MBG Poster

फोटो: Khaleej Times

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम आएंगे MBG में नजर

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान जल्द ही पूर्व क्रिकेटर वसीम अक्रम के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हुआ है। फिल्म का निर्देशन फैसल कुरैशी ने किया है। बता दें कि फिल्म का टीजर सितंबर नौ को जारी किया जाएगा। फिल्म सिनेमाघरों में अप्रैस 2023 को रिलीज होनी है। हालांकि अबतक ये डीटेल सामने नहीं आई है कि इस फिल्म की कहानी क्या होगी। बता दें कि ये फिल्म वसीम अकरम की पहली फिल्म है।

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 08:33 PM / by रितिका

Tags: MBG, Wasim Akram, fawad khan

Courtesy: AajTak News

Zindgi Gulzar Hai

फोटो: The Print

भारतीय फैन बेस के लिए दोबारा शुरू हो रहा है पाकिस्तानी शो 'जिंदगी गुलजार है'

लोकप्रिय पाकिस्तानी शो 'जिंदगी गुलजार है' भारतीय टेलीविजन स्क्रीन पर वापस आ गया है। शो के एक बड़े भारतीय प्रशंसक द्वारा इसकी मांग किए जाने के बाद यह शो ज़ी टीवी पर जून 5 से प्रसारित होना शुरू हो चुका है। सुल्ताना सिद्दीकी द्वारा निर्देशित इस शो में फवाद खान और सनम सईद मुख्य भूमिकाओं में हैं। विशेष रूप से, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित पाकिस्तानी शो ने भारत में भी लोकप्रियता हासिल की है।

सोम, 07 जून 2021 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Zindgi gulzar hai, fawad khan, zee tv

Courtesy: Zee News