SEBI Chairperson Madhvi Buch

फोटो: Asianet News Hindi

SEBI की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं माधबी पुरी बुच

माधबी पुरी बुच को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के नए अध्यक्ष के तौर पर फरवरी 28 को चेयरमैन अजय त्यागी के जगह नियुक्त किया है। पहली बार मार्केट रेग्युलेटर सेबी की कमान किसी महिला को सौंपी गई है। माधवी प्राइवेट क्षेत्र से मार्केट रेगुलेटर के सबसे बड़े पद तक पहुंची हैं। माधबी पुरी बुच की नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए होगी। सेबी के पूर्व चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल फरवरी 28 को खत्म हो गया है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 11:55 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: SEBI, appointed, New Chairperson, first female head

Courtesy: Financial Express

JNU

फोटो: The Indian Express

प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित बनीं JNU की पहली महिला कुलपति

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी इससे पहले सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। शांतिश्री प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह लेंगी, जिन्हें अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शांतिश्री जेएनयू की पूर्व छात्रा भी रह चुकी हैं। उन्होंने… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 05:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: VICE CHANCELLOR, JNU, appointed, first female head

Courtesy: Amar Ujala

NASA

फोटो: India Tv News

NASA आर्टेमिस मिशन में चांद पर भेजेगा पहला अश्वेत शख्स और पहली महिला

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी चांद पर न सिर्फ पहली महिला भेजकर बल्कि पहली बार अश्वेत शख्स को भी भेजकर इतिहास रचने वाला है। नासा ने आर्टेमिस एक अंतरराष्ट्रीय स्पेसफ्लाइट मिशन के तहत यह फैसला किया है। बाइडेन सरकार का फैसला है कि साल 2024 में जाने वाले मिशन का हिस्सा पहले महिला और फिर पुरुष हो। प्रशासन ने 24.7 अरब डॉलर की फंडिंग का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने रखा है जिससे NASA को मिशन में मदद मिलेगी।

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 09:43 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: NASA, America, Joe BIden, first female head, first black man, send, moon landing

Courtesy: Hindi News18