फोटो: Twitter
4 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी 4 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेसवे दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे कम कर देगा। बता दें कि साल 2019 में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी गई थी। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके निर्माण पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है।
Tags: delhi mumbai expressway, first phase, started, PM Modi
Courtesy: News 18
फ़ोटो: Naidunia.com
आज होगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए फरवरी 10 को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। प्रथम चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण के मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Tags: up election 2022, first phase, polling booth, Election Commission
Courtesy: NDTV India
फोटो: Jagran Images
सितंबर 24 से शुरू होंगे बिहार पंचायत चुनाव 2021
बिहार में पंचायत चुनाव का पहला चरण सितंबर 24 से शुरू होगा और दस जिलों के 12 प्रखंडों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे। लगभग 15,328 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। हालांकि, केवल इनमे से केवल 858 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, और 72 पदों के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। पहले चरण के लिए 1609 केंद्रों में लगभग 2119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतगणना सितंबर 26 से शुरू होगी।
Tags: bihar panchayat elections 2021, voting, first phase
Courtesy: Times Now Hindi