Lionel Messi

फ़ोटो: Maarc

क़तर में होगा लियोनेल मेसी का आखिरी फीफा विश्व कप, दिग्गज खिलाड़ी ने की घोषणा

दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एलान किया है कि, इस साल कतर में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। यह घोषणा उन्होंने अर्जेंटीना के पत्रकार सेबास्टियन विग्नोलो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की है। इसमें उन्होंने कहा निश्चित रूप से यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा और मैंने पहले ही फैसला ले लिया है। बता दें कि, मेसी 4 विश्व कप खेल चुके है और 164 मैचों में 90 गोल दाग चुके हैं।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 02:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lionel Messi, FIFA World Cup, retirement, Football

Courtesy: Amar ujala

Fifa World Cup

फोटो: Jagran Images

2.45 मिलियन तक पहुंची कतर 2022 विश्व कप के लिए फीफा टिकटों की बिक्री

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संघ (फीफा) ने कतर में 2022 विश्व कप के लिए शुरू होने तक 100 दिनों से भी कम समय में 2.45 मिलियन टिकट बेचे हैं। कतर, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, मैक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्राजील और जर्मनी के प्रशंसकों ने सबसे अधिक टिकट खरीदे। 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक मध्य पूर्व और अरब देश पहले फीफा विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ticket, Sales, FIFA World Cup, Qatar

Courtesy: Janta Se Rishta

FIFA World Cup

फोटो: News18

फीफा द्वारा बैन किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, केंद्र को दिया कदम उठाने का निर्देश

फीफा ने एआईएफएफ पर बैन लगाया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि एआइएफएफ का निलंबन हटाना होगा। इसके साथ ही फीफा भारत में विश्व कप का आयोजन करने का फैसला भी रद्द न करे। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि फीफा के साथ दो बैठकें हुई है जिसमें विश्व कप का आयोजन भारत में कराने का काम जारी है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 01:35 PM / by रितिका

Tags: FIFA, FIFA World Cup, Supreme Court, Football

Courtesy: Zee News

FIFA World Cup

फोटो: Patrika

फीफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को किया सस्पेंड, वर्ल्ड कप की मेजबानी छीनी

भारत के फुटबॉल फेडरेशन को फीफा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा ने अनुचित प्रभाव का हवाला देते हुए ये फैसला किया है। फीफा ने भारत दोहरा झटका देते हुए अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी छिन ली हैै। इसका आयोजन अक्टूबर 11 से 30 तक किया जाना था। फीफा ने अपने बयान में साफ किया कि फेडरेशन को फीफा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: FIFA, FIFA World Cup, World Cup, Football Worldcup 2022

Courtesy: AajTak

fifa world cup

फोटो: Sporting News

फीफा वर्ल्ड कप के लिए लागू होगा नया कानून, तोड़ने पर होगी सात साल की जेल

इस वर्ष कतर में नवंबर के महीने में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ल्ड कप को देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल फैंस कतर पहुचेंगे। इसी बीच कतर सरकार ने पब्लिक रोमांस पर पाबंदी लगाई है, जिसका पर्यटकों को भी पालन करना होगा। सरकार का कहना है कि नियम को ना मानने वालों को सात साल की जेल हो सकती है। यहां मैच के बाद पार्टी करने या शराब पीने की अनुमति भी नहीं होगी।

रवि, 26 जून 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: Qatar, 2022 FIFA World Cup, FIFA World Cup, FIFA

Courtesy: Zee News

Bayern Munich FIFA

फोटो: The Indian Express

टीम बायर्न म्यूनिख ने क्लब टाइग्रेस UANL के खिलाफ जीता मैच, हासिल किया ‘फीफा क्लब वर्ल्ड कप’

जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने फरवरी 11 को फीफा क्लब वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। लगभग 12 महीने में इस टीम ने यह छठवाँ खिताब जीत लिया है, और ऐसा करने वाली यह विश्व की दूसरी टीम बन गई है। टीम बायर्न ने फाइनल मैच में मैक्सिको के क्लब टाइग्रेस UANL को 1-0 के स्कोर से हरा दिया। टीम बायर्न के स्टार स्ट्राइक रॉबर्त लेवानदॉस्की को गोल्डन बॉल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया जिन्हे वर्ष 2020 में FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया था। 

शुक्र, 12 फ़रवरी 2021 - 02:58 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: FIFA World Cup, Bayern Munich, Tigress UANL, FIFA

Courtesy: Dainik Bhaskar