Orange Peel Hand Bag

फोटो: India Today

संतरे के छिलकों से बनाया ईकोफ्रेंडली लग्जरी हैंडबैग

फूड आर्टिस्ट और आणविक गैस्टोनोमिस्ट उमर सरतावी ने संतरे के छिलकों से हैंडबैग बनाया है। इस लग्जरी हैंडबैग की खासियत है कि ये ईकोफ्रेंडली भी है। इस बैग को बनाने का एक वीडियो सरतावी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। बता दें कि बैग बनाने के लिए उन्होंने संतरे के छिलकों पर काम किया और उसे लेजर के जरिए काटा। बैग बनाने के लिए डिजिटल फैब्रिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: fashion, orange, Orange Peel, Hand bag

Courtesy: ABP Live

Sweater of 30 lakhs

फोटो: NCR News

इस स्वेटर को खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 30 लाख रुपए

दुनिया के अब तक के सबसे महंगे स्वेटर की कीमत 30 लाख रुपए रखी गई है। इस स्वेटर को बुनने के लिए 24 कैरट गोल्ड के धागे और इटालियन सिल्क का उपयोग किया गया है। इसमें डायमंड एनक्रस्टेड सिल्वर स्टार्स से सजाया गया है। इस स्वेटर को तैयार करने में तीन हजार घंटे से ज्यादा का समय लगा है। इस स्वेटर से मिलने वाले पैसों को नेशनल हेल्थ सर्विस को दान दिया जाएगा। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Most Expensive Sweater, Human Interest stories, fashion

Courtesy: Zee News Hindi

Slippers

फोटो: The Indian Nation

बाजार में आई गाय के गोबर से बनी चप्पलें

बाजार में अब देसी गाय के गोबर से बनी चप्पलें आई है। छत्तीसगढ़ में इनका बड़ी संख्या में निर्माण हो रहा है। खूबसूरत और ट्रेंडी होने के साथ ये ईकोफ्रेंडली भी है। ये पूरे आधे घंटे तक पानी में होने के बाद भी खराब नहीं होती है। इन चप्पलों के निर्माण में उन लोगों की मदद की जा रही है जिनके घरों में पशुधन है। एक जोड़ी चप्पल 300 रुपये से चार सौ रुपये के बीच है।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: cow dung, footwear, fashion

Courtesy: Zee News Hindi

Winter Outfit

फोटोः ABP News

विंटर्स में इस तरह स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखें

विंटर्स में नी-लेंथ स्कर्ट को हाई नेक स्वेटर और फुटवेयर्स में थाई हाइ बूट के साथ कैरी कर सकते हैं। शॉर्ट ड्रेस के साथ वॉर्मर टॉप और पैरों में स्टॉकिन्स और नी-लेंथ बूट्स पहनें। गले में मफलर और ड्रेस के ऊपर डेनिम या लैदर जैकेट कैरी कर सकते हैं। आप जींस को फुल स्लीव शर्ट या टी-शर्ट के साथ एंकल लेंथ, नी लेंथ लॉन्ग कोट और शूज पहन सकते हैं। वहीं हाई वेस्ट ट्राउजर विद स्वेटर भी पहन सकते हैं।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: fashion, winter outfit, stylish outfit, Lifestyle news

Courtesy: Dainik Jagran

Fur product

फोटो: The Hollywood Reporter

फ्रेंच ब्रांड 'सेंट लॉरेंट' ने अपने कलेक्शन से फर के उपयोग पर लगाई रोक

लग्जरी फ्रेंच ब्रांड 'सेंट लॉरेंट' ने अपने कलेक्शन से फर के उपयोग पर रोक लगा दी है। आगामी वर्ष में यह लग्जरी ब्रांड अपने किसी भी वस्तु में फर का उपयोग नहीं करेगी। दरअसल, फर प्रोडक्ट जानवरों की खाल का इस्तेमाल कर बनाए जाते हैं। जिसके लिए जानवर को जहरीली गैस, बिजली के झटके तथा मारपीट जैसी यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। इसी के चलते अब फैशन हाउसेस द्वारा फर उद्योग को कम करने पर जोर दिया जा रहा है।

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: fashion, People for Animal Welfare Services, PETA, Luxury Brand

