Train Accident

फोटो: India TV

सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर में लोको पायलट की मौत, 2 घायल: MP

मध्य प्रदेश के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास आज दो मालगाड़ियों की आपस में भिड़ंत में एक लोको चालक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे में ट्रेनों के चालक घायल हो गए। कोच के नीचे दो रेलकर्मियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा सुबह साढ़े छह बजे का है। मौके पर रेलवे के आला अधिकारी मौजूद हैं। हादसे के बाद बिलासपुर-कटनी रूट पर सभी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है।

बुध, 19 अप्रैल 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, engines, Fire, two goods trains, singhpur railway station

Courtesy: Amar Ujala News

Explosion

फोटो: Navbharat Times

टेक्सास डेयरी फार्म में हुए भीषण विस्फोट में 18,000 गायों की मौत: अमेरिका

पश्चिम टेक्सास में एक डेयरी फार्म में हुए भीषण विस्फोट और आग लगने के बाद कम से कम 18,000 गायों की मौत हो गई। ब्रिटिश ऑनलाइन अखबार द इंडिपेंडेंट ने बताया कि सोमवार को टेक्सास के डिमिट में साउथ फोर्क डेयरी फार्म में विस्फोट के बाद आग लगी। घंटों तक डेयरी फार्म के ऊपर आकाश में काले धुएं के विशाल बादल छाए रहे। एक डेयरी फार्म कार्यकर्ता को बचा लिया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। 

शुक्र, 14 अप्रैल 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: USA, 18000 cows, KILLED, massive explosion, Fire

Courtesy: Aajtak News

Nashville Gun Violence

फोटो: India TV News

अमेरिकी स्कूल पर हमला: नैशविले में प्राथमिक संस्थान में महिला द्वारा की गई गोलीबारी में 3 बच्चों सहित 6 की मौत

अमेरिका में बंदूक हिंसा की एक और घटना में मार्च 27 को नैशविले के एक निजी क्रिश्चियन ग्रेड स्कूल में गोलीबारी में कम से कम तीन बच्चे और तीन वयस्क मारे गए। पुलिस से मुठभेड़ के बाद संदिग्ध की भी मौत हो गई है। सभी तीन बच्चों को द कॉवनेंट स्कूल में गोली लगने से ज़ख़्मी हुए थे, जो कि एक प्रेस्बिटेरियन स्कूल था। पीड़ितों को मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

मंगल, 28 मार्च 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: us nashville gun violence, Death, Gunman, Fire, School

Courtesy: Asianet News

Jammu And Kashmir

फोटो: Aajtak

पुलिस, सीआरपीएफ टीम पर आतंकियों ने की फायरिंग; सिपाही घायल: जम्मू-कश्मीर

अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर हुए आतंकी हमले में कम से कम एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। तलाशी अभियान चल रहा है। पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दारहल इलाके के परगल में अगस्त 11 को सेना की एक कंपनी के अड्डे पर घुसपैठ करने की कोशिश में दो आतंकवादियों के हमले में सेना के 3 जवान शहीद हो गए थे… read-more

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 06:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Terrorists, Fire, CRPF

Courtesy: Lokmat News

Patna Court

फोटो: TOI

पटना सिविल कोर्ट में सुबूत के तौर पर पेश किए गए बम में हुआ धमाका, एक हवलदार और एक दारोगा घायल

पटना सिविल कोर्ट में अचानक हुए धमाके से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस धमाके में एक हवलदार और एक दरोगा घायल हो गया। जख्मी दरोगा को इलाज के लिए भेज दिया गया है। धमाका तब हुआ जब पुलिसकर्मी बतौर सबूत बम को कोर्ट में लेकर पहुंचे थे। अगम कुआं थाने की पुलिस ने विस्‍फोटक बरामद किया था। इस विस्‍फोटक को कोर्ट में दिखाने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे थे। बरामद किए गए विस्फोटक को कोर्ट रूम में रखा गया था, लेकिन तभी अचानक एक विस्पोटक में धमाका हो गया। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 04:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Court, Patna, Civil, Bomb, Fire

Courtesy: Amar ujala

Patna Airport

फोटो: NDTV News

पटना स्पाइसजेट फ्लाइट: बीच हवा में इंजन में आग लगने के बाद दिल्ली जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान आज तकनीकी खराबी के कारण विमान में आग लगने की सूचना देने के बाद पटना हवाई अड्डे पर लौट आई। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के इंजन में आग लगने की सूचना मिली। कई मिनट हवा में मँडराने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। स्पाइसजेट विमान ने लगभग 12.10 बजे उड़ान भरी थी। विमान में यात्रा कर रहे 185 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

रवि, 19 जून 2022 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: patna airport, spicejet flight, Fire, Passengers

Courtesy: Jansatta News

Buldozer

फ़ोटो: Jansatta

असम के नगांव में पुलिस थाने में आग लगाने वालों के घर चले बुलडोजर

असम के नगांव जिले में मई 2 को एक शख्स की कथित तौर पर हिरासत में मौत के बाद भीड़ ने एक पुलिस थाने आग लगा दी थी। मई 3 को प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोज़र चलवा दिए। आग लगाने वाले पांच परिवारों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगजनी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाक़ी लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

रवि, 22 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Assam, Ngaanv, Fire, buldozer

Courtesy: Hindustan

Makdi forest

फ़ोटो: DownToEarth

हिमाचल के माकड़ी वन में आसमानी बिजली गिरने से लगी आग

हिमाचल प्रदेश अंतर्गत माकड़ी में आसमानी बिजली गिरने से जंगल में आग लग गई। जिस कारण पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। इसके अलावा वन संपदा को भी काफी नुकसान हुआ है। लेकिन स्थानीय लोगों ने और वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग को बुझाने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी पूरी तरह से जुटे हैं।

रवि, 22 मई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Makadi, Thunder, Fire, Woods

Courtesy: News18

 Helicopter Service

फोटो: The Daily Voice

त्रिकुटा पर्वत से सटी हुई पहाड़ियों में लगी आग के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मई 16 को बताया कि कटरा माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पर्वत से सटी हुई पहाड़ियों में पिछले 3 दिनों से लगी आग के कारण जम्मू के सांजी छत हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित रहेंगी। वन विभाग और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा आग बुझाने के लिए वायु सेना (Air Force) को भी अलर्ट जारी किया गया है।

मंगल, 17 मई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Vaishno Devi, Fire, Administration, Canceled, Helicopter Service

Courtesy: ZEE News

PM Modi

फोटो: Twitter

मुंडका अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये, घायलों को 50,000 रुपये का मुआवज़ा : पीएम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई 13 मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की जान चली गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अरविन्द केजरीवाल ने आग की त्रासदी पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए घोषणा की है कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिन्होंने अपनी जान गंवाई,… read-more

शनि, 14 मई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Fire, Announcement, two lakh rupees

Courtesy: TV9 Bharatvarsh