Sana Marine

फ़ोटो: Digital marketing deal

फिनलैंड की पीएम का शराब पीकर डांस करने वाला वीडियो वायरल, विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग

आजकल सोशल मीडिया पर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो एक पार्टी में शराब पीकर डांस कर रही है। अब इस डांस वीडियो के वायरल होते ही बवाल हो गया है और फिनलैंड में विपक्ष पीएम के इस्तीफे की मांग कर रहा है। यहां तक कि विपक्ष ने पीएम के ड्रग टेस्ट की भी मांग की है लेकिन सना ने साफ किया है कि उन्होंने सिर्फ शराब पी थी।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 12:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sana mareen, Finland, Prime Minister, DRUNK

Courtesy: Aajtak

Nato

फोटो: Voanews

नाटो के 30 सहयोगी देशों ने स्वीडन और फिनलैंड को सदस्य बनाने के लिए किये हस्ताक्षर

नाटो के 30 सहयोगी देशों ने स्वीडन और फिनलैंड को सदस्य बनाने के लिए हस्ताक्षर किये। नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, ''यह फिनलैंड, स्वीडन और नाटो के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण है।'' दरअसल, इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और उसके बाद से सैन्य संघर्ष के मद्देनजर स्वीडन और फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने के लिए तैयारियां तेज कर दी, हालांकि नाटो में शामिल होने पर रूस ने स्वीडन और फिनलैंड को चेतावनी दी थी।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: NATO, Swedan, Finland, Ukraine, Russia

Courtesy: Hindustan

Nato

फ़ोटो: Quartz

तुर्की ने स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को किया समाप्त

तुर्की ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को समाप्त करने के लिए सहमति जता दी है। यह फैसला स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित शीर्ष स्तरीय वार्ता के बाद लिया गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दोनों देशों की सदस्यता नाटो की सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करेगी और पूरे ट्रान्साटलांटिक गठबंधन को लाभ पहुंचाएगी।

बुध, 29 जून 2022 - 05:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Turkey, Sweden, Finland, America, NATO

Courtesy: News18

Nato

फ़ोटो: NYTimes

स्पेन में होगी नाटो की बैठक, रूस चीन से अगले 10 वर्षों में निपटने पर होगी चर्चा

रूस फिनलैंड और स्‍वीडन के नाटो में शामिल होने के फैसले से बुरी तरह से भड़का हुआ है। नाटो के महासचिव जेन्‍स स्‍टोल्‍टेनबर्ग ने कहा है कि स्‍पेन में अगले महीने शिखर बैठक होने जा रही है। इस बैठक में फिनलैंड और स्‍वीडन भी शामिल होंगे जो नाटो में शामिल होने जा रहे हैं। नाटो की इस बैठक में रूस के अलावा चीन की बढ़ती महत्‍वाकांक्षा से अगले एक दशक में कैसे निपटा जाए, इसकी भी योजना बनेगी।

मंगल, 31 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, China, NATO, Sweden, Finland

Courtesy: Navbharat Times

Putin

फ़ोटो: Sky News

नाटो में शामिल होने को लेकर फिनलैंड-स्वीडन को व्लादिमीर पुतिन ने दी चेतावनी

नाटो में शामिल होने के फैसले को लेकर रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने इस बार नाम लेकर फिनलैंड और स्वीडन को धमकी दी है। पुतिन ने साफ कह दिया कि अगर ये दोनों देश खतरा बनेंगे तो अंजाम भी भुगतेंगे। मतलब साफ है कि पुतिन समय आने पर फिनलैंड और स्वीडन पर भी हमला करने से नहीं रुकेंगे। हालांकि तुर्की ने भी फिनलैंड और स्वीडन के NATO में शामिल होने का विरोध किया है।

मंगल, 17 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vladimir Putin, Finland, Sweden, NATO