Courtesy: Amar Ujala News

Jacket

फोटो: Aaj Tak

खूब ट्रोल हो रहा फैशन ब्रांड Balenciaga

पेरिस का लग्जरी फैशन हाउस Balenciaga दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इस ब्रांड के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। हाल ही में यह ब्रांड सोशल मीडिया पर खूब चर्चित और ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, ब्रांड ने एक ऐसी जैकेट निकाली है जिसमें कई छेद है उसी के साथ उसकी कीमत ने भी लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि जैकेट की कीमत 1,39,163 रुपए है। जिसको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: fashion, weird news, fashion trend, Paris, expensive

Courtesy: News Nation

Company

फोटो: THE BETTER INDIA

बेनोरिटा ने डिजाइनिंग फर्म 'फैशन बेन' किया शुरु

फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन करने के बाद, बेनोरिटा ने डिजाइनिंग फर्म में जाॅब छोड़कर 'फैशन बेन' नामक ब्रैंड शुरु किया। वे लगभग 25 तरह के उत्पाद बना लेती हैं जैसे बैग्स, ज्वेलरी, ड्रेस, परदे और बैडशीट। अपने उत्पादों की बिक्री हेतु उन्होंने अलग-अलग शहरों में आयोजित होने वाले मेलों और प्रदर्शनियों में स्टॉल लगाने के अलावा दिल्ली और भुवनेश्वर में अपना स्टोर भी खोल लिया है। उनकी योजना न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपने स्टोर खोलेंगी।

सोम, 21 जून 2021 - 05:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: STORE, fashion, Fashion Designer, Cloth material

miss universe

फोटो: France24

मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने अपने नाम किया Miss Universe का खिताब

मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पेरू की जेनिक मैकेटा सेकेंड रनर-अप और भारत की एडलिन कास्टलिनो तीसरी रनर-अप रही। एंड्रिया मेजा चिहुआहुआ टूरिज्म की एंबेसडर हैं और वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम भी करती हैं। कोरोना के कारण इस बार प्रतियोगिता में देरी की वजह से पिछले साल की मिस यूनिवर्स साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टुंजी सबसे लंबे समय तक रहने वाली मिस यूनिवर्स बन गई हैं।

सोम, 17 मई 2021 - 02:15 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Miss Universe, Miss India, India, fashion

Courtesy: Jagran News

World Health Day 2021

फोटो: Pinterest

वर्ल्ड हेल्थ डे: हाई हील पहनने से महिलाओं को हो सकती है आर्थोपेडिक की समस्या

ज़्यादातर महिलाओं को हाई हील पहनना पसंद होता है पर क्या आपको पता है कि हाई हील्स पहनने से शरीर का का सारा भार पैरों पर पड़ता है जिससे अनेक प्रकार की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हाई हील पहनने की वजह से पुरुषों की तुलना में दो गुना ज्यादा महिलाएं आर्थोपेडिक समस्याओं से ग्रस्त हो रही हैं। लम्बें समय तक हील्स पहनने से एड़ी पर जोर पड़ता है जिससे स्पाइन पर प्रभाव और वजन असंतुलित हो जाता है। इसके अलावा हड्डियों में दरार पड़ने से फ्रेक्चर… read-more

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 08:16 PM / by Shruti

Tags: World Health Day, Health Tips, women health, High heels, fashion

Courtesy: Bhaskar News

Cloths fabric

फोटो: Garments Merchandising

कॉटन फैब्रिक के अलावा ये 4 फैब्रिक भी है गर्मियों के लिए उपयुक्त

गर्मियों में बढ़ते तापमान में लोगों को कॉटन फैब्रिक पहनना ज्यादा पसंद होता है। पर क्या आपको पता है कि गर्मियों में कॉटन कपड़े के अलावा भी कुछ ऐसे फैब्रिक है जिनको पहना आरामदेह हो सकता है। लिनेन फैब्रिक गर्मियों के मौसम में कॉटन के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी वजह इसका मुलायम और ब्रीदेबल फैब्रिक होता है। वहीं नार्मल कॉटन से तैयार किया हुआ डेनिम की तरह दिखने वाला पतला, हल्का चाम्ब्रे-फैब्रिक भी गर्मियों के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 10:04 AM / by Shruti

Tags: fashion, Summer Dress, Cloth material, fabric, comfortable