फोटो: In Khabar
गुरुग्राम में शराब की दुकान पर दो लोगों ने की फायरिंग, एक की मौत, एक घायल: हरियाणा
16 जून को गुरुग्राम में एक शराब की दुकान पर दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मानेसर के एसएचओ अवित कुमार ने कहा, "हरियाणा के गुरुग्राम में पचगांव के पास एक शराब की दुकान पर गोली चलने की घटना हुई। जिससे एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस जांच कर रही है।" शूटरों की पहचान करने के लिए घटना की कांच की जा रही है।"
Tags: Gurugram, wine shop, fired, Death, Haryana
Courtesy: Aajtak News
फोटो: India TV News
अनंतनाग में आतंकियों की फायरिंग में दुकानदार घायल: जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अप्रैल 24 की शाम आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक दुकानदार घायल हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग जिले के मरहामा में रात करीब नौ बजे आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में अकीब अहमद डार नाम का व्यक्ति घायल हो गया। डार को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
Tags: Terrorists, fired, Civilian, Anantnag, Jammu and Kashmir
Courtesy: ABP Live
फोटो: Latestly
Twitter Layoffs: एलन मस्क ने की 200 कर्मचारियों की छटनीं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने लगभग 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने 25 फरवरी, 2023 को कम से कम 200 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये छंटनी एलोन मस्क की लागत में कटौती के प्रयासों के तहत की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने खुलासा किया कि लगभग 200 कर्मचारियों को हटा दिया गया। लगभग 10 प्रतिशत कार्यबल को निकाल दिया गया है।
Tags: Twitter, LAYOFFS, Elon Musk, fired
Courtesy: ABP Live
फोटो: Punjab Kesari
अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास के बाद उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागीं 2 मिसाइलें
उत्तर कोरिया ने आज सुबह समुद्र में दो बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि, उसने उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर मुंचन से रविवार सुबह 1:48 बजे से 1:58 बजे के बीच दागी गई दो मिसाइलों का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि, दक्षिण कोरिया की सेना ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका के साथ समन्वय में तत्परता बनाए रखी है।"
Tags: North Korea, fired, two missiles, sea
Courtesy: Jagran News