आज है भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की जयंती
सन 1865 मार्च 31 को देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई गोपाल जोशी का जन्म हुआ था। महज 9 साल की उम्र में गोपालराव जोशी के साथ शादी हो जाने के बाद आनंदी ने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया। जिस समय लड़कियों के लिए पढ़ना लिखना सपने की तरह होता था आनंदी ने अमेरिका जाकर पेन्सिलवेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज से MD की डिग्री हासिल कर उसे हकीकत करके दिखाया था। लेकिन महज 22 साल की उम्र में ही उनकी टीबी की बीमारी के कारण मौत हो गयी।
Tags: Anandi Bai Joshi, Birth Anniversary, first female doctor
Courtesy: Abp Live