Fisherman Beaten Up

फोटो: India Today

मछुआरे पर लगा मोबाईल चोरी का आरोप, उल्टा लटकाकर की गई मारपीट

कर्नाटक के मेंगलुरु में दिसंबर 15 को एक मछुआरे को मोबाईल चुराने के आरोप में उसके ही साथी मछुआरों ने उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीड़ित मछुआरे का नाम वैला शीनू है। इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह सभी मछुआरे आंध्र प्रदेश के हैं। 

गुरु, 23 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Karnataka, fisherman, Mangaluru, Crime

Courtesy: NDTV News

Iphone found

फोटो: World of Buzz

मछुआरों को नदी में मिला एप्पल का खजाना, बने करोड़पति

इंडोनेशिया में बांग्का बेलितुंग नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के एक दल के जाल में कई बॉक्स फंस गए, जिससे ये इन्हें करोड़ों रुपये का फायदा हुआ। इन बॉक्स में करोड़ों रुपये की कीमत के एप्पल कंपनी के आईफोन, आईपैड्स और मैकबुक भरे पड़े थे। ये वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया गया है जहां इसे 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके है। वीडियो शेयर करते हुए मछुआरों ने लिखा, किस्मत ऐसे पलटती है।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: bizzare story, Bizzare, fisherman, Jackpot

Courtesy: Aajtak

Human face like fish trapped in America

फ़ोटो: Zee News

अमेरिका में मछुआरे के जाल में फंसी इंसानी शक्ल वाली मछली

अमेरिका में एक मछुआरे के जाल में इंसानी शक्ल वाली एक मछली फंसी है। इस मछली को स्केट मछली कहा जाता है। मछुआरे ने दावा किया कि ये मछली गुदगुदी करने पर हंसती है। मछुआरे ने मछली को हंसाते हुए उसका वीडियो भी पोस्ट किया। जब लोगों ने मछली को देखा तो मछुआरे को भला-बुरा भी कहा। लोगों का दावा है कि ये मछली हंस नहीं रही बल्कि ये असल में हवा के लिए तड़प रही है।

मंगल, 22 जून 2021 - 04:02 PM / by अजहर फारूक

Tags: America, skate fish, laughing fish, fisherman

Courtesy: Zee News

Baby Shark

फ़ोटो: The Mirror

इंसानी चेहरे वाली शार्क मछली को खरीदने वालों की लगी होड़

इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में रोटे नादो के पास 48 वर्षीय मछुआरे अब्दुल्ला नूरन ने एक बड़ी शार्क मछली पकड़ी जिसके तीन छोटे-छोटे बच्चों में से एक का चेहरा बिल्कुल किसी इंसानी चेहरे की तरह है, उसके होठ और आंखें भी हैं। शार्क मछली की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद से ही मछुआरे के घर शार्क को देखने के लिए भीड़ लग गयी और कुछ लोगो ने तो उसे खरीदने तक की पेशकश की। लेकिन अब्दुल्ला नूरन इसे संरक्षित कर रखेंगे।

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 08:11 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Baby Shark, fisherman, Viral, trending

Courtesy: Aajtak