जाने पर नवंबर 19 को कहा कि ये फैसला किसानों के हित में है। मगर ये सरकार का चुनावी स्टंट है। उन्होंने संभावना जताई की 2022 में होने वाले चुनावों के बाद सरकार दोबारा इन कानूनों को ला सकती है। उन्होंने सरकार से पूछा कि वो एमएसपी कानून जो किसानों के हित में है उसे कबतक लागू करने जा रही है।
Tags: Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Farmer's Bill
Courtesy: ABP News
फ़ोटो: Newsbust
किसान आंदोलन- टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने बनाये पक्के मकान
कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब टिकरी बॉर्डर पर पक्के मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। करीब एक दर्जन घर टिकरी बॉर्डर पर बनकर तैयार हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई के लिए गांव में ट्रैक्टर ट्राली की जरूरत पड़ेगी इसीलिए उन्हें वापिस भेजा जा रहा है। किसानों को एक घर बनाने में करीब 30 हजार रुपये का खर्चा आ रहा है। टिकरी बॉर्डर पर जगह-जगह ईंटे जमाई जा रही हैं।
Tags: Farmer's Bill, Farmers, farmer protest, Tikri Border
Courtesy: Ndtv Hindi News
फ़ोटो: WWD
किसान आंदोलन को मिल रहा विदेश के बड़े चेहरों का साथ
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अब विदेश के बड़े व नामी चेहरो का समर्थन मिलने लगा है। जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग व अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार सिंगर रेहाना ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है। ग्रेटा ने ट्वीट कर लिखा कि हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं। वहीं, पॉप स्टार सिंगर रिहाना ने ट्वीट कर लिखा- "हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।"
Tags: Greta Thunberg, Kisan Andolan, Farmer's Bill
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Aajtak news
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं दीप सिद्धू के साथ सनी देओल की तस्वीरें
72वें गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली के लाल किले पर किसान यूनियन एवं सिख धर्म की पताका लहराने वाले दीप सिद्धू की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दीप बॉलीवुड अभिनेता एवं सह भाजपा नेता सन्नी देओल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नज़र आ रहे हैं। कई विपक्षी पार्टियों ने लाल किले पर हुए शर्मनाक वाक्ये को भाजपा द्वारा सुनियोजित घटना करार दिया है। सन्नी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मेरा या मेरे परिवार का दीप… read-more
Tags: Red Fort, Sunny Deol, नरेंद्र मोदी, Farmer's Bill
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: Getty images
किसानों की परेड के लिए 26 जनवरी के दिन को केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया गलत
केंद्र के कृषि कानून के विरोध में जनवरी 26 गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गलत बताया है व गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड को उपयुक्त नहीं कहा है। परेड के लिए कोई और दिन सुनिश्चित करने की मांग करते हए तोमर ने कहा- "साल में 365 दिन पड़े हैं, किसी भी दिन ताकत दिखा लेते। लेकिन 26 जनवरी इसके लिए उपयुक्त दिन नहीं है।" वहीं, अभी तक सरकार व किसानों के बीच इस कानून को लेकर हल नहीं निकला है।… read-more
Tags: Farmer's Bill, tractor parade, Narendra Singh Tomar
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: Getty images
ममता बनर्जी ने की अपने काम की तारीफ, कहा- हमारी योजनाओं से किसान लाभार्थी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए खुद को किसान हितैषी बताया है। ममता ने कहा- "हमारी योजना का प्रत्येक छोटा किसान हकदार है, लेकिन केंद्र की योजना में ऐसा नहीं है"। केंद्र की योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास न्यूनतम 2 एकड़ जमीन होनी चाहिए जिससे बंगाल में सिर्फ 20 लाख किसान लाभान्वित होंगे जबकि राज्य सरकार की योजना से लगभग 70 लाख किसानों को लाभ मिलता है।
Tags: mamta banerjee, Farmer's Bill, West Bengal, schemes
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Getty images
किसानों ने जाहिर की मंत्रियों से नाराज़गी, कहा-हम उनके साथ भोजन नहीं करेंगे
किसान संगठन के नेता व केंद्र सरकार के बीच जनवरी 4 के दिन 7वें दौर की वार्ता हुई जहां किसान नेताओं ने अपनी नाराज़गी जताते हुए केंद्रीय मंत्रियों संग भोजन करने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार किसान नेताओं ने रेल मंत्री पीयूष गोयल व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ लंगर का भोजन करने से मना कर दिया। नेताओं ने कहा कि मंत्री गण अपना खाएं व हम अपना खाना खाएंगे। बता दें कि जनवरी 8 के दिन अब 8वे दौर की वार्ता होनी है।
Tags: Farmer's Bill, Farmers' Protest, Piyush Goyal, rakesh tikait
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Getty images
अभिनेता धर्मेंद्र ने एक ट्वीट करके केंद्र सरकार से की किसानों के इंसाफ की मांग
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व भाजपा सांसद सन्नी देओल के पिता धर्मेंद्र ने एक बार फिर ट्वीट कर किसानों के लिए अपना समर्थन जताया है व केंद्र सरकार से किसानों को इंसाफ देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। जी जान से अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा।" बता दें कि धर्मेंद्र कुछ दिनों पहले भी किसानों के लिए ट्वीट कर चुके हैं लेकिन कुछ कारणवश उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था।
Tags: dharmendra, Farmers' Protest, Farmer's Bill, Modi Government, Tweet
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Getty images
केरल के राज्यसदन में पास हुआ कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव
केंद्र द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ केरल सरकार ने भी राज्यसदन में प्रस्ताव पारित कर लिया है। केरल के इस पारित प्रस्ताव को राज्य में एक मात्र भाजपा विधायक ओ राजगोपाल का भी समर्थन मिला है। इस रेजोल्यूशन को राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सदन में प्रस्तुत किया था व सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसे पारित कर दिया। वहीं,भाजपा विधायक ने कहा-"आम सहमति यह है कि हम सभी को एक होना चाहिए। मैं इस स्टैंड को स्वीकार करता हूं, ये मेरी राय में… read-more
Tags: CM Pinarayi Vijayan, Farmer's Bill, farmer, Kerala Government, ordinance
Courtesy: Aajtak news