Prathyusha Garimella

फोटो: Telangana Today

बाथरूम में मिली सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की लाश

फैशन जगत के लिए बुरी खबर है क्योंकि सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला का निधन जून 11 को हो गया है। उनकी लाश संदिग्ध हालत में हैदराबाद में उनके घर के बाथरूम से बरामद की गई है। पुलिस जांच में प्रत्युषा के कमरे से जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिक्योरिटी गार्ड को प्रत्युषा द्वारा जवाब ना मिलने पर अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस को जानकारी दी गई।

रवि, 12 जून 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Death, celebrity, Fashion Designer, Hyderabad

Courtesy: Zee News

Actor Vidyut Jamwal

फोटो: Twitter

अभिनेता विद्युत जामवाल ने की डिजाइनर नंदिता महतानी संग सगाई

विद्युत जामवाल और डिजाइनर नंदिता मेहतानी ने सितंबर 13 को सगाई कर ली है। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने खुद इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। वही नंदनी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि नंदिता मेहतानी एक सेलिब्रिटी फैशन डिज़ाइनर है जिन्होंने पहले करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर से शादी की… read-more

सोम, 13 सितंबर 2021 - 07:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Vidyut Jammwal, engaged, Fashion Designer, Bollywood

Courtesy: Hindustan

Paris fashion week

फोटो: Business Standard

भारतीय फैशन डिजाइनर के ब्रीद कलेक्शन ने जीता पेरिस फैशन वीक का दिल

वैशाली शादंगुल का नाम देश के सभी पेज थ्री की सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्हें इस साल पेरिस में हुए इस पॉपुलर फैशन इवेंट में गेस्ट डिजाइनर के तौर पर इनवाइट किया गया था। इस मौके पर उनका कलेक्शन ‘ब्रीद’ का आउटफिट भी प्रदर्शित किया गया। पेरिस फैशन वीक में वैशाली के कलेक्शन को खूब पसंद किया गया। पेरिस में इस लोकप्रिय और प्रसिद्ध फैशन शो में वैशाली पहली भारतीय महिला हैं। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 06:25 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Paris Fashion Week, Fashion Designer, Women Empowerment

Courtesy: BBC Hindi

Company

फोटो: THE BETTER INDIA

बेनोरिटा ने डिजाइनिंग फर्म 'फैशन बेन' किया शुरु

फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन करने के बाद, बेनोरिटा ने डिजाइनिंग फर्म में जाॅब छोड़कर 'फैशन बेन' नामक ब्रैंड शुरु किया। वे लगभग 25 तरह के उत्पाद बना लेती हैं जैसे बैग्स, ज्वेलरी, ड्रेस, परदे और बैडशीट। अपने उत्पादों की बिक्री हेतु उन्होंने अलग-अलग शहरों में आयोजित होने वाले मेलों और प्रदर्शनियों में स्टॉल लगाने के अलावा दिल्ली और भुवनेश्वर में अपना स्टोर भी खोल लिया है। उनकी योजना न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपने स्टोर खोलेंगी।

सोम, 21 जून 2021 - 05:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: STORE, fashion, Fashion Designer, Cloth material

Manish-Malhotra

फोटो: Vogue

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा

अब तक बॉलीवुड में कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके है। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चहेते और फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसकी जानकारी मनीष ने खुद सोशल मीडिया के जरिये दी है। मनीष की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के कमेंट का भी तांता लग गया। सभी लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 08:01 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood celebrities, Fashion Designer, Manish Malhotra, covid positive, Home Quarantine

Courtesy: India Tv