Courtesy: Zee News

Finland PM

फ़ोटो: Arab News

फिनलैंड होगा नाटो में शामिल, रूस के लिए चिंता का विषय

फिनलैंड के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मई 12 को कहा कि उनका देश उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के लिए आवेदन देने का समर्थन करता है। हाल ही में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका और यूरोपीय यूनियन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर फिनलैंड या स्वीडन नाटो में शामिल होने का फैसला करते हैं तो रूस बाल्टिक देशों और स्कैंडिनेविया के करीब परमाणु हथियार तैनात करेगा।

गुरु, 12 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Finland, Prime Minister, NATO, Russia

Courtesy: Hindustan

happy country

फोटो: CNN

यूएन ने जारी की विश्व प्रसन्ना सूची, भारत को मिला हैरान करने वाला स्थान

संयुक्त राष्ट्र के स्थायी विकास उपाय नेटवर्क ने मार्च 18 को विश्व प्रसन्नता सूची 2022 जारी की है जिसमें भारत ने 136वां स्थान हासिल किया है। सूची में कुल 146 देशों को शामिल किया गया है। दुनिया के सबसे खुशहाल देश के तौर इस वर्ष भी फिनलैंड सबसे ऊपर है। बीते पांच वर्षों से फिनलैंड ने शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भारत इस सूची में 139वें स्थान पर था। 

शनि, 19 मार्च 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: happiness index, World Happiness Report, India, Finland

Courtesy: ABP Live

Christian Eriksan

फोटो: Trendsmap

यूरो कप 2020: बीच मैच में अचेत हो मैदान में ही गिर पड़े क्रिश्चियन एरिक्सन

यूरो कप 2020 में डेनमार्क और फिनलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिश्चियन एरिक्सन अचानक अचेत होकर मैदान में ही गिर पड़े, जिसके बाद तुरंत मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद मैच को मेडिकल एमरजेन्सी के चलते निलंबित कर दिया गया। हालांकि थोड़ी देर बाद एरिक्सन के ठीक होने की खबर मिलने के बाद मैच को… read-more

रवि, 13 जून 2021 - 12:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: EURO CUP 2020, Denmark, Finland, sports

Courtesy: India TV

sanna marin

फोटो: BBC

सरकारी पैसे से परिवार को नाश्ता कराने पर घिरी फिनलैंड की प्रधानमंत्री, पुलिस करेगी जांच

फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री अपने परिवार को सरकारी पैसे से नाश्ता कराने पर घिर गई हैं, इस मामले की जांच प्रधानमंत्री कार्यालय के अंदर अधिकारियों के फैसलों पर केंद्रित होगी। प्रधानमंत्री सना मारिन पर आरोप है कि उन्होंने करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग किया है और वे अपने परिवार के नाश्ते के लिए प्रति माह लगभग 300 यूरो खर्च कर रही है। वहीं मारिन का कहना है कि उनसे पहले भी अन्य प्रधानमंत्रियों को इसका लाभ मिला है।

शनि, 29 मई 2021 - 10:32 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Finland, Prime Minister, breakfast, investigation

Courtesy: Live Hindustan

Finland

फ़ोटो: Wallflare.com

हैप्पीनेस इंडेक्स की 149 देशों की सूची में भारत 139वें नंबर पर

देश की जनता की खुशहाली के तौर पर 149 देशों से तैयार किये गए हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत 139वें स्थान पर है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रायोजित वर्ल्ड हैपीनेस इंडेक्स की इस सूची में लगातार चौथी बार फिनलैंड सबसे शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। भारत के बाद कम खुशहाली वाले देशों की बात करें तो बुरूंडी, यमन, तंजानिया, हैती, मालावी, लेसोथो, बोत्सवाना, रवांडा, जिम्बॉम्बे और अफगानिस्तान का नाम इसमें शामिल है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सूची में… read-more

शनि, 20 मार्च 2021 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: World Happiness Report, Finland, India

Courtesy: Amar ujala