Farmers

फोटो: India TV News

गन्ने की फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान ने पहनी 'भालू की पोशाक': उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के किसान बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं। किसानों ने इस समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। बंदरों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए किसान भालू की पोशाक का उपयोग कर रहे हैं। घटना की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक किसान गजेंद्र सिंह ने कहा, हमने पैसे का मिलाकर अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए 4,000 रुपये में यह पोशाक खरीदी। 

रवि, 25 जून 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Farmers, Lakhimpur Kheri, wear bear costume, Protect, Monkeys

Courtesy: Latestly News

Heavy Rain

फोटो: Navbharat Times

मौसम का अपडेट: आईएमडी ने भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद किसानों से किया कटाई स्थगित करने का आग्रह

भारत के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम कार्यालय ने किसानों से पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल और मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गेहूं और दालों की फसल की कटाई स्थगित करने को कहा है। IMD ने कहा, "पंजाब, हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई स्थगित कर दें; यदि पहले ही कटाई हो चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करें। गेहूं की फसलों की सिंचाई रोक दें… read-more

शुक्र, 17 मार्च 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather updates, imd alert, Farmers, Postpone, harvesting, rains

Courtesy: Amar Ujala News

rain

फोटो: The Indian Express

यूपी में मूसलाधार बारिश से फसलों को पहुंचा नुकसान, किसान हुए परेशान

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के कारण कासगंज, सिढ़पुरा विकास खंड आदि में किसानों की फसकों को काफी नुकसान हुआ है। निचले हिस्सों में जलभराव होने के कारण धान व उड़द की खेती करने किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि कोविड 19 से भी अधिक नुकसान इस बारिश के कारण हुए जलभराव से हो रहा है। खेतों में भरे पानी से धान, सरसों, बाजरा, गोभी की फसलें पानी में डूबने से नष्ट हो गई है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Torrential rain, heavy rains, Farmers

Courtesy: NDTV News

Drone for fertilizers

फोटो: The Hindu Business Line

खेतों में ड्रोन से खाद और कीटनाशक का छिड़काव करेंगे यूपी के किसान

उत्तर प्रदेश के किसान अब आधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से खेतीबाड़ी कर सकेंगे। खेतीबाड़ी में ड्रोन तकनीक की मदद से अब कीटनाशकों, पानी में घुलनशील उर्वरकों और पोषक तत्वों का छिड़काव किया जा सकेगा। खास बात है कि एक एकड़ खेत में ये काम मात्र सात मिनट में हो सकेगा। ये तकनीक ना सिर्फ समय बचाती है बल्कि मैनुअल छिड़काव करने पर व्यक्ति रसायनों से होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा भी देती है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Farmers, Uttar Pradesh, Drone, Pesticide

Courtesy: NDTV News

Punjab Band

फोटो: Istock

वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने आज किया 'पंजाब बंद' का आह्वान

वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब में बंद का आयोजन करने का फैसला किया है। इसके अलावा कल किसान लुधियाना-जालंधर के साथ-साथ जालंधर लुधियाना वाला हाईवे भी बंद करेंगे। पंजाब बंद को कथित तौर पर वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया और गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब द्वारा चंडीगढ़ में पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ उनकी चिंताओं के बारे में बैठक के बाद बुलाया गया है।

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, valmiki samaj, Punjab bandh, Farmers

Courtesy: Amar Ujala News

Dragon Fruit

फोटो: Jagran

उत्तर प्रदेश में की जाएगी ड्रैगन फ्रूट की खेती, सरकार ने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में सरकार ने अब ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। सरकार मेरठ के लिए औद्योगिक मिशन लाई है, जिसमें किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए किसानों की आय दोगुनी होगी। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को सरकार की तरफ से विशेष अनुदान भी दिया जाएगा। किसानों का मानना है कि पांचवे साल में आठ लाख रुपये की आमदनी हो सकती है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, UP government, Dragon Fruit, Farmers

Courtesy: Zee News

plant trees

फोटो: Dhaka Tribune

अदालत ने किसान को दी 1000 पौधे लगाने की सजा : महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की एक अदालत ने सातारा जिले के नंदगांव निवासी और किसान सुभाष रामराव पाटिल को एक हजार पौधे लगाने की सजा दी है। किसान द्वारा जलाई गई पराली के कारण जंगल के 1622 पेड़ों में आग लग गई थी। ऐसे में किसान को ना अब सिर्फ पौधे लगाने होंगे बल्कि उसकी देखभाल भी करनी होगी। किसान को अदालत ने पौधों की देखभाग की रिपोर्ट वनविभाग को सौंपने के आदेश भी दिए हैं।

रवि, 22 मई 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Farmers, Parali, Forest Fire

Courtesy: News 18 Hindi

Bhagwant Man

फोटो: One India

भगवंत मान सरकार द्वारा मांगों को स्वीकार करने के बाद किसानों ने बंद किया विरोध: पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा कई मांगों को स्वीकार करने के बाद पंजाब के किसानों ने मई 18 को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, किसान निकायों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ में मैराथन बैठक की। किसानों की मांगों को स्वीकार करते हुए, मान ने जून 14 और जून 17 को धान की अलग-अलग बुवाई के लिए… read-more

गुरु, 19 मई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Farmers, strike, Punjab, agreement, Government

Courtesy: Times Now Hindi

Indian Agricultural Research Institute

फोटो: Indian Agricultural Research Institute

बढ़ते तापमान के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की नई एडवाइजरी

नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि लू चलने के कारण किसानों को सब्जियों, सब्जियों की नर्सरी, फसलों और फलों के बगीचों में हल्की सिंचाई नियमित अंतराल में करनी चाहिए। तपती गर्मी और लू से फसल का बचाव करने के लिए अवरोधकों का उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। भंडार घर में स्वच्छता का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है। गर्मी के मौसम में फसल को खास देखभाल की आवश्यकता होती है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Farmers, temperature rise, summer

Courtesy: tv9hindi

MLA Pankaj Gupta

फोटो: Jansatta

बीजेपी MLA पंकज गुप्ता को किसान नेता ने जड़ा थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को जनसभा के दौरान एक किसान नेता ने मंच पर ही जोरदार थप्पड़ मार दिया। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा गया कि किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों, कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा… read-more

शनि, 08 जनवरी 2022 - 05:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BJP MLA, Farmers, Slap, Samajwadi Party, Viral video, Social Media

Courtesy: AajTak